हार्दिक पांड्या की India A टीम में वापसी, क्या पास कर पाएंगे Fitness Test?
इसे भी पढ़ें: BCCI और राज्य संघ Sports Governance Act के तहत क्यों नहीं? Supreme Court का बड़ा सवाल
इसे भी पढ़ें: Asian Games में Team India के लिए आसान नहीं होगी राह: Sunil Gavaskar ने दी बड़ी चेतावनी
हो गया ऐलान! अक्टूबर महीने की इस तारीख को मैदान पर उतरेंगे हार्दिक पांड्या, लंबी चोट के बाद इस दिन होगी वापसी
Hardik Pandya : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. अब ऐलान हो गया है कि, हार्दिक पांड्या क्रिकेट के मैदान पर कब वापसी करेंगे. हार्दिक किस महीने की कौन सी तारीख को क्रिकेट खेलेंगे. इस बात से ऑस्ट्रेलिया ए के लिए इंडिया ए का स्क्वाड सामने आते ही पर्दा उठ गया है. तो आज हम आपको बताते हैं कि, हार्दिक पांड्या किस दिन और किस तारीख को मैदान पर क्रिकेट मैच खेलते हुए नजर आएंगे.
आपको बता दें कि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच होने वाली सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान किया है. इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच होने वाली वनडे सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या को वनडे स्क्वाड में शामिल किया गया है.
Hardik Pandya has been picked for India A against Australia A for the One Dayers. pic.twitter.com/MOze3fR2wb
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 9, 2026
किस तारीख को मैदान पर उरेंगे हार्दिक पांड्या
इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत अक्टूबर में होगी. 6 अक्टूबर से लेकर 11 अक्टूबर तक तीन मैचों की वनडे सीरीज दोनों टीमों के बीच खेले जाएगी. ऐसे में हार्दिक पांड्या के क्रिकेट के मैदान पर उतरने की उम्मीद 6 अक्टूबर 2026 यानी मंगलवार को है.
हार्दिक पांड्या को इस सीरीज के लिए टीम में चुना तो गया है लेकिन उनकी फिटनेस अभी भी सवालों के घेरे में है. उनके नाम के आगे * स्टार लगा हुआ है, जो अभी भी उनके पूरी तरह से फिट नहीं होने का इशारा है. अब वो मैच के टाइम तक अगर पूरी तरह फिट हो जाते हैं तो, वो 6 अक्टूबर या फिर 9 अक्टूबर को मैदान पर वापसी कर सकते हैं.
इंडिया ए का वनडे स्क्वाड
प्रियांश आर्य, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल (उपकप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रजत पाटीदार, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, विप्रज निगम, अर्शिन कुलकर्णी, अरशद खान, नमन धीर, हार्दिक पांड्या*, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), गुरजपनीत सिंह, यश ठाकुर.
Hardik Pandya is set to play under Ruturaj Gaikwad’s captaincy against Australia A.???? pic.twitter.com/ckN0fOa4CP
— Abhishek Kumar (@Abhishek060722) September 9, 2026
हार्दिक पांड्या को कब लगी थी चोट
ये भी पढ़ें : IND vs AFG : टीम इंडिया को आज लग सकता बड़ा झटका, क्या स्क्वाड से ये अनुभवी खिलाड़ी हो जाएगा बाहर?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation






