Ganesh Visarjan Date 2026: कब होगा गणपति विसर्जन? जानें अनंत चतुर्दशी की सही तारीख और शुभ मुहूर्त
Ganesh Visarjan Date 2026: गणेश चतुर्थी पर शुभ मुहूर्त में भगवान गणेश जी की स्थापना करने के बाद पूरे विधि-विधान के साथ अनंत चतुर्दशी पर मूर्तियों का विसर्जन किया जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 14 सितंबर 2026 को है. इस दिन भक्त अपने घर पर गणेश जी की मूर्ति स्थापित करेंगे. इसके बाद भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी पर गणपति जी की मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा. भगवान गणेश का विसर्जन भी पूरे विधि-विधान के साथ किया जाता है.
धार्मिक मान्यता है कि गणेश चतुर्थी पर जब भगवान गणेश हम लोगों के घर पधारते हैं तो सुख-समृद्धि और खुशखबरी लेकर आते हैं. वहीं, विसर्जन के समय वे अपने संग परिवार के दुख, कष्टों व बीमारियों को लेकर जाते हैं. इसलिए, अनंत चतुर्दशी का खास महत्व होता है. चलिए जानते हैं इस खबर में कि गणेश जी का विसर्जन किस दिन किया जाएगा.
अनंत चतुर्दशी 2026 की सही डेट क्या है?
पंचांग के अनुसार, इस साल भाद्रपद मास की चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 24 सितंबर 2026 को रात 11 बजकर 18 मिनट पर होगा. इस तिथि का समापन 25 सितंबर 2026 को रात 11:06 मिनट पर होगा. ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को मनाया जाएगा. इस दिन गणेश भगवान का विसर्जन विधि-विधान के साथ किया जाएगा. अनंत चतुर्दशी पर पूजा का शुभ मुहूर्त प्रात:काल 6 बजकर 11 मिनट से लेकर 11:06 मिनट तक रहेगा. इसे अनंत चौदस के नाम से भी जाना जाता है.
ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026 Puja Samagri: गणपति स्थापना से पहले तैयार कर लें पूजा की सामग्रियां, देखें पूरी लिस्ट
अनंत चतुर्दशी का महत्व
इसे अनंत चौदस के नाम से भी जाना जाता है. अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु, माता यमुना और शेषनाग की भी पूजा की जाती है और इस दिन अनंत सूत्र बांधा जाता है. इसे अनंत सूत्र कहा जाता है, जिसमें विष्णु भगवान का वास होता है. अनंत चतुर्दशी पर अनंत सूत्र को भगवान विष्णु की पूजा करने के बाद बांह में बांधा जाता है. अनंत सूत्र में 14 गांठें होनी चाहिए, इन 14 गांठों को 14 लोकों से जोड़कर देखा जाता है.
अनंत चतुर्दशी 2026 का शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:28 से लेकर सुबह 05:15 मिनट तक
- अभिजित मुहूर्त- सुबह 11:41 से लेकर दोपहर 12:29 मिनट तक
- गोधूलि मुहूर्त- शाम 06:07 से लेकर 06:31 मिनट तक
- रवि योग- सुबह 06:03 से लेकर 11:22 मिनट तक
- अमृत काल- मध्यरात्रि 03:28, (26 सितंबर) से लेकर सुबह 05:05 मिनट तक
गणेश विसर्जन के लिए चौघड़िया मुहूर्त
- प्रात:मुहूर्त (चर,लाभ, अमृत)- प्रात:काल 6 बजकर 11 मिनट से लेकर 10:42 मिनट तक
- अपराह्न मुहूर्त (शुभ)- दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से 01:43 मिनट तक
- अपराह्न मुहूर्त (चर)- दोपहर 04:44 मिनट से 06:14 मिनट तक
- रात्रि मुहूर्त (लाभ)- रात 09 बजकर 14 मिनट से 10:43 मिनट तक
- रात्रि मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर)- रात 12:13 मिनट से 04 बजकर 42 मिनट तक
गणेश विसर्जन की पूजा विधि और जरूरी नियम
गणेश विसर्जन करने से पहले भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए. सबसे पहले गणपति जी को स्नान कराकर नए वस्त्र और फूलों से उनका श्रृंगार करें. इसके बाद धूप, दीप, अक्षत, रोली, दूर्वा और मोदक अर्पित करें. भगवान गणेश की आरती करने के बाद परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना करें. इसके बाद गणपति बप्पा मोर्या के जयकारे लगाते हुए उन्हें स्थान से हटाएं और विसर्जन के लिए प्रस्थान करें. विसर्जन से पहले गणपति जी को श्रद्धापूर्वक विदाई देते हुए उनसे अगले साल दोबारा घर आने की कामना करें. घर पर विसर्जन कर रहे हैं तो साफ पानी वाले बड़े पात्र का इस्तेमाल करें. मूर्ति और पूजा सामग्री का विसर्जन करते समय पर्यावरण का भी ध्यान रखना चाहिए. कोशिश करें कि मूर्ति घर पर ही विसर्जित करें ताकि ज्यादा पानी खराब न हो और उस पानी का भी बाद में इस्तेमाल किया जा सके. ऑर्गेनिक मिट्टी की मूर्ति भी खरीद सकते हैं, ऐसी मूर्तियां पानी को दूषित नहीं करती है.
ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026: कब शुरू होगा गणेशोत्सव? जानें मूर्ति स्थापना से लेकर विसर्जन की तिथि, शुभ मुहूर्त व योग
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
Jefferies की बड़ी रिपोर्ट! टेक्सटाइल सेक्टर में आ सकती है जोरदार तेजी, जानें किन स्टॉक्स पर लगा सकते हैं दांव
Top Textile Stock Picks: घरेलू बाजार में बुधवार 9 सितंबर को Welspun Living Ltd. के शेयर करीब 2% की तेजी के साथ ट्रेड करते नजर आए. जबकि सुबह के कारोबार के दौरान Raymond Lifestyle Ltd. के शेयरों में करीब 2% की गिरावट देखी गई. यह हलचल ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Jefferies की ओर से दोनों स्टॉक्स पर कवरेज शुरु करने के बाद हुई है, जिसने इन दोनों कंपनियों के लिए अलग-अलग नजरिए पेश किए.
दोनों कंपनियों को मिली 'Buy' रेटिंग
Jefferies ने Welspun Living पर 'बाय' रेटिंग के साथ कवरेज शुरू की है और प्रति शेयर ₹260 का टारगेट प्राइस तय किया है. ब्रोकरेज ने Raymond Lifestyle को भी 'बाय' रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस ₹900 प्रति शेयर रखा है. आसान शब्दों में कहें तो, ब्रोकरेज का मानना है कि भविष्य में दोनों शेयर अपने मौजूदा स्तर से ऊपर जा सकते हैं.
यह भी पढ़ें- BRICS क्यों भारत के लिए है अहम, दुनियाभर के देशों के लिए क्या है संदेश
टेक्सटाइल सेक्टर को लेकर क्यों बना है भरोसा?
Jefferies के अनुसार, भारत का टेक्सटाइल सेक्टर अब एक बड़े और लंबे ग्रोथ साइकिल में एंट्री कर रहा है. इसकी सबसे बड़ी वजह China+1 थीम है. यानी दुनियाभर की कंपनियां अब सिर्फ चीन पर निर्भर रहने की बजाय भारत जैसे दूसरे देशों से भी सामान मंगवाने लगी हैं. इसके अलावा यूनाइटेड किंगडम और यूरोपियन यूनियन के साथ हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट्स की वजह से भारत के टैरिफ भी अब पहले से ज्यादा कॉम्पिटिटिव हो गए हैं. जिससे भारतीय एक्सपोर्टर्स को फायदा मिल सकता है.
Welspun Living पर क्यों है Jefferies बुलिश?
Jefferies का मानना है कि ग्लोबल होम-टेक्सटाइल एक्सपोर्ट मार्केट में अपनी मजबूत स्थिति की वजह से Welspun Living इस सेक्टर में एक अच्छा दांव है. ब्रोकरेज को उम्मीद है कि कंपनी का रेवेन्यू FY26 और FY29 के बीच सालाना 14% की दर से बढ़ेगा. इसके अलावा, मार्जिन में सुधार के कारण, EBITDA और नेट प्रॉफिट (PAT) में सालाना क्रमशः 38% और 71% की बढ़ोतरी हो सकती है. ब्रोकरेज को यह भी उम्मीद है कि कंपनी का ROCE 13% अंक बढ़कर 19% तक पहुंच सकता है.
Raymond Lifestyle को लेकर क्या है नजरिया?
Raymond Lifestyle के मामले में Jefferies का मानना है कि यह एक आकर्षक रिस्क-रिवॉर्ड ऑपर्च्युनिटी है. यानी इसमें रिस्क के मुकाबले फायदे की गुंजाइश ज्यादा दिख रही है. इसकी वजह है कंपनी की ब्रांडेड टेक्सटाइल्स में मजबूत पकड़ और इसके अपैरल बिजनेस में संभावित रिकवरी. ब्रोकरेज को उम्मीद है कि FY26-FY29 के दौरान कंपनी का EPS यानी प्रति शेयर कमाई सालाना 23% की दर से बढ़ सकती है. इसके अलावा ब्रोकरेज का यह भी कहना है कि स्टॉक फिलहाल करीब 6 गुना वन-ईयर फॉरवर्ड EV/EBITDA पर ट्रेड कर रहा है, जो एक आकर्षक वैल्यूएशन मानी जाती है. आसान शब्दों में समझें तो कंपनी अभी अपनी कमाई के मुकाबले सस्ते भाव पर उपलब्ध है.
एनालिस्ट्स की राय भी है पॉजिटिव
दोनों ही स्टॉक्स को लेकर एनालिस्ट्स का सेंटिमेंट काफी पॉजिटिव बना हुआ है. Welspun Living को ट्रैक करने वाले सभी 13 एनालिस्ट्स की इस पर 'Buy' रेटिंग है, यानी इस स्टॉक को कवर करने वाला हर एक एनालिस्ट इसे खरीदने की सलाह दे रहा है. वहीं Raymond Lifestyle को कवर करने वाले सभी चार एनालिस्ट्स की भी इस पर 'Buy' कॉल बनी हुई है.
यह भी पढ़ें- Stock Market Today: शेयर बाजार में आज भी भारी गिरावट, सेंसेक्स 550 अंकों से ज्यादा टूटा, निफ्टी 23,500 से नीचे फिसला
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए दी गई है और इसे निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए. किसी भी निवेश फैसले से पहले कृपया अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






