Responsive Scrollable Menu

Mahindra Scorpio N का नया अवतार जल्द! पहली झलक ने खोल दिया 2027 मॉडल का बड़ा राज

Mahindra Scorpio N फेसलिफ्ट पहली बार टेस्टिंग में दिखी। गोल टेम्पररी हेडलैंप्स और Lifestyler से प्रेरित फ्रंट के संकेत मिले। 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर टर्बो डीजल, मैनुअल-ऑटोमैटिक और फोर-व्हील ड्राइव विकल्प जारी रहने की उम्मीद। लॉन्च 2027 में संभव।

Continue reading on the app

‘Drishyam 3’ का ट्रेलर रिलीज: विजय सालगांवकर का खेल बिगाड़ने आया नया पुलिस अफसर; जाने कब रिलीज होगी फिल्म?

Drishyam 3 Trailer: ‘Drishyam’ फ्रेंचाइजी के फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘Drishyam: The Conclusion’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आएंगे। लेकिन इस बार विजय का सामना एक ऐसे पुलिस अफसर से है, जो उसके सालों पुराने राज को सामने लाने की ठान चुका है।

विजय की कहानी में नया मोड़
फिल्म की कहानी ‘Drishyam 2’ के बाद आगे बढ़ती है। विजय ने जिस तरह अपने परिवार को बचाने के लिए पूरी कहानी और हर छोटी-बड़ी बात को सोच-समझकर तैयार किया था, अब वही प्लान खतरे में नजर आ रहा है। ट्रेलर में विजय पहले की तरह शांत और अपने परिवार को बचाने के लिए हर कदम सोच-समझकर उठाते दिखते हैं। लेकिन इस बार पुलिस की जांच पहले से ज्यादा करीब पहुंचती नजर आ रही है।

जयदीप अहलावत बने नई मुसीबत
इस बार विजय के सामने जयदीप अहलावत की एंट्री हुई है। वह SP क्राइम ब्रांच के राजवीर सिंह का किरदार निभा रहे हैं। राजवीर एक तेज-तर्रार पुलिस अफसर है, जो पुराने केस से जुड़े सवालों के जवाब तलाश रहा है। उसका पूरा ध्यान विजय की उस कहानी पर है, जिसे वह अब तक सच साबित करने में कामयाब रहा है।

परिवार पर फिर मंडराया खतरा
‘Drishyam’ की पहली दो फिल्मों में विजय की सबसे बड़ी ताकत उसका परिवार और उसका तेज दिमाग रहा है। तीसरी फिल्म में भी परिवार कहानी के केंद्र में है, लेकिन इस बार हालात ज्यादा मुश्किल दिखाई दे रहे हैं। विजय ने जिस सच को इतने समय से छिपाकर रखा है, उसके सामने आने का खतरा बढ़ गया है। ट्रेलर यह सवाल भी खड़ा करता है कि क्या विजय एक बार फिर पुलिस से आगे निकल पाएगा या इस बार उसका खेल खत्म हो जाएगा।

पुरानी टीम के साथ नए चेहरे
फिल्म में तबू एक बार फिर अहम भूमिका में नजर आएंगी। उनके साथ श्रिया सरन और रजत कपूर भी फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं। वहीं प्रकाश राज की एंट्री कहानी को नया मोड़ देती नजर आती है।

2 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म


‘Drishyam: The Conclusion’ का निर्देशन Abhishek Pathak ने किया है। फिल्म को Panorama Studios ने प्रोड्यूस किया है और यह 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि विजय सालगांवकर एक बार फिर अपने परिवार को बचाने के लिए कौन-सी नई चाल चलता है और क्या राजवीर सिंह इस बार उसके राज तक पहुंच पाएगा।

यह भी पढ़े- ‘Lust Stories 3’ का ट्रेलर रिलीज: अदिति के बोल्ड डायलॉग से कोंकणा-राधिका की उलझी चाहत तक, जानिए ट्रेलर में क्या-क्या दिखा?

Continue reading on the app

  Sports

Ollie Robinson: 100 साल का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त! ऑली रॉबिन्सन ने पूरे किए 100 टेस्ट विकेट, बुमराह को पछाड़ा

Ollie Robinson 100 Test Wickets: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ऑली रॉबिन्सन ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए हैं. इस दौरान उन्होंने जसप्रीत बुमराह का एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ा है. Wed, 09 Sep 2026 16:07:08 +0530

  Videos
See all

Jammu Kashmir हाई कोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश! जस्टिस भाटी ने ली शपथ #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T11:13:23+00:00

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा से हिजबुल का आतंकी गिरफ्तार #shorts #terrorist #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T11:13:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers