बिहार में कुदरत का ये कैसा कहर? 14 जिलों के 27 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित, 7 जिलों में बूंद-बूंद पानी को तरस रहे किसान
आशीर्वाद का दीया, कलश यात्रा और सेवा सेतु अभियान… जनसेवा में पीएम मोदी के 25 साल पर बीजेपी का संकल्प प्लान
EZ vs SZ Live Score: दलीप ट्रॉफी के चौथे दिन का खेल जारी है। साउथ जोन की पहली पारी 336 रन के स्कोर पर ढेर हो गई है। कप्तान तिलक वर्मा ने संघर्ष किया लेकिन वह दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से अपना शतक चूक गए। आखिरी विकेट के रूप में तिलक वर्मा 99 रन के स्कोर पर मोहम्मद कुरैशी का शिकार बने।
Excellent reflex catch and run out ⚡️
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 9, 2026
Top-fielding efforts bring wickets for East Zone ????
South Zone are 322/8
Scorecard ▶️ https://t.co/BhTkGWeeoD#DuleepTrophy | #EZvSZ pic.twitter.com/FKDmQcDYG3
ईस्ट जोन ने अपनी पहली पारी में 708 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। पहली पारी के आधार पर साउथ जोन 372 रन से पीछे है। ईस्ट जोन के गेंदबाजों ने पारी की शुरुआत से ही साउथ जोन के बल्लेबाजों पर शिकंजा कसे रखा। मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार ने साउथ जोन के सलामी बल्लेबाजों को टिकने का मौका ही नहीं दिया।
वहीं, आज चौथे दिन के पहले सत्र में ईस्ट जोन के गेंदबाजों ने शिकंजा कसा रखा। पहले सेशन में ही गेंदबाजों ने साउथ जोन के शेष 4 विकेट लेकर पारी को सस्ते में पवेलियन लौटा दिया। हालांकि तिलक वर्मा और चामा मिलिंद अच्छा खेल रहे थे। ईस्ट जोन की तरफ से तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने सबसे अधिक 3 विकेट चटकाए। वहीं, मोहम्मद शमी, शेखर मोहन और मोहम्मद कुरैशी ने 2-2 विकेट हासिल किए।
Wed, 09 Sep 2026 12:15:36 +0530