Responsive Scrollable Menu

Duleep Trophy final: साउथ जोन के लिए अकेले लड़ रहे हैं तिलक वर्मा, 1 रन से चूके शतक, दो महीने में पहली बार हुए आउट

दलीप ट्रॉपी के फाइनल में ईस्ट जोन के खिलाफ साउथ जोन की पारी 336 रनों पर सिमट गई. साउथ जोन के लिए बल्लेबाजी में तिलक वर्मा अकेले ईस्ट के गेंदबाजों से लड़ते रहे. इस दौरान वह सिर्फ 1 रन से अपना शतक चूके. सिर्फ इतना ही नहीं, तिलक दो महीने बाद किसी भी फॉर्मेट में आउट हुए हैं. वहीं, ईस्ट जोन ने पहली पारी में 372 रनों की बढ़त हासिल की.

Continue reading on the app

‘हैवान’ के बाद बदल गया Akshay Kumar का नजरिया? 59वें बर्थडे पर कही दिल की बात

Akshay Kumar Birthday Post: बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार 9 सितंबर को अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें एक्टर ने अपने करियर और अपकमिंग फिल्म ‘हैवान’ (Haiwaan) को लेकर ऐसी बात कही है, जो शायद ही उन्होंने पहले इस अंदाज में बताई हो. आखिर 35 साल के करियर के बाद अक्षय को क्या एहसास हुआ और ‘हैवान’ ने उन्हें क्या सिखाया? चलिए जानते हैं.

बर्थडे पर अक्षय कुमार ने किया पोस्ट

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म हैवान को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान (Saif Ali Khan) भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं. वहीं, अब बर्थडे के मौके पर अक्षय ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर हैवान का प्रोमो वीडियो शेयर किया है और दिल की बात कही हैं. एक्टर ने लिखा- 'मेरे जन्मदिन पर एक छोटा सा विचार. जो बुरा दिखता है वह हमेशा बुरा नहीं हो सकता और जो अच्छा दिखता है वह हमेशा अच्छा नहीं हो सकता. शायद हैवान ने मुझे यही सिखाया है.'

फैंस का किया शुक्रिया

अक्षय कुमार अपने पोस्ट में आगे फैंस के सपोर्ट और प्यार के लिए उनका शुक्रिया भी किया. एक्टर ने लिखा-  'इतने सालों में आपने मुझे जो प्यार दिया है, उसके लिए धन्यवाद।इस शुक्रवार, मैं आपको अपना वह पक्ष दिखा रहा हूं, जो आपने पहले नहीं देखा है.'  बता दें, अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में एक पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की भी जानकारी दी है कि हैवान की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: 'खुद मां का रोल करती है...', माही विज के 'भाभी' वाले कमेंट पर भड़कीं आम्रपाली दुबे, दिया करारा जवाब

 ये भी पढ़ें- Ammy Virk पर हुआ जानलेवा हमला, कनाडा में शो के बाद पंजाबी सिंगर की गाड़ी पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

Continue reading on the app

  Sports

Tilak Varma: 578 गेंदों में 343 रन ठोकने के बाद आउट हुए तिलक वर्मा, 60 दिनों तक रहे नाबाद, हैरतअंगेज प्रदर्शन

दलीप ट्रॉफी में साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा ने बेहतरीन बैटिंग की लेकिन ये खिलाड़ी महज 1 रन से शतक चूक गया. तिलक वर्मा को मोहम्मद कुनैन कुरेशी ने आउट किया. Wed, 09 Sep 2026 13:12:04 +0530

  Videos
See all

तेज रफ्तार डंपर पलटा, कार पर गिरा 15 टन रेत | Gujarat | Accident | Highway | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T08:15:39+00:00

Akash Anand vs Ishan Anand: आकाश आनंद की जगह ईशान आनंद? मायावती के फैसले से BSP में नई हलचल #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T08:16:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers