Responsive Scrollable Menu

Apple Event 2026: आज होगा बड़ा धमाका, iPhone 18 से Foldable iPhone तक ये डिवाइस होंगे लॉन्च, जानें समय

Apple के प्रशंसकों का इंतजार आज खत्म होने वाला है। कंपनी 9 सितंबर 2026 को साल का अपना सबसे बड़ा लॉन्च इवेंट आयोजित करने जा रही है। इस खास इवेंट को ‘Surprise and Shine’ नाम दिया गया है। कार्यक्रम का आयोजन क्यूपर्टिनो स्थित Apple Park में होगा। इस बार Apple के इवेंट पर खास नजर इसलिए है क्योंकि कंपनी से iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और अपने पहले फोल्डेबल iPhone को पेश करने की उम्मीद है। यह नए CEO John Ternus के नेतृत्व में Apple का पहला बड़ा iPhone लॉन्च भी होगा। 

भारत में कितने बजे शुरू होगा Apple Event 2026?
Apple का मुख्य कीनोट 9 सितंबर को सुबह 10 बजे Pacific Time पर शुरू होगा। भारत में इसका सीधा प्रसारण रात 10:30 बजे से शुरू होगा। भारतीय यूजर्स इस इवेंट को Apple की आधिकारिक वेबसाइट और Apple TV ऐप के जरिए लाइव देख सकेंगे। इसके अलावा कंपनी के आधिकारिक YouTube चैनल पर भी इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। 

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पर रहेंगी नजरें
इस साल Apple के सितंबर लॉन्च इवेंट में प्रीमियम iPhone मॉडल्स पर खास फोकस रहने की उम्मीद है। कंपनी iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को पेश कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सामान्य iPhone 18, iPhone 18e और दूसरी पीढ़ी का iPhone Air सितंबर के इस इवेंट में लॉन्च नहीं किए जाएंगे। इन मॉडल्स को 2027 के वसंत में पेश किए जाने की संभावना है। इसका मतलब है कि इस बार सितंबर इवेंट में Apple का फोकस प्रीमियम Pro मॉडल्स और लंबे समय से चर्चा में रहे फोल्डेबल iPhone पर रह सकता है। 

iPhone 18 Pro में मिल सकता है 6.3 इंच का डिस्प्ले
रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 18 Pro में 6.3 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। वहीं, बड़े मॉडल यानी iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच का डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। दोनों मॉडल्स में Apple की अगली पीढ़ी का A20 Pro चिपसेट मिलने की बात कही जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह चिप 2nm तकनीक पर आधारित हो सकती है। 

कैमरे में भी मिल सकता है बड़ा अपग्रेड
iPhone 18 Pro सीरीज में कैमरा अपग्रेड भी देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स में दोनों Pro मॉडल्स में बेहतर 48 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर दिए जाने की बात कही गई है। वहीं, iPhone 18 Pro Max में वेरिएबल अपर्चर वाला मुख्य कैमरा मिलने की संभावना है। यह फीचर कैमरे में आने वाली रोशनी और डेप्थ ऑफ फील्ड पर ज्यादा कंट्रोल दे सकता है। इसके अलावा नए Pro मॉडल्स में छोटा Dynamic Island और पहले की तुलना में बड़ी बैटरी मिलने की भी चर्चा है।

Apple का पहला फोल्डेबल iPhone होगा सबसे बड़ा आकर्षण
आज के Apple इवेंट का सबसे बड़ा सरप्राइज कंपनी का पहला फोल्डेबल iPhone हो सकता है। Apple के इस डिवाइस का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है और रिपोर्ट्स में इसे iPhone Ultra या iPhone Duo नाम से लिस्ट किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोल्डेबल iPhone में 5.5 इंच का बाहरी डिस्प्ले और खुलने के बाद 7.8 इंच की अंदरूनी स्क्रीन मिल सकती है। दोनों डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। फोल्डेबल iPhone में भी A20 Pro चिपसेट दिए जाने की बात कही जा रही है। इसके साथ 12GB रैम मिलने की उम्मीद है। स्टोरेज के लिए 256GB से लेकर 2TB तक के विकल्प दिए जा सकते हैं।

फोल्डेबल iPhone में Face ID की जगह मिल सकता है Touch ID
फोल्डेबल iPhone के डिजाइन को लेकर भी कई तरह की रिपोर्ट्स सामने आई हैं। फोन को पतला रखने के लिए Apple इसमें Face ID की जगह Touch ID का इस्तेमाल कर सकती है। हालांकि, यह जानकारी अभी आधिकारिक नहीं है। Apple की ओर से फोल्डेबल iPhone के नाम, डिजाइन, स्पेसिफिकेशन और बायोमेट्रिक सिस्टम की पुष्टि नहीं की गई है।

iPhone 18 Pro की संभावित कीमत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में iPhone 18 Pro की कीमत 1,44,900 रुपये से शुरू हो सकती है। वहीं, iPhone 18 Pro Max की कीमत करीब 1,59,900 रुपये होने की संभावना है। दूसरी ओर, Apple के पहले फोल्डेबल iPhone यानी संभावित iPhone Ultra या iPhone Duo की कीमत करीब 2,49,900 रुपये बताई जा रही है। हालांकि, इन कीमतों को अभी आधिकारिक नहीं माना जा सकता। लॉन्च इवेंट में Apple की ओर से कीमतों की घोषणा के बाद ही सही जानकारी सामने आएगी।

आज के इवेंट में क्या होगा खास?
Apple Event 2026 में सबसे ज्यादा ध्यान तीन डिवाइस पर रहने की उम्मीद है- iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और पहला फोल्डेबल iPhone। iPhone 18 Pro सीरीज में जहां बेहतर कैमरा, नया A20 Pro चिपसेट, बड़ी बैटरी और छोटे Dynamic Island जैसे बदलाव देखने को मिल सकते हैं, वहीं फोल्डेबल iPhone Apple के लिए बिल्कुल नई कैटेगरी में एंट्री होगी। फोल्डेबल फोन बाजार में Samsung, Google और Motorola जैसी कंपनियां पहले से मौजूद हैं। Apple के इस सेगमेंट में आने से बाजार में प्रतिस्पर्धा और तेज होने की उम्मीद है। 

Continue reading on the app

Infinix Xpad 30 Pro लॉन्च: 2.5K डिस्प्ले, 8,200mAh बैटरी और 4G कनेक्टिविटी के साथ आया धांसू टैबलेट, देखें कीमत

Infinix ने अपने नए टैबलेट Infinix Xpad 30 Pro को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस टैबलेट को खास तौर पर छात्रों, युवा प्रोफेशनल्स और एंटरटेनमेंट पसंद करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है। इसमें स्लिम डिजाइन के साथ हाई-रिजॉल्यूशन डिस्प्ले, AI फीचर्स, 4G कनेक्टिविटी और गेमिंग-केंद्रित हार्डवेयर दिए गए हैं। जानिए इसकी कीमत, फीचर्स और अन्य डिटेल्स के बारें में विस्तार से। 

Infinix Xpad 30 Pro के स्पेसिफिकेशन्स
Infinix Xpad 30 Pro में 11 इंच का 2.5K डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 2560 x 1600 पिक्सल है। यह डिस्प्ले 90Hz तक के रिफ्रेश रेट और 550 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसमें IGZO पैनल दिया गया है और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 85 प्रतिशत है। टैबलेट में Wet Touch टेक्नोलॉजी के साथ स्टायलस सपोर्ट भी दिया गया है। आंखों की सुरक्षा के लिए इसमें TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन के साथ हार्डवेयर-लेवल लो ब्लू लाइट और फ्लिकर-फ्री फीचर मिलता है।

प्रोसेसर और स्टोरेज
परफॉर्मेंस के लिए Infinix Xpad 30 Pro में MediaTek Helio G200 Ultimate चिपसेट दिया गया है। टैबलेट में 8GB तक फिजिकल RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है। इसके अलावा 8GB तक एक्सटेंडेड RAM और माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक स्टोरेज बढ़ाने का विकल्प भी दिया गया है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह टैबलेट XOS 16 पर चलता है, जो Android 16 पर आधारित है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें नैनो SIM स्लॉट के साथ 4G सपोर्ट दिया गया है।

ये भी पढ़े-ः Oppo F35 Pro का टीजर जारी: 10,000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ जल्द होगी एंट्री!

AI फीचर्स से लैस है टैबलेट
Infinix ने Xpad 30 Pro में कई AI फीचर्स भी शामिल किए हैं। इनमें Snap for Answers, AI Scan to Document, Translation Assistant, AI Notes, AI Writing और AI Art जैसे फीचर्स शामिल हैं। ये फीचर्स स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल यूजर्स के लिए नोट्स बनाने, डॉक्यूमेंट स्कैन करने और लिखने जैसे कामों में उपयोगी हो सकते हैं।

कैमरा और बैटरी
फोटोग्राफी के लिए टैबलेट में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। ऑडियो के लिए इसमें डुअल स्पीकर और DTS ऑडियो सपोर्ट मिलता है। पावर बैकअप के लिए Xpad 30 Pro में 8,200mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक, यह टैबलेट लोकल वीडियो प्लेबैक में 21.5 घंटे तक का बैकअप दे सकता है।

क्रॉस-डिवाइस फीचर्स भी मिलेंगे
Infinix Xpad 30 Pro में कई क्रॉस-डिवाइस फीचर्स दिए गए हैं। यूजर्स इसे सेकेंडरी PC डिस्प्ले के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, कम्पैटिबल Infinix डिवाइसेज के बीच फाइल ट्रांसफर करने की सुविधा भी मिलती है। डिजाइन की बात करें तो टैबलेट का डाइमेंशन 254.04 × 165.55 × 6.6mm है और इसका वजन 476 ग्राम है।

Infinix Xpad 30 Pro की कीमत और उपलब्धता
Infinix Xpad 30 Pro को Twilight Purple, Anthracite Grey और Titanium Silver कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती ग्लोबल कीमत 196 डॉलर रखी गई है। टैबलेट कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए उपलब्ध है। कंपनी टैबलेट के साथ X Pencil 20 स्टायलस और X Keyboard 11 भी बंडल कर रही है।

Continue reading on the app

  Sports

जो रूट का ऐतिहासिक मुकाम, रिकी पोन्टिंग छूटे पीछे, अब निशाने पर सचिन-एंडरसन

Joe Root, ENG vs PAK 3rd Test: इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान जो रूट ने एक खास उपलब्धि हासिल की है. वो एक खास लिस्ट में स्टीव वॉ और रिकी पोन्टिंग से आगे निकल गए हैं. Wed, 09 Sep 2026 16:53:37 +0530

  Videos
See all

Bangladsh Hindus: जजिया टैक्स न देने पर कत्ल हुए ओलिफ दत्ता की लाश पर चीत्कार करते परिजन #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T11:45:24+00:00

Pakisthan Criris: मुनीर आर्मी का झूठा वीडियो! | United Nations | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T11:44:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers