Infinix Xpad 30 Pro लॉन्च: 2.5K डिस्प्ले, 8,200mAh बैटरी और 4G कनेक्टिविटी के साथ आया धांसू टैबलेट, देखें कीमत
Infinix ने अपने नए टैबलेट Infinix Xpad 30 Pro को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस टैबलेट को खास तौर पर छात्रों, युवा प्रोफेशनल्स और एंटरटेनमेंट पसंद करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है। इसमें स्लिम डिजाइन के साथ हाई-रिजॉल्यूशन डिस्प्ले, AI फीचर्स, 4G कनेक्टिविटी और गेमिंग-केंद्रित हार्डवेयर दिए गए हैं। जानिए इसकी कीमत, फीचर्स और अन्य डिटेल्स के बारें में विस्तार से।
Infinix Xpad 30 Pro के स्पेसिफिकेशन्स
Infinix Xpad 30 Pro में 11 इंच का 2.5K डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 2560 x 1600 पिक्सल है। यह डिस्प्ले 90Hz तक के रिफ्रेश रेट और 550 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसमें IGZO पैनल दिया गया है और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 85 प्रतिशत है। टैबलेट में Wet Touch टेक्नोलॉजी के साथ स्टायलस सपोर्ट भी दिया गया है। आंखों की सुरक्षा के लिए इसमें TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन के साथ हार्डवेयर-लेवल लो ब्लू लाइट और फ्लिकर-फ्री फीचर मिलता है।
प्रोसेसर और स्टोरेज
परफॉर्मेंस के लिए Infinix Xpad 30 Pro में MediaTek Helio G200 Ultimate चिपसेट दिया गया है। टैबलेट में 8GB तक फिजिकल RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है। इसके अलावा 8GB तक एक्सटेंडेड RAM और माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक स्टोरेज बढ़ाने का विकल्प भी दिया गया है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह टैबलेट XOS 16 पर चलता है, जो Android 16 पर आधारित है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें नैनो SIM स्लॉट के साथ 4G सपोर्ट दिया गया है।
ये भी पढ़े-ः Oppo F35 Pro का टीजर जारी: 10,000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ जल्द होगी एंट्री!
AI फीचर्स से लैस है टैबलेट
Infinix ने Xpad 30 Pro में कई AI फीचर्स भी शामिल किए हैं। इनमें Snap for Answers, AI Scan to Document, Translation Assistant, AI Notes, AI Writing और AI Art जैसे फीचर्स शामिल हैं। ये फीचर्स स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल यूजर्स के लिए नोट्स बनाने, डॉक्यूमेंट स्कैन करने और लिखने जैसे कामों में उपयोगी हो सकते हैं।
कैमरा और बैटरी
फोटोग्राफी के लिए टैबलेट में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। ऑडियो के लिए इसमें डुअल स्पीकर और DTS ऑडियो सपोर्ट मिलता है। पावर बैकअप के लिए Xpad 30 Pro में 8,200mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक, यह टैबलेट लोकल वीडियो प्लेबैक में 21.5 घंटे तक का बैकअप दे सकता है।
क्रॉस-डिवाइस फीचर्स भी मिलेंगे
Infinix Xpad 30 Pro में कई क्रॉस-डिवाइस फीचर्स दिए गए हैं। यूजर्स इसे सेकेंडरी PC डिस्प्ले के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, कम्पैटिबल Infinix डिवाइसेज के बीच फाइल ट्रांसफर करने की सुविधा भी मिलती है। डिजाइन की बात करें तो टैबलेट का डाइमेंशन 254.04 × 165.55 × 6.6mm है और इसका वजन 476 ग्राम है।
Infinix Xpad 30 Pro की कीमत और उपलब्धता
Infinix Xpad 30 Pro को Twilight Purple, Anthracite Grey और Titanium Silver कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती ग्लोबल कीमत 196 डॉलर रखी गई है। टैबलेट कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए उपलब्ध है। कंपनी टैबलेट के साथ X Pencil 20 स्टायलस और X Keyboard 11 भी बंडल कर रही है।
अमेरिका ने कनाडा के दुग्ध उत्पादों, अधिकतर मादक पेय, मोटरसाइकिलों पर लगाया प्रतिबंध
अमेरिका ने कनाडा के दुग्ध उत्पादों, अधिकतर मादक पेय, मोटरसाइकिलों पर लगाया प्रतिबंध
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
IBC24








