Responsive Scrollable Menu

150 रन और विश्व कीर्तिमान... 24 साल के बल्लेबाज ने डेब्यू वनडे में खेली सबसे बड़ी पारी

Jordan Hermann Highest score on ODI debut: दक्षिण अफ्रीका के 24 वर्षीय बाएं हाथ के ओपनर जॉर्डन हरमन ने अपने डेब्यू वनडे में इतिहास रच दिया. नामीबिया के खिलाफ विंडहोक में खेले गए मुकाबले में उन्होंने 126 गेंदों पर 150 रनों की आतिशी पारी खेली. 17 चौके और 3 छक्कों से सजी इस पारी के साथ ही हरमन ने अपने ही देश के मैथ्यू ब्रीट्जके के डेब्यू वनडे में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली.

Continue reading on the app

Gwalior News : पेट्रोल पंप के टेंक में भड़की आग, स्टाफ ने पाया काबू, बाइक सवार घायल, बड़ा हादसा टला

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आज उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक पेट्रोल पंप के पेट्रोल टेंक में आग लग गई, आग लगते ही वहां मौजूद स्टाफ ने समझदारी और फुर्ती दिखाते हुए अग्निशामक यत्रों से आग पर फोम छिड़ककर काबू पाया, घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है, आग से उसका शरीर झुलस गया है इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

ग्वालियर शहर के भीड़ भरे बाजार शिंदे की छावनी में कांग्रेस कार्यालय से सटे हुए इंडियन आयल के पट्रोल पंप पर आज बुधवार दोपहर अचानक आग लग गई, आग लगते ही  वहां हडकंप मच गया, लोग डर गए लेकिन पेट्रोल पंप के स्टाफ नहीं घबराया और उसने वहां रखे अग्निशामक यंत्र (Fire Extinguisher) उठाये और आग पर काबू करने के प्रयास किये।

स्टाफ फुर्ती नहीं दिखाता तो हो सकता था बड़ा हादसा 

स्टाफ ने पेट्रोल पंप में रखे फोम एक्सटिंग्विशर से लगातार आग पर छिड़काव किया और उसपर काबू किया, स्टाफ ने जो समझदारी दिखाई आसपास के लोग अब उसकी तारीफ कर रहे हैं वर्ना यहाँ बड़ा हादसा हो सकता था । क्योंकि शिंदे की छावनी में जहाँ ये पेट्रोल पंप स्थित है वो बहुत घना इलाका है, आसपास ऑटोमोबाइल की दुकाने है दो पहिया वाहन सुधारने वाली दुकाने हैं जहाँ डीजल पेट्रोल भी मौजूद रहता है इसके अलावा यहाँ रहवासी क्षेत्र भी है यदि कोई हादसा होता तो परिणाम गंभीर हो सकते थे।

पेट्रोल पंप मालिक ने बताई आग लगने की वजह 

पेट्रोल पंप मालिक हर्ष खंडेलवाल के मुताबिक घटना उस समय हुई जब एक व्यक्ति अपनी बाइक में पेट्रोल भरवा रहा था उसकी बाइक से एक चिंगारी निकली जो पास में ही स्थित पेट्रोल टेंक में चली गई, जिससे आग लग गई, लेकिन हमारे स्टाफ ने यहाँ मौजूद अग्निशामक यंत्रों (फोम एक्सटिंग्विशर) से आग पर काबू पा लिया, उन्होंने बताया कि घटना में उस व्यक्ति की गाड़ी जल गई और वो झुलस गया उसका नाम आसिफ खान बताया गया है। बताया जा रहा है कि आग लगने की घटना से कुछ समय पहले ही पेट्रोल टेंकर खाली किया गया था जो वहीं खड़ा था। बहरहाल झुलसे आसिफ खान को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है जहाँ उसकी हालत स्थिर है।

Continue reading on the app

  Sports

150 रन और विश्व कीर्तिमान... 24 साल के बल्लेबाज ने डेब्यू वनडे में खेली सबसे बड़ी पारी

Jordan Hermann Highest score on ODI debut: दक्षिण अफ्रीका के 24 वर्षीय बाएं हाथ के ओपनर जॉर्डन हरमन ने अपने डेब्यू वनडे में इतिहास रच दिया. नामीबिया के खिलाफ विंडहोक में खेले गए मुकाबले में उन्होंने 126 गेंदों पर 150 रनों की आतिशी पारी खेली. 17 चौके और 3 छक्कों से सजी इस पारी के साथ ही हरमन ने अपने ही देश के मैथ्यू ब्रीट्जके के डेब्यू वनडे में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. Wed, 9 Sep 2026 16:51:07 +0530

  Videos
See all

Pakisthan Criris: मुनीर आर्मी का झूठा वीडियो! | United Nations | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T11:44:54+00:00

Gerua Samman Yatra: बंगाल में सनातन का जनसैलाब #shorts #cmsuvenduadhikari #sanatan #bangal #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T11:42:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers