Responsive Scrollable Menu

पहले दौड़ में फेल, फिर नई पहचान बनाकर लौटा, रेटिना स्कैन ने बिगाड़ दिया पूरा खेल, ऐसे पकड़ाया फर्जी अभ्यर्थी

रतलाम में रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ग्रुप-D (लेवल-1) शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के दौरान पहचान सत्यापन प्रणाली ने बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश कर दिया। बिहार के मुंगेर जिले का रहने वाला अजीत कुमार दूसरे अभ्यर्थियों की जगह दौड़ लगाने के लिए रतलाम पहुंचा था। वहीं पहली बार असफल होने के बाद भी उसने दोबारा कोशिश की लेकिन दूसरी बार बायोमेट्रिक और रेटिना स्कैन में उसकी पहचान सामने आ गई।

जीआरपी के अनुसार आरोपी ने यह काम 30 हजार रुपये के सौदे में किया था। उसे 10 हजार रुपये एडवांस मिले थे। कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी अजीत कुमार और मूल परीक्षार्थी निरंजन कुमार को जेल भेज दिया गया है, जबकि दूसरे अभ्यर्थी कुंदन कुमार की तलाश जारी है।

इंदौर से फ्लाइट लेकर दिल्ली गया

दरअसल जीआरपी थाना प्रभारी सोहनलाल पाटीदार के मुताबिक अजीत कुमार 2 सितंबर को बिहार के अभ्यर्थी निरंजन कुमार की जगह दौड़ लगाने पहुंचा था। लेकिन वह पहली दौड़ में सफल नहीं हो पाया। इसके बाद उसने रतलाम छोड़ दिया और टैक्सी से इंदौर पहुंचा। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि इंदौर से उसने फ्लाइट लेकर दिल्ली की यात्रा की। वहां वह किसी व्यक्ति से मिला और फिर वापस रतलाम लौट आया। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि दिल्ली में उसकी मुलाकात किससे हुई और क्या इस फर्जीवाड़े के पीछे कोई संगठित गिरोह काम कर रहा है। इसके बाद 6 सितंबर को वह फिर रतलाम पहुंचा, लेकिन इस बार उसने एक नए अभ्यर्थी कुंदन कुमार की पहचान का इस्तेमाल किया। उसे लगा कि पहचान बदलने से वह बच जाएगा, लेकिन तकनीकी जांच ने उसकी योजना नाकाम कर दी।

अब दूसरे आरोपी की तलाश

वहीं 6 सितंबर को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पहले बायोमेट्रिक और रेटिना मैचिंग की प्रक्रिया हुई। इसी दौरान सिस्टम ने दिखाया कि यही व्यक्ति पहले भी परीक्षा दे चुका है। रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत उसे रोक लिया और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जीआरपी को सूचना दी। जांच में पता चला कि जिस कुंदन कुमार के नाम पर वह दूसरी बार परीक्षा देने आया था, वह खुद रतलाम पहुंचा ही नहीं था। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कुंदन और अजीत के बीच संपर्क कैसे हुआ और इस पूरे नेटवर्क में कितने लोग शामिल हैं। जरूरत पड़ने पर जांच टीम बिहार जाकर भी पूछताछ करेगी। रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ पश्चिम रेलवे मुंबई के कार्यालय अधीक्षक राजेश्वर तिवारी की शिकायत पर धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेजों से जुड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस बैंक लेनदेन, कॉल रिकॉर्ड और यात्रा के पूरे रूट की जांच कर रही है।

Continue reading on the app

Mirzapur The Movie ने घरेलू Box Office पर कमाए ₹150 करोड़

नयी दिल्ली, नौ सितंबर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। इस फिल्म में अभिनेता पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु समेत कई कलाकारों ने भूमिका निभाई है। यह फिल्म चार सितंबर को रिलीज की गई।

इसी के साथ 2018 में ‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज के साथ शुरू हुआ यह सिलसिला बड़े पर्दे तक पहुंच गया। ओटीटी पर ‘मिर्जापुर’ के तीन सीजन सबसे सफल शृंखलाओं में शामिल हो गए थे। ओटीटी (ओवर-द-टॉप) एक ऐसा मनोरंजन सामग्री प्रदाता मंच है जिस पर इंटरनेट का उपयोग करके फिल्में, वेब सीरीज जैसी सामग्री देखी जाती है।

बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की कमाई पर नजर रखने वाली वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने अपने प्रदर्शन के पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 30.90 करोड़ रुपये की सकल कमाई की। इसके बाद फिल्म ने शनिवार को 38.4 करोड़ रुपये और रविवार को 43.05 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपने प्रदर्शन के शुरूआती सप्ताहांत में 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 150.32 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। यह फिल्म मिर्जापुर की उस अराजक दुनिया को वापस लाती है, जहां गोलियों की बौछार, धोखेबाजी और खूनी दुश्मनी के बीच सत्ता की लड़ाई जारी है। इस फिल्म की कहानी साल 2018 की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जो इस शो के पहले सीजन के एक अनकहे अध्याय की ओर इशारा करती है।

फिल्म में अभिनेत्री रसिका दुग्गल, श्रिया पिलगांवकर, श्वेता त्रिपाठी और अभिनेता अभिषेक बनर्जी भी हैं। ये सभी अपनी पुरानी भूमिकाओं को दोबारा निभा रहे हैं। वहीं, इस फिल्म में जितेंद्र कुमार, रवि किशन और सोनल चौहान को नये कलाकारों के रूप में जोड़ा गया है।

Continue reading on the app

  Sports

Women's Asia Cup: बांग्लादेश से सेमीफाइनल में भिड़ेगा भारत, जानिए T20I में किसका पलड़ा रहा है भारी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में बांग्लादेश का सामना करेगी. जानिए दोनों टीमों के बीच T20I रिकॉर्ड्स और प्रमुख खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खास रिपोर्ट.

The post Women's Asia Cup: बांग्लादेश से सेमीफाइनल में भिड़ेगा भारत, जानिए T20I में किसका पलड़ा रहा है भारी appeared first on Prabhat Khabar.

Thu, 10 Sep 2026 01:00:02

  Videos
See all

Bihar Flood News LIVE Updates: बिहार के 14 जिलों में बाढ़ से बुरा हाल, लाखों लोग प्रभावित | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T01:16:22+00:00

Delhi: BRICS Summit से पहले सजा Airport #bricssummit2026 #brics #delhi #summit #shorts #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T01:13:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers