Ground Report: सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद कुएं पर सियासत तेज, ASI के क्यों उड़े होश?
Saharanpur Masjid Demolished: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एक मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद यह मामला अब सियासी और ऐतिहासिक बहस का मुख्य केंद्र बन चुका है. जिला न्यायालय के आदेशों के बाद 2 सितंबर को प्रशासन ने परिसर में मौजूद मस्जिद को गिरा दिया. प्रशासन की तरफ से इसे अवैध निर्माण बताया गया था. ध्वस्तीकरण के बाद मलबा हटाए जाने के दौरान मौके पर एक पुराने कुएं के मिलने का दावा किया गया है, जिसके बाद इस पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया. हिंदू संगठनों की मांग पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की टीम ने मौके का निरीक्षण किया और सैंपल लिए. प्रशासन ने कुएं के आसपास किसी भी तरह की आवाजाही पर रोक लगाते हुए निगरानी भी बढ़ा दी है, ताकि संभावित ऐतिहासिक साक्ष्यों से कोई छेड़छाड़ न हो सके.
मस्जिद के लिए मुस्लिम समुदाय एक हुआ
वहीं, मस्जिद गिराने के बाद मलबे के पास स्थानीय मुस्लिम समुदाय के लोगों की भीड़ जुट गई है. लोगों ने कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए यह दावा किया कि ये मस्जिद काफी पुरानी थी. जबकि दूसरी ओर हिंदू पक्ष कुएं को लेकर संभावित धार्मिक इतिहास की जांच की मांग कर रहे हैं. इस मामले को लेकर यूपी की सियासत भी गरमा गई है. सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं. फिलहाल, ASI की जांच और प्रशासनिक कार्रवाई के आगे के नतीजों पर सभी की नजर है.
ये भी पढ़ें- Delhi Building Collapsed: सत्य निकेतन में क्या है इमारतों के हाल, देखें ये ग्राउंड रिपोर्ट
विजय को लगा तगड़ा झटका! कांग्रेस ने गठबंधन बैठक से पहले कर दिया बड़ा ऐलान
तमिलनाडु की सत्तारूढ़ पार्टी TVK (तमिलगा वेट्रि कड़गम) और उसकी सहयोगी कांग्रेस के बीच खींचतान अब खुलकर सामने आ गई है. दरअसल, आज शाम मुख्यमंत्री और TVK प्रमुख विजय चेन्नई के पनैयूर स्थित पार्टी मुख्यालय में गठबंधन सहयोगियों के साथ दूसरी अहम बैठक करने वाले हैं.लेकिन इससे पहले कांग्रेस और टीवीके में दूरियां नजर आ रही हैं. बता दें यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब पार्टी के भीतर से ही 2029 के लोकसभा चुनाव के लिए विजय को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने की मांग उठ चुकी है लेकिन इस विषय पर कांग्रेस अभी टीवीके के साथ एक राय नहीं है.
क्या कांग्रेस मंत्री सरकार से इस्तीफा दे सकते हैं?
दरअसल, तमिलनाडु के पर्यटन मंत्री एस राजेश कुमार ने हाल ही में एक बयान दिया है, जिससे ये पूरा विवाद गरमाया हुआ है. उनका कहना था कि अगर TVK ने राहुल गांधी को 2029 के लिए प्रधानमंत्री उम्मीदवार के तौर पर समर्थन नहीं दिया तो कांग्रेस के मंत्री सरकार से इस्तीफा दे सकते हैं. यहां बता दें कि तमिलनाडु सरकार में कांग्रेस के दो मंत्री हैं एक उच्च शिक्षा मंत्री पी विश्वनाथन और दूसरे पर्यटन मंत्री एस राजेश कुमार.
— TVK Vijay (@TVKVijayHQ) August 8, 2026
TVK की बैठक में कौन-कौन शामिल होगा?
अभी तक की जानकारी के मुताबिक इस बैठक में तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी, विदुथलाई चिरुथईगल कच्ची (VCK), मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK) और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के प्रतिनिधि हिस्सा इसमें हिस्सा लेंगे.
Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु की सियासत में हलचल, 9 सितंबर को TVK की बड़ी बैठक
क्या वामपंथी दल भी शामिल होंगे?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक CPI और CPI(M) को भी न्योता भेजा गया था. लेकिन दोनों दलों ने बैठक से दूरी बनाने का फैसला किया है. इन दलों का कहना है कि वे सरकार को सिर्फ बाहर से समर्थन दे रहे हैं और औपचारिक गठबंधन ढांचे का हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं. यह लगातार दूसरी बार है जब वामपंथी दल ऐसी बैठक से गैरहाजिर रहेंगे. बता दें इससे पहले 1 जुलाई को टीवीके गठबंधन की हुई बैठक में भी उन्होंने हिस्स नहीं लिया था.
आखिर कांग्रेस और TVK के बीच तनाव की जड़ क्या है?
दरअसल, TVK के कुछ नेताओं और मंत्रियों ने हाल में विजय को 2029 के लिए प्रधानमंत्री पद का दावेदार बताना शुरू कर दिया था. इसे लेकर तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष मानिकम टैगोर ने साफ कर दिया कि उनकी पार्टी का रुख नहीं बदलेगा. मीडिया के सामने टैगोर ने दोहराया कि 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री पद का चेहरा राहुल गांधी ही होंगे. उन्होंने TVK के इस दावे को "फैन जैसी सोच" करार देते हुए खारिज कर दिया था. जिसके बाद दोनों पार्टियों के बीच दूरियां बढ़ती नजर आ रही हैं.
UP Election 2027: फिरोजाबाद की 5 सीटों पर क्या है सियासी समीकरण? जानें पूरा हिसाब
तो क्या TVK ने विजय को PM उम्मीदवार घोषित किया है?
TVK ने विजय को अभी आधिकारिक तौर पर PM उम्मीदवार घोषित नहीं किया है? बता दें TVK के लोक निर्माण मंत्री आढव अर्जुन ने पहले कहा था कि देश के सबसे बड़े संवैधानिक पद पर तमिलनाडु से कोई नेता बैठना चाहिए. वहीं, मंत्री राजमोहन ने सफाई दी कि यह टिप्पणी "स्नेह" में की गई थी, ये कोई कोई औपचारिक घोषणा नहीं है.
A huge thanks to legendary sand artist Thiru. @sudarsansand Avl. for this breathtaking creation! Your talent never fails to amaze. Deeply touched by this beautiful gesture. https://t.co/qD7zgoYlOb
— TVK Vijay (@TVKVijayHQ) May 12, 2026
TVK की बैठक का असली मकसद क्या है?
TVK सरकार के 117 दिन पूरे होने के बाद ये बैठक बुलाई है. बताया जा रहा है कि बैठक में गठबंधन को औपचारिक ढांचा देने, न्यूनतम साझा कार्यक्रम तैयार करने, एक स्टीयरिंग कमेटी बनाने और गठबंधन के लिए एक नया नाम तय करने पर चर्चा होगी. सूत्रों के मुताबिक विजय को ही इस नए गठबंधन का नेता चुना जा सकता है.
Explainer: जिंदा राष्ट्रपति की तस्वीर वाले सिक्के पर बवाल, भारत समेत 5 देशों में क्या हैं नियम?



News Nation




