विजय को लगा तगड़ा झटका! कांग्रेस ने गठबंधन बैठक से पहले कर दिया बड़ा ऐलान
तमिलनाडु की सत्तारूढ़ पार्टी TVK (तमिलगा वेट्रि कड़गम) और उसकी सहयोगी कांग्रेस के बीच खींचतान अब खुलकर सामने आ गई है. दरअसल, आज शाम मुख्यमंत्री और TVK प्रमुख विजय चेन्नई के पनैयूर स्थित पार्टी मुख्यालय में गठबंधन सहयोगियों के साथ दूसरी अहम बैठक करने वाले हैं.लेकिन इससे पहले कांग्रेस और टीवीके में दूरियां नजर आ रही हैं. बता दें यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब पार्टी के भीतर से ही 2029 के लोकसभा चुनाव के लिए विजय को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने की मांग उठ चुकी है लेकिन इस विषय पर कांग्रेस अभी टीवीके के साथ एक राय नहीं है.
क्या कांग्रेस मंत्री सरकार से इस्तीफा दे सकते हैं?
दरअसल, तमिलनाडु के पर्यटन मंत्री एस राजेश कुमार ने हाल ही में एक बयान दिया है, जिससे ये पूरा विवाद गरमाया हुआ है. उनका कहना था कि अगर TVK ने राहुल गांधी को 2029 के लिए प्रधानमंत्री उम्मीदवार के तौर पर समर्थन नहीं दिया तो कांग्रेस के मंत्री सरकार से इस्तीफा दे सकते हैं. यहां बता दें कि तमिलनाडु सरकार में कांग्रेस के दो मंत्री हैं एक उच्च शिक्षा मंत्री पी विश्वनाथन और दूसरे पर्यटन मंत्री एस राजेश कुमार.
— TVK Vijay (@TVKVijayHQ) August 8, 2026
TVK की बैठक में कौन-कौन शामिल होगा?
अभी तक की जानकारी के मुताबिक इस बैठक में तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी, विदुथलाई चिरुथईगल कच्ची (VCK), मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK) और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के प्रतिनिधि हिस्सा इसमें हिस्सा लेंगे.
Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु की सियासत में हलचल, 9 सितंबर को TVK की बड़ी बैठक
क्या वामपंथी दल भी शामिल होंगे?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक CPI और CPI(M) को भी न्योता भेजा गया था. लेकिन दोनों दलों ने बैठक से दूरी बनाने का फैसला किया है. इन दलों का कहना है कि वे सरकार को सिर्फ बाहर से समर्थन दे रहे हैं और औपचारिक गठबंधन ढांचे का हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं. यह लगातार दूसरी बार है जब वामपंथी दल ऐसी बैठक से गैरहाजिर रहेंगे. बता दें इससे पहले 1 जुलाई को टीवीके गठबंधन की हुई बैठक में भी उन्होंने हिस्स नहीं लिया था.
आखिर कांग्रेस और TVK के बीच तनाव की जड़ क्या है?
दरअसल, TVK के कुछ नेताओं और मंत्रियों ने हाल में विजय को 2029 के लिए प्रधानमंत्री पद का दावेदार बताना शुरू कर दिया था. इसे लेकर तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष मानिकम टैगोर ने साफ कर दिया कि उनकी पार्टी का रुख नहीं बदलेगा. मीडिया के सामने टैगोर ने दोहराया कि 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री पद का चेहरा राहुल गांधी ही होंगे. उन्होंने TVK के इस दावे को "फैन जैसी सोच" करार देते हुए खारिज कर दिया था. जिसके बाद दोनों पार्टियों के बीच दूरियां बढ़ती नजर आ रही हैं.
UP Election 2027: फिरोजाबाद की 5 सीटों पर क्या है सियासी समीकरण? जानें पूरा हिसाब
तो क्या TVK ने विजय को PM उम्मीदवार घोषित किया है?
TVK ने विजय को अभी आधिकारिक तौर पर PM उम्मीदवार घोषित नहीं किया है? बता दें TVK के लोक निर्माण मंत्री आढव अर्जुन ने पहले कहा था कि देश के सबसे बड़े संवैधानिक पद पर तमिलनाडु से कोई नेता बैठना चाहिए. वहीं, मंत्री राजमोहन ने सफाई दी कि यह टिप्पणी "स्नेह" में की गई थी, ये कोई कोई औपचारिक घोषणा नहीं है.
A huge thanks to legendary sand artist Thiru. @sudarsansand Avl. for this breathtaking creation! Your talent never fails to amaze. Deeply touched by this beautiful gesture. https://t.co/qD7zgoYlOb
— TVK Vijay (@TVKVijayHQ) May 12, 2026
TVK की बैठक का असली मकसद क्या है?
TVK सरकार के 117 दिन पूरे होने के बाद ये बैठक बुलाई है. बताया जा रहा है कि बैठक में गठबंधन को औपचारिक ढांचा देने, न्यूनतम साझा कार्यक्रम तैयार करने, एक स्टीयरिंग कमेटी बनाने और गठबंधन के लिए एक नया नाम तय करने पर चर्चा होगी. सूत्रों के मुताबिक विजय को ही इस नए गठबंधन का नेता चुना जा सकता है.
Explainer: जिंदा राष्ट्रपति की तस्वीर वाले सिक्के पर बवाल, भारत समेत 5 देशों में क्या हैं नियम?
अदाणी एयरपोर्ट्स ने विस्तार के लिए वैश्विक निवेशकों से जुटाए 9,825 करोड़ रुपए
अहमदाबाद, 9 सितंबर (आईएएनएस)। अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) ने बुधवार को ऐलान किया कि उसने वैश्विक निवेशकों के एक कंसोर्टियम से प्राइमरी इक्विटी कैपिटल के रूप में 9,825 करोड़ रुपए (एक अरब डॉलर) जुटाए हैं।
अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एआईएल) की सहायक कंपनी एएएचएल ने कहा कि उनसे 18 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर अल्फा वेव ग्लोबल, प्रेमजी इन्वेस्ट, टेमासेक और ब्लैकरॉक द्वारा मैनेज किए जाने वाले फंड्स से 9,825 करोड़ रुपए जुटाए हैं।
अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड के नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, जीत अदाणी ने कहा, यह साझेदारी अदाणी एयरपोर्ट्स प्लेटफॉर्म को बनाने की दिशा में एक अहम पड़ाव है और इस सफर में हमारे साथ इतने बड़े और लंबे समय के लिए निवेश करने वाले निवेशक पाकर हम खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं।
उन्होंने कहा कि भारत का एविएशन सेक्टर देश की जीडीपी ग्रोथ को तेजी से बढ़ाने वाले सबसे अहम सेक्टर में से एक है। एयर कनेक्टिविटी में हर विस्तार से एयरपोर्ट गेट के बाहर भी व्यापार, पर्यटन, रोजगार और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलता है।
जीत अदाणी ने कहा, इन पार्टनर्स के सहयोग से, हम इस ग्रोथ से पहले ही निवेश करना जारी रखेंगे। हम अपने इंफ्रास्ट्रक्चर, शहर-स्तर के डेवलपमेंट और नॉन-एरोनॉटिकल बिजनेस को बड़ा करेंगे ताकि दुनिया के सबसे बेहतरीन इंटीग्रेटेड एयरपोर्ट प्लेटफॉर्म में से एक बनाया जा सके।
इस फंड का इस्तेमाल एएएचएल के पोर्टफोलियो में एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार और आधुनिकीकरण, एयरपोर्ट के आस-पास इंटीग्रेटेड अदाणी एयरपोर्ट सिटी इकोसिस्टम के डेवलपमेंट में तेजी लाने (जिसके पहले चरण में 22 मिलियन स्क्वायर फीट में मिक्स्ड-यूज डेवलपमेंट की योजना है) और यात्रियों से जुड़े और अन्य नॉन-एरोनॉटिकल बिजनेस (जैसे ग्राउंड हैंडलिंग बिजनेस) को बढ़ाना के लिए किया जाएगा।
कंपनी ने कहा कि इन निवेशों से सालाना 20 करोड़ (200 मिलियन) यात्रियों को सेवा देने की क्षमता बढ़ने, कमर्शियल कमाई के मौके बढ़ाने, यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने और एएएचएल के इंटीग्रेटेड एयरपोर्ट इकोसिस्टम को और मजबूत करने की उम्मीद है।
एएएचएल के सीईओ अरुण बंसल ने कहा, हम एएएचएल को दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट प्लेटफॉर्म बनाने के लिए इसकी क्षमताएं बढ़ाना जारी रखेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि इस लक्ष्य को भारत में तेजी से बढ़ते मौकों, भारतीय ग्राहकों की बढ़ती खर्च करने की क्षमता और देश के बड़े शहरी केंद्रों में हमारे सिटी-साइड डेवलपमेंट से बढ़ावा मिल रहा है, जो आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
यह डील जुलाई 2026 में एईएल के सफल 15,000 करोड़ रुपए के क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (क्यूआईपी) के बाद हुई है, जो किसी नॉन-फाइनेंशियल कॉर्पोरेट द्वारा भारत का सबसे बड़ा क्यूआईपी था।
कंपनी ने कहा कि ये डील्स दिखाती हैं कि अदाणी पोर्टफोलियो की लंबे समय के लिए घरेलू और ग्लोबल इंस्टीट्यूशनल कैपिटल के बड़े स्रोतों तक लगातार पहुंच बनी हुई है।
एएएचएल पूरे भारत में आठ एयरपोर्ट्स का मैनेजमेंट करती है और देश के कुल यात्री ट्रैफिक का 23 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा संभालती है।
--आईएएनएस
एबीएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation







