पेट्रोल-डीजल के बढ़ने वाले हैं दाम? 100 डॉलर के करीब पहुंची कच्चे तेल की कीमत
Petrol-Diesel Prices: मिडिल ईस्ट में हालात दिनों दिन खराब होते जा रहे हैं. ईरान और अमेरिका खुलकर एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं. अमेरिकी शिप पर हमला के बाद अमेरिका ने भी 5 ईरानी जहाजों को निशाना बनाया है. ये सभी जहाजों में कच्चा तेल लदा था. इससे कच्चे तेल के दामों पर सीधा असर पड़ता दिख रहा है. ब्रेंट क्रूड (कच्चा तेल) की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई है. इससे पेट्रोल-डीजल मंहगा होने का खतरा बढ़ गया है.
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मध्य पूर्व में बढ़ते हमलों के कारण बुधवार को ब्रेंट क्रूड की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई. तेल की कीमतों में तेजी से एशियाई शेयर बाजारों में भी सुस्ती देखने को मिली. निवेशकों को डर है कि बढ़ते तनाव से महंगाई और बढ़ सकती है. इसी बीच, अमेरिका के महंगाई से जुड़े आंकड़े भी जारी होने वाले हैं.
यह भी पढ़ें: ईरान पर अमेरिका का बड़ा हमला, तेल ले जा रहे 5 जहाजों को किया नष्ट, जवाब में IRGC ने जॉर्डन बेस कैंप को बनाया निशाना
99.49 डॉलर प्रति बैरल पहुंची कीमत
ब्रेंट क्रूड वायदा 1.57 डॉलर बढ़कर 99.49 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। यह जून के अंत के बाद इसका सबसे ऊंचा स्तर है। वहीं, अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड 1.60 डॉलर बढ़कर 94.63 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
क्यों बढ़ी कीमत?
यमन में ईरान समर्थित हौथी विद्रोहियों ने मंगलवार को सऊदी अरब के कई शहरों पर हमला किया. इससे मध्य पूर्व का संघर्ष और बढ़ गया है. इसी बीच, अमेरिकी सेना ने ईरान के कई तेल टैंकरों को निशाना बनाया, जबकि ईरान ने जॉर्डन में मौजूद एक अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हमला किया. तनाव बढ़ने का असर तेल की कीमतों पर भी पड़ा. बुधवार को लगातार चौथे दिन कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई और शुरुआती कारोबार में यह 1 डॉलर से ज्यादा बढ़ गई.
ECB के फैसले से पड़ा असर
यूरोपीय सेंट्रल बैंक (ECB) के गुरुवार को आने वाले ब्याज दर के फैसले से पहले यूरो में हल्की मजबूती देखने को मिली. ईरान युद्ध के कारण महंगाई बढ़ने की चिंता के बीच बाजार को उम्मीद है कि बैंक ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकता है. वहीं, जापानी येन डॉलर के मुकाबले करीब सात महीने के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंच गया. जापान में ब्याज दरें जल्द बढ़ने की उम्मीद और कारोबारियों द्वारा येन पर लगाए गए दांव कम करने से जापानी मुद्रा को मजबूती मिली.
यह भी पढ़ें: अमेरिका-कनाडा के बीच ट्रेड वॉर शुरू, US ने कनाडाई शराब, गाड़ियों और डेयरी उत्पादों के इंपोर्ट पर लगाया बैन, कई प्रोडक्ट पर लगाया 50%टैरिफ
'2-3 हफ्ते में चीजें बदल जाती हैं...' रोहित-विराट के भविष्य पर दिग्गज का बयान, जानिए BCCI और सिलेक्टर को लेकर क्या कहा?
Rohit Sharma and Virat Kohli : भारत के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य पर कई दिग्गज लगातार बयान दे रहे हैं. क्रिकेट में इन दोनों का आने वाला भविष्य क्या होगा, इस पर भी उनके फैंस जानना चाह रहे हैं. रोहित और विराट 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नहीं? इस पर भी चर्चा लगातार होती रहती है क्योंकि इन दोनों खिलाड़ियों की उम्र लगातार बढ़ रही है. खासकर रोहित शर्मा की फिटनेस और उम्र शायद उनका साथ नहीं दे रही है.
ऐसे में आए दिन कोई न कोई दिग्गज या क्रिकेट का जानकार इन भविष्य पर अक्सर भविष्यवाणी करता रहता है. अब इस कड़ी में एक और नाम शामिल हो गया है. दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में गुजरात टाइंट्स के बॉलिंग कोच अशीष नेहरा ने बड़ा बयान दिया है.
आशीष नेहरा का रोहित-विराट पर बड़ा बयान
आशीष नेहरा ने कहा कि, 'अभी बहुत दूर है. अब से तब तक 12-13 महीने हैं. हमने देखा है, सिर्फ इंडियन क्रिकेट में ही नहीं, बल्कि किसी भी खेल में कि 2-3 हफ्ते में भी चीजें बदल जाती हैं. अगर वे अच्छा कर रहे हैं और लगातारा शानदार प्रदर्शन उनके बल्ले से आ रहा है, तो क्यों नहीं? जब इन खिलाड़ियों की बात आती है तो किसी भी कोच या किसी भी कप्तान के लिए यह आसान नहीं होगा. अगर मैं कोच होता, तो क्या यह सिर्फ मेरा फैसला होता? बीसीसीआई के साथ यह काम नहीं करता, पांच सिलेक्टर हैं. फैसले लेने वाले बहुत ज्यादा लोग हैं'.
Ashish Nehra on Rohit Kohli’s future:
— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952) September 8, 2026
"It's too far, like 12-13 months. We've seen, not only in Indian cricket but in any sport, that even in 2-3 weeks, things change. If they are doing well, if they are performing, why not? It's not going to be easy for any coach or any… pic.twitter.com/n9DqE9qJSZ
रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट और टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं. 2024 में दोनों टी20 क्रिकेट और 2025 में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. अब ये दोनों सिर्फ वनडे फॉर्मेट खेले रहे हैं. रोहित और विराट का अलगा लक्ष्य सिर्फ भारत को वनडे वर्ल्ड कप 2027 का खिताब दिलाना है. इस समय रोहित की उम्र 39 साल है, जबकि विराट कोहली की उम्र 37 साल है.
टीम इंडिया की कोचिंग करने पर बोले नेहरा
इसके अलावा आशीष नेहरा ने इंडियन टीम के कोच बनने और भारतीय टीम की कोचिंग करने पर कहा कि, 'यह बहुत सम्मान और खुशी की बात होगी, लेकिन मैं कभी ऐसी चीजें प्लान नहीं करता. हम भविष्य में देखेंगे. अभी मैं जहां हूं, बहुत खुश हूं'.
????ASHISH NEHRA SHOULD NOT BE THE COACH OF INDIAN TEAM ????
— VK (@Aur_vicky) September 9, 2026
Recently Nehra said about indian team coaching that, "it will be a great honour and a privilege, but I never plan things like that. We'll see in the future. No, no ambition. I'm very happy where I am"
But if Nehra will… pic.twitter.com/TaE6Enbqmc
आशीष नेहरा ने भारत के बॉल के साथ शानदार प्रदर्शन किया है. वो सौरव गांगुली, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की कप्तानी में भी खेले चुके हैं. उन्होंने भारत के लिए 17 टेस्ट मैचों की 29 पारियों में 44 विकेट चटकाए हैं. उनके नाम 120 वनडे मैचों में 157 विकेट दर्ज हैं. वहीं नेहरा 27 टी20 में 34 विकेट भी चटका चुके हैं.
ये भी पढ़ें : 'परेशान करता था, हम उस पर हंसते थे...' रविंद्र जडेजा पर दिग्गज का बयान वायरल, जानिए चेतेश्वर पुजारा का नाम लेकर क्या कहा?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation







