Responsive Scrollable Menu

Singapore Ministers Salary Hike: यहां की सरकार ने बढ़ाई मंत्रियों की सैलरी.. प्रधानमंत्री की सैलरी हुई 16.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 27 करोड़ रुपये.. 15 साल बाद बदलाव

सिंगापुर में मंत्रियों के वेतन में आखिरी बड़ा बदलाव करीब 15 साल पहले किया गया था। इस बार सैलरी बढ़ाने की सिफारिश एक स्वतंत्र समिति ने की है। हालांकि, मौजूदा मंत्रियों को तुरंत नई पे स्केल के अनुसार पूरी रकम नहीं मिलेगी। 15 अक्टूबर से उन्हें प्रदर्शन के आधार पर 9 प्रतिशत तक की एकमुश्त बढ़ोतरी दी जाएगी।

Continue reading on the app

'कुछ दर्द दिखाई नहीं देते', जानिए मानसिक पीड़ा से जुड़े 5 बड़े मिथक और उनके तथ्य

नई दिल्ली, 9 सितंबर (आईएएनएस)। मानसिक स्वास्थ्य हमारे जीवन का उतना ही जरूरी हिस्सा है, जितना शारीरिक स्वास्थ्य। फिर भी मानसिक परेशानी को लेकर समाज में आज भी कई तरह के भ्रम और झिझक मौजूद हैं। खासकर आत्महत्या जैसे संवेदनशील विषय पर खुलकर बात करने के बजाय अक्सर चुप्पी साध ली जाती है। यही चुप्पी कई बार किसी परेशान व्यक्ति को और अकेला महसूस करा सकती है। इसलिए जरूरत है कि हम आत्महत्या से जुड़े मिथकों को समझें, उन्हें तोड़ें और संवेदनशीलता के साथ लोगों का साथ दें।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि सबसे आम भ्रम है कि जो लोग आत्महत्या की बात करते हैं, वे वास्तव में ऐसा करना नहीं चाहते। हकीकत यह है कि गहरे मानसिक और भावनात्मक दर्द से गुजर रहे कई लोग सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से अपनी परेशानी या आत्महत्या से जुड़े विचार व्यक्त कर सकते हैं। ऐसे किसी भी संकेत को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

दूसरा मिथक है कि किसी व्यक्ति से आत्महत्या के बारे में पूछने से उसके मन में यह विचार आ सकता है। ऐसा नहीं है। संवेदनशीलता और बिना जज किए सीधे बातचीत करना व्यक्ति को अपनी भावनाएं व्यक्त करने का मौका दे सकता है। कई बार किसी परेशान इंसान को समाधान से पहले सिर्फ एक ऐसे व्यक्ति की जरूरत होती है, जो उसकी बात ध्यान से सुने।

यह मानना भी सही नहीं है कि आत्महत्या करने वाला व्यक्ति मरने का पूरी तरह दृढ़ निश्चय कर चुका होता है। आत्महत्या के विचारों से जूझ रहे कई लोग गहरे भावनात्मक दर्द से राहत चाहते हैं और उनके मन में दुविधा भी हो सकती है। ऐसे समय में समय पर सहायता और उचित हस्तक्षेप महत्वपूर्ण हो सकते हैं।

एक और भ्रम है कि आत्महत्या हमेशा बिना किसी चेतावनी के होती है। कई मामलों में व्यक्ति पहले से कुछ संकेत दे सकता है, जैसे लगातार निराश रहना, लोगों से दूरी बनाना, चिड़चिड़ापन, व्यवहार में अचानक बदलाव या मृत्यु के बारे में बात करना। इन संकेतों को गंभीरता से लेना जरूरी है।

यह भी जरूरी नहीं कि केवल मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोग ही आत्महत्या करते हैं। मानसिक विकार एक महत्वपूर्ण जोखिम कारक हो सकते हैं, लेकिन आत्महत्या के पीछे मनोवैज्ञानिक, सामाजिक, जैविक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय कई कारणों का जटिल मेल हो सकता है।

इसलिए किसी की परेशानी को छोटा न समझें। उसे सुनें, समझें और बिना किसी निर्णय के उसके साथ खड़े रहें। जरूरत महसूस होने पर विशेषज्ञ सहायता लेने के लिए प्रोत्साहित करें।

मानसिक स्वास्थ्य सहायता के लिए टोल-फ्री नंबर 14416 पर संपर्क किया जा सकता है।

--आईएएनएस

पीआईएम/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

EZ vs SZ Live Score: दलीप ट्रॉफी में साउथ जोन All Out, ईस्ट जोन को 372 रन की लीड मिली

EZ vs SZ Live Score: दलीप ट्रॉफी के चौथे दिन का खेल जारी है। साउथ जोन की पहली पारी 336 रन के स्कोर पर ढेर हो गई है। कप्तान तिलक वर्मा ने संघर्ष किया लेकिन वह दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से अपना शतक चूक गए। आखिरी विकेट के रूप में तिलक वर्मा 99 रन के स्कोर पर मोहम्मद कुरैशी का शिकार बने।   

ईस्ट जोन ने अपनी पहली पारी में 708 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। पहली पारी के आधार पर साउथ जोन 372 रन से पीछे है। ईस्ट जोन के गेंदबाजों ने पारी की शुरुआत से ही साउथ जोन के बल्लेबाजों पर शिकंजा कसे रखा। मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार ने साउथ जोन के सलामी बल्लेबाजों को टिकने का मौका ही नहीं दिया। 

वहीं, आज चौथे दिन के पहले सत्र में ईस्ट जोन के गेंदबाजों ने शिकंजा कसा रखा। पहले सेशन में ही गेंदबाजों ने साउथ जोन के शेष 4 विकेट लेकर पारी को सस्ते में  पवेलियन लौटा दिया। हालांकि तिलक वर्मा और चामा मिलिंद अच्छा खेल रहे थे। ईस्ट जोन की तरफ से तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने  सबसे अधिक 3 विकेट चटकाए। वहीं, मोहम्मद शमी, शेखर मोहन और मोहम्मद कुरैशी ने 2-2 विकेट हासिल किए। 

Wed, 09 Sep 2026 12:15:36 +0530

  Videos
See all

Iran America War Live Update: ईरान-अमेरिका महायुद्ध की खबर | Hormuz Attack | Trump | IRGC | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T07:12:13+00:00

Iran Attack on US Army Base LIVE: ईरान का US बेस पर हमला | Breaking News | Israel | Trump | Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T07:12:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers