सेंसेक्स में 500 अंक से ज्यादा की गिरावट:75,000 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 150 अंक टूटा; बैंकिंग और IT शेयर्स में ज्यादा गिरावट
शेयर बाजार में आज यानी 9 सितंबर को गिरावट है। सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 75,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 150 अंक की गिरावट है, ये 23,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बैंकिंग और IT शेयर्स में आज ज्यादा गिरावट है। आज से 6 IPO में बोली लगाने का मौका करमतारा इंजीनियरिंग, एलसीसी प्रोजेक्ट्स, स्टीमहाउस इंडिया, मणिपाल पेमेंट एंड आइडेंटिटी सॉल्यूशंस, एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी और रेंटोमोजो के IPO ओपन होंगे। इनमें 11 सितंबर तक बोली लगा सकेंगे। एशियाई बाजारों में आज मिलाजुला कारोबार 8 सितंबर को अमेरिकी बाजारों में गिरावट रही थी घरेलू निवेशकों ने 7 दिन में 15,824 करोड़ के शेयर खरीदे कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले कल यानी 8 सितंबर को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 555 अंक गिरकर 75,578 पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 144 अंक गिरा, यह 23,635 पर आ गया।
जिसके फोन में WhatsApp नहीं, वो भी जॉइन कर सकेगा कॉल! आ रहा Guest Calls फीचर
वॉट्सऐप जल्द ही Guest Calls फीचर ला सकता है, जिसकी मदद से बिना WhatsApp अकाउंट और ऐप के भी कॉल जॉइन की जा सकेगी. यूजर कॉल लिंक बनाकर ऐसे लोगों के साथ शेयर कर सकेंगे, जो WhatsApp इस्तेमाल नहीं करते हैं. जानें Guest Calls फीचर कैसे काम करेगा, होस्ट को कौन से कंट्रोल मिलेंगे और Privacy को लेकर क्या जानकारी सामने आई है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18






/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

