Responsive Scrollable Menu

Besan Cheela Recipe: नाश्ते में बनाएं बेसन का चीला, बच्चों को खूब पसंद आएगा, मिनटों में इस तरह करें तैयार

Besan Cheela Recipe: सुबह के समय ऐसा नाश्ता बनाना हो जो स्वादिष्ट होने के साथ जल्दी भी तैयार हो जाए, तो बेसन का चीला एक बेहतरीन विकल्प है। कम सामग्री में तैयार होने वाला यह चीला बाहर से हल्का कुरकुरा और अंदर से नरम रहता है। इसमें पसंद की सब्जियां मिलाकर इसका स्वाद और भी बढ़ाया जा सकता है। खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा तैयारी की जरूरत नहीं पड़ती और व्यस्त सुबह में भी यह आसानी से तैयार हो जाता है।

बच्चों के लिए नाश्ते में कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो स्वाद में अच्छा हो और खाने में भी मजेदार लगे, तो बेसन का चीला जरूर ट्राई करें। इसे टमाटर की चटनी, हरी चटनी, दही या टोमैटो सॉस के साथ परोसा जा सकता है। आप चाहें तो चीले में बारीक कटी शिमला मिर्च, गाजर, प्याज और हरा धनिया डालकर इसे और आकर्षक बना सकते हैं।

बेसन का चीला बनाने के लिए सामग्री

  • बेसन - 1 कप
  • प्याज - 1 बारीक कटा हुआ
  • टमाटर - 1 बारीक कटा हुआ
  • हरा धनिया - 2 चम्मच
  • हरी मिर्च - 1 बारीक कटी हुई
  • अजवाइन - 1/2 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच
  • हल्दी - 1/4 चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • पानी - जरूरत के अनुसार
  • तेल - चीला सेंकने के लिए

बेसन का चीला बनाने का तरीका

सबसे पहले एक बड़े बर्तन में बेसन लें। इसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और अजवाइन डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें। सभी चीजों को बेसन के साथ अच्छी तरह मिक्स करें।

अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए घोल तैयार करें। ध्यान रखें कि बैटर न ज्यादा पतला हो और न बहुत गाढ़ा। इसे करीब 5 मिनट के लिए रख दें। इससे बेसन अच्छी तरह फूल जाएगा और चीला सेंकना आसान रहेगा।

इसके बाद नॉन-स्टिक या लोहे का तवा गर्म करें और उस पर हल्का सा तेल लगाएं। गैस की आंच मध्यम रखें। अब एक करछी बेसन का घोल तवे पर डालकर गोल आकार में फैलाएं। चीला बहुत ज्यादा पतला न करें, वरना पलटते समय टूट सकता है।

जब चीले की ऊपरी सतह हल्की सूखने लगे और किनारे सुनहरे होने लगें, तब किनारों पर थोड़ा तेल डालें। इसके बाद चीले को सावधानी से पलटकर दूसरी तरफ से भी सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें। इसी तरह बाकी घोल से भी चीले तैयार कर लें।

बच्चों के लिए ऐसे बढ़ाएं स्वाद

बच्चों को सब्जियां खिलाने के लिए बेसन के चीले में बारीक कद्दूकस की हुई गाजर, शिमला मिर्च, पालक या कॉर्न भी मिलाया जा सकता है। अगर बच्चे ज्यादा तीखा पसंद नहीं करते हैं, तो हरी मिर्च और लाल मिर्च की मात्रा कम रखें। तैयार चीले को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर सॉस या दही के साथ परोसें। इससे नाश्ता स्वादिष्ट और आकर्षक दोनों लगेगा।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)

Potato Pizza Recipe: बच्चों को खूब पसंद आएगा घर पर बना आलू का पिज्जा, स्वाद ऐसा कि बार-बार होगी डिमांड

Kiwi Benefits: विटामिन सी से भरपूर है कीवी फ्रूट, दिल से लेकर पाचन तक में आएगा सुधार, मिलेंगे बड़े लाभ

Continue reading on the app

Beauty Tips: त्वचा से बालों तक पाएं नेचुरल निखार, इन आसान उपायों को बनाएं डेली रूटीन का हिस्सा

Beauty Tips: खूबसूरत त्वचा और मजबूत बालों के लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर निर्भर रहना जरूरी नहीं है। सही स्किन और हेयर केयर रूटीन के साथ कुछ आसान प्राकृतिक उपाय भी आपकी खूबसूरती निखारने में मदद कर सकते हैं।

फेस मास्क, एलोवेरा और मॉयश्चराइजर से त्वचा की देखभाल की जा सकती है, वहीं ऑयलिंग और हेयर मास्क बालों को पोषण देने में मददगार हो सकते हैं। इसके साथ पर्याप्त नींद, पानी और पौष्टिक खान-पान को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना भी जरूरी है।

ऐसे निखारें त्वचा-बालों की सुंदरता
अपनी त्वचा और बालों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए आप कुछ आसान प्राकृतिक उपाय आजमा सकती हैं।

1.फेस मास्क: त्वचा को चमकदार बनाने के लिए शहद और पके केले का मास्क चेहरे पर लगाएं। सूख जाने के बाद चेहरा धो लें। इसे आप हफ्ते में दो बार अप्लाई कर सकती हैं।

2.क्लींजिंग: दिन में दो बार हल्के हाथ से क्लींजर करें फिर चेहरा साफ कर लें। यह आपकी स्किन को ब्राइट करेगा।

3.एलोवेरा जैल: एलोवेरा जैल स्किन के दाग-धब्बे दूर करने और स्किन को हाइड्रेट रखने में उपयोगी साबित होता है। इसे आप रोज यूज कर सकती हैं।

4.मॉयश्चराइजिंग: रात में मॉयश्चराइजर लगाकर सोने से त्वचा मुलायम बनी रहती है।

5.सनस्क्रीन: सूर्य की तेज किरणों से त्वचा की रक्षा के लिए धूप में बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं।

6.लिप बाम: होंठों को मुलायम रखने के लिए हाइड्रेटिंग लिप बाम लगाएं।

7.हेयर ऑयलिंग: बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए ऑयलिंग और मसाज करें। नारियल या आंवला के तेल को हल्का गुनगुना करके उपयोग करें।

8.हेयर मास्क: बालों को पोषण देने के लिए दही या अंडे का मास्क लगा सकती हैं।

9.कंडीशनर: शैंपू करने के बाद बालों में कंडीशनर लगाने से बाल सॉफ्ट रहते हैं।

इन उपायों के अलावा नियमित रूप से सात-आठ घंटे की नींद जरूरी है। दिन भर में लगभग दो लीटर पानी पीने से त्वचा हाइड्रेट रहती है। पौष्टिक ताजा भोजन करें। ताजे फल और सब्जियों का सेवन करें। फास्ट फूड और तली हुई चीजों का सेवन नियंत्रित रखें।

स्नेहा सिंह 

यह भी पढ़ें: मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें ये 5 मिलेट डेजर्ट, स्वाद के साथ सेहत का भी रखें ख्याल

Continue reading on the app

  Sports

Opinion: महिला क्रिकेट को भी चाहिए अब दो कप्तान, स्मृति की लीडरशिप टेस्ट करने का वक्त, ओलंपिक से पहले बदलाव जरूरी?

smriti mandhana as captain: ओलंपिक में अब सिर्फ दो साल का समय बचा है. सवाल यह है कि क्या हरमनप्रीत टी20 फॉर्मेट में कप्तान के तौर पर भारत को ओलंपिक पदक तक पहुंचाने का भरोसा पैदा करती हैं? यही वह सवाल है जिसे पूछा जाना चाहिए. जवाब नहीं है तो स्मृति मंधाना की तरफ बतर कप्तान देखा जाने का समय आ चुका है. Wed, 9 Sep 2026 13:56:10 +0530

  Videos
See all

उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर में भव्य आरती, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल | Ujjain | Hanuman | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T08:45:23+00:00

जजिया नहीं तो हिंदू का कत्ल, लूट लिया माल-ए-गनीमत | Bangladesh Hindu Killing | Muslim #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T08:45:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers