आज कई राशियों के लिए आर्थिक उन्नति और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं, जिससे विशेष सफलताएं मिलेंगी। हालांकि, कुछ जातकों को गलतफहमी, स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं और घरेलू विवादों का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में धैर्य और विवेक से काम लेना ज़रूरी होगा।
मेष
दफ्तर में जिम्मेदारियां बढ़ेगी, मानदेय भी बढ़ेगा। रोग का सही निदान होगा, स्वास्थ्य सुधरेगा। सांसारिक सुख सुविधाएं बढ़ेगी। गुरुजनों का आर्शीवाद मिलेगा।
वृष
सत्कार्यों में धन खर्च से यश मिलेगा। विशेष प्रतियोगिता में विजय प्राप्त करेंगे। घर और दफ्तर दोनों में तनाव महसूस करेंगे। जरूरी काम पूरे न होने पर मन विचलित रहेगा।
मिथुन
परिश्रम के अनुसार परिणाम मिलेगा। विशेष समारोह में स्वागत एवं आतिथ्य। परिवार का वातावरण प्रतिकूल रहेगा। किसी खास स्वजन का स्वास्थ्य, चिंताजनक।
कर्क
परिस्थितियां शुभता की ओर बढ़ रही है। अंधविश्वास और भरोसे से हानि होगी। येन केन प्रकारेण- इज्जत बचाने में सफल रहेंगे। मानहानि से तिलमिला उठेंगे।
सिंह
बार-बार धन लाभ और शुभ समाचार। नई वस्तुओं से ऐश्वर्य और सम्मान बढ़ेगा। कुछ जरूरी दस्तावेज गुम हो सकते हैं। सम्पत्ति अर्जित करने में सफल रहेंगे।
कन्या
संतान के संबंध में आशाजनक शुभ समाचार मिलेंगे। रंगमंच और संचारकर्मी यशस्वी होंगे। भावी योजनाओं की रूपरेखाएं बनाएंगे। अनावश्यक तनावग्रस्त रहेंगे।
तुला
परिश्रम के अनुरूप फल प्राप्त नहीं होगा। सफलताओं पर बधाइयां प्राप्त होगी। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। सगे-संबंधियों के कारण दुःख और तनाव होगा।
वृश्चिक
अनुकूल वातावरण से मन प्रसन्न रहेगा। दीर्घकाल से अटका हुआ काम बनेगा। गलतफहमी और अफवाहों से चिंता बढ़ेगी। मध्यस्थ के रूप में सम्मान प्राप्त होगा।
धनु
रोजगार व्यापार की जगह पर ख्याति और ईमानदारी के चर्चें। धन उधार देना जोखिम से खाली नहीं। दोपहर बाद आचरण संयमित रखें। घरेलू सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।
मकर
संतान पक्ष से पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आर्थिक उन्नति की ओर विशेष कदम। नए निवेश के साथ व्यवसाय का विस्तार।
कुंभ
मिश्रित फल सुख भी, दुख भी। सुख शांतिपूर्वक काम निपट जाएंगे। बड़ों का स्वास्थ्य नरम, रूकावटें भी अधिक है। प्रभावशाली लोगों से सम्पर्क मजबूत होंगे।
मीन
पूंजीनिवेश भविष्य के लिए लाभदायक। ग्रह योग मिश्रित फल देने वाला है। संचार माध्यमों और जन-सम्पर्क में आर्कषण बढ़ेगा। आपके सद्व्यवहार से लोग प्रसन्न होंगे।
Continue reading on the app
चंडीगढ़, आठ सितंबर आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ मंगलवार को अलग-अलग मुद्दों पर पंजाब कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान राज्य इकाई में जारी अंदरूनी कलह एक बार फिर सामने आ गई। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और गुरदासपुर के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा जैसे बड़े नेता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए। इन नेताओं की गैरमौजूदगी का असर कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पर भी दिखा।
उन्होंने प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी में कोई अंदरूनी कलह नहीं है और सभी को एकजुट होकर मैदान में काम करना चाहिए। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) ने मादक पदार्थ की समस्या और कथित तौर पर बिगड़ती कानून-व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर भगवंत मान सरकार के खिलाफ एक बड़ा विरोध प्रदर्शन आयोजित किया था। वडिंग के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन के दौरान जब कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मुख्यमंत्री मान के सरकारी आवास का घेराव करने के लिए आगे बढ़े तो चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें रोक दिया।
पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन के दौरान अपने संबोधन में वडिंग ने कहा, ‘‘कोई कहता है कि राजा वडिंग कल या परसों चले जाएंगे। लेकिन आपको क्या करना है?
आपको (कार्यकर्ताओं को) हाथों में पार्टी के झंडे लेकर कांग्रेस नेताओं के साथ खड़ा होना होगा। कोई मतभेद नहीं है। हमारे बीच कोई दुश्मनी नहीं है।’’
वडिंग ने अपने संबोधन में कहा, ‘‘चाहे चन्नी साहब हों या कोई और बड़ा नेता, कोई आपसी कलह नहीं है।
लेकिन मैं आपसे जमीनी स्तर पर एकजुट होने की अपील करना चाहता हूं।
Continue reading on the app