ईरान पर अमेरिका का बड़ा हमला, तेल ले जा रहे 5 जहाजों को किया नष्ट, जवाब में IRGC ने जॉर्डन बेस कैंप को बनाया निशाना
US attack on Iran: अमेरिका ईरान के बीच युद्ध बढ़ता जा रहा है. एक बार फिर अमेरिकी सेना ने ईरान के 5 कच्चे तेल ले जाने वाले टैंकरों को नष्ट कर दिया. अमेरिका ने कहा कि यह हमला रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) के अमेरिकी नौसेना के एक युद्धपोत पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला करने का जवाब है. अमेरिकी हमलों के जवाब में आईआरजीसी ने दावा किया कि उसने जॉर्डन में मौजूद उस सैन्य अड्डे को निशाना बनाया, जहां अमेरिकी सैनिक तैनात हैं.
US सेंट्रल कमांड ने एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि CENTCOM की फोर्स ने 8 सितंबर को ईरान के कच्चे तेल ले जाने वाले पांच जहाजों को नष्ट कर दिया. इससे पहले, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने पिछले दो दिनों में दो बार बैलिस्टिक मिसाइलों से US नेवी के युद्धपोत को निशाना बनाया था. कहा कि US युद्धपोत ईरान के हमलों से सफलतापूर्वक बच निकला और इलाके के समुद्र में गश्त जारी रखी. किसी भी अमेरिकी कर्मी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा.
U.S. Central Command tweets, "CENTCOM forces destroyed five Iranian crude oil carriers, Sept. 8, after the Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) targeted a U.S. Navy warship with ballistic missiles twice over the past two days. The U.S. warship successfully evaded the… pic.twitter.com/sGZNZKCzW6
— ANI (@ANI) September 9, 2026
Aaj Ka Rashifal 09 September 2026: आज अश्लेषा नक्षत्र और त्रयोदशी तिथि का बन रहा संयोग, बुधवार के दिन किसे होगा लाभ-किसे नुकसान? पढ़ें राशिफल
Aaj Ka Rashifal 09 September 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज के दिन भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. आज मेष से लेकर मीन राशि तक सभी के लिए ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति अनुकूल रहेगी. आज सभी को लाभ होगा. नक्षत्रों की बात करें तो आज अश्लेषा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा और फिर मघा नक्षत्र शुरू होगा. बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है. ऐसे में आज के दिन आप गणपति जी की पूजा करें, उन्हें दुर्वा अर्पित करें. आज आप गणेश मंदिर जाकर दर्शन कर सकते हैं. इसके अलावा, बुधवार को हरी चीजों का दान तथा गायों को चारा भी खिलाना चाहिए. चलिए अब विस्तार से पढ़ते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी का भविष्यफल.
पढ़ें आज का राशिफल 9 सितंबर 2026 (Today Horoscope 9 September 2026)
1.मेष राशि
मेष राशि के लोगों को आज नई आर्थिक नीति बनानी चाहिए. आज इन्हें भाग्य का साथ मिलेगा. आज इच्छाओं के पूर्ण होने का समय है. आपको चतुर्दिक लाभ होगा और धन के क्षेत्र में वृद्धि का योग बन रहा है. आज नए व्यापार का योग बन रहा है और विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय चल रहा है.
सावधानी- अपनी ऊर्जा का प्रयोग सही दिशा में करें
उपाय- सूर्य देव को अर्घ्य दें
शुभ अंक- 5
लक रंग- लाल
लक मीटर- 8
2.वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के आज पुराने रोग उभर सकते हैं. आज इन्हें कर्ज लेना पड़ सकता है और क्रोध करने से बचना चाहिए. आज इन्हें नौकरी तथा व्यापार को लेकर दिक्कत आ सकती है. प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी और यात्रा से तीर्थाटन से लाभ प्राप्त होगा.
सावधानी- नकारात्मक विचारों से दूर रहें
उपाय- ऊं सोम सोमाय नम: का जप करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 7
3.मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को आज के दिन रुका हुआ धन प्राप्त होगा. आज इन्हें प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी. परिवार में नया मेहमान आ सकता है. चतुर्दिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा और व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. घर और बाहर से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा और सुख के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है.
सावधानी- खर्च पर नियंत्रण रखें
उपाय- हरा चारा गौशाला में दान करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 8
4.कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को आज के दिन अपने स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट रहना चाहिए. आज इन्हें बेवजह विवाद हो सकता है और अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं. इन्हें बड़ी सफलता मिलने का योग है. छात्रों के लिए अच्छा समय चल रहा है. आज भवन और वाहन खरीदने का योग है.
सावधानी- कार्यों में लापरवाही न बरतें
उपाय- ऊं नम: शिवाय मंत्र का जप करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- नीला
लक मीटर- 7
5.सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को आज के दिन भूमि, भवन और वाहन खरीदने का सुख मिलेगा. आज इन्हें संतान का सुख प्राप्त होगा. नए व्यापार, व्यवसाय से लाभ मिलेगा और परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. आज इन्हें विदेश से लाभ मिल सकता है. आज नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है.
सावधानी- आलस्य का परित्याग करें
उपाय- गाय को रोटी-गुड़ खिलाएं
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 6
ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026: कब शुरू होगा गणेशोत्सव? जानें मूर्ति स्थापना से लेकर विसर्जन की तिथि, शुभ मुहूर्त व योग
6.कन्या राशि
इस राशि के जातकों को आज लेखन, साहित्य के क्षेत्र से लाभ मिलेगा. आज सम्मान प्राप्त होने का योग है. आज जमीन खरीदने का उत्तम समय चल रहा है. आज संतान सुख मिल सकता है और विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय चल रहा है.
सावधानी- ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग करें
उपाय- गणेश जी की आराधना करें
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 8
7.तुला राशि
तुला राशि के लोगों को आज के दिन मान सम्मान में वृद्धि होगी. आज रोजगार से लाभ मिलेगा और आयात निर्यात का योग बन रहा है. आज इन्हें नया घर, जमीन और वाहन खरीद सकते हैं. परिवार में शुभ कार्य से खुशी आएगी. नई नौकरी मिल सकती है और
नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. विदेश यात्रा कर सकते हैं.
सावधानी- विवादों से बचें
उपाय- भगवान शिव की आराधना करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 7
8.वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों को आज के दिन चारों तरफ से धन लाभ होगा और परिवार में शुभ कार्य से मन प्रसन्न रहेगा. भाई बहन का सुख प्राप्त होगा और नए कार्य संपन्न होंगे. खिलाड़ियों के लिए उत्तम समय चल रहा है. आज विदेश यात्रा हो सकती है.
सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
लाल वस्त्र का दान करें
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8
9.धनु राशि
धनु राशि के लोगों को आज अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए. आज संपादकीय कार्य से लाभ मिलेगा. देश-विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. आज इन्हें स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए. सरकारी नौकरी मिलने का योग है. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है और अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं. आज के दिन समय आपके अनुकूल चल रहा है.
सावधानी- सेहत का ख्याल रखें
उपाय- पीली वस्तु का दान करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- पीला
लक मीटर- 8
10.मकर राशि
मकर राशि के लोगों को आज के दिन गुस्से में निर्णय लेने से बचें. आज नए व्यापार करने के अवसर मिलेंगे. आज शुभ कार्य का योग बन रहा है. आज जमीन तथा वाहन खरीदने का योग बन रहा है. आज आपके रोग और शत्रु परास्त होंगे.
सावधानी- अत्यधिक व्यय करने से बचें
उपाय- सरसों के तेल का दीपक जलाएं
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 7
11.कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को अध्ययन में मन लगेगा और धन लाभ का प्रबल योग बन रहा है. आज काम होने से प्रसन्नता रहेगी. मांगलिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा और
स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा.
सावधानी- अज्ञात व्यक्ति से व्यापार न करें
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 7
12.मीन राशि
मीन राशि के लोगों की आय में वृद्धि होगी. आज इन्हें पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा और
कोर्ट के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है. मेहनत से आर्थिक लाभ होगा और सरकार से लाभ का योग बन रहा है. आज आय के नए स्रोत बनेंगे.
सावधानी - भावुकता में न आएं
उपाय- ऊं श्री गुरवे नमः मंत्र का जप करें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- हल्दी
लक मीटर- 8
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






