Responsive Scrollable Menu

Poonam Pandey Video: 'मेरे बोल्ड कंटेंट समाज सेवा हैं', पूनम पांडे की खास अपील, बोलीं- 'भारत में वेश्यावृत्ति लीगल हो'

Poonam Pandey Video: अभिनेत्री और मॉडल पूनम पांडे अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। कभी अपने बोल्ड कंटेंट तो कभी फेक फोटो-वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। अब हाल ही में पूनम पांडे ने जो बयान दिया है उसके चलते वह एक बार फिर चर्चा में हैं।

हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने बोल्ड कंटेंट को लेकर राय रखी और इसे समाज सेवा बताया। साथ ही पूनम पांडे ने अपील की कि भारत में वेश्यावृत्ति (Prostitution) को कानूनी मान्यता दी ताकी अपराधों, खासकर महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को कम करने में मदद हो सके।

'अगर मेरी एक वीडियो किसी को शांत करती है तो दिक्कत क्या है?'
RVCJ Movies के साथ बातचीत में पूनम पांडे ने एरोटिक कंटेंट (कामुक कंटेंट) पर बात करते हुए कहा- "लोग तनावग्रस्त हैं, बहुत सारे पुरुष तनावग्रस्त हैं। और अगर मेरा एक वीडियो उन्हें शांत करने में मदद करता है, तो इसमें समस्या क्या है? बहार अपराध दर क्या हो रहा है। भारत में वेश्यावृत्ति कानूनी करना चाहिए, फिर अपराध दर कितने कम हो जाएंगे, महिलाओं के खिलाफ अपराध।

ट्रोलिंग पर भी खुलकर बोलीं पूनम पांडे
पूनम पांडे ने इंटरव्यू के दौरान यह भी बताया कि अपने कंटेंट को लेकर उन्हें लंबे समय से आलोचनाओं और ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कई बार उनके दोस्त भी उनके काम को लेकर मजाक करते हैं, जबकि वही लोग उनके वीडियो देखने की बात भी करते हैं।

अभिनेत्री ने माना कि कभी-कभी उनका भी मन करता है कि वह ट्रोल्स को उसी अंदाज में जवाब दें, लेकिन फिर वह खुद को रोक लेती हैं। उनके मुताबिक, वह अपनी सीमाएं और अपना स्तर बनाए रखना पसंद करती हैं।

विवादों में रहती हैं पूनम पांडे
पूनम पांडे लंबे समय से अपने बोल्ड कंटेंट और सोशल मीडिया गतिविधियों के कारण सुर्खियों में रही हैं। हाल के दिनों में भी वह अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी पोस्ट को लेकर चर्चा में आई थीं।

अप्रैल में पूनम ने कुछ तस्वीरें साझा की थीं, जिनमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। बाद में अभिनेत्री ने इसे अप्रैल फूल प्रैंक बताया। इस पोस्ट के बाद भी उन्हें सोशल मीडिया पर काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था।

लेकिन पूनम से जुड़ा सबसे बड़ा विवाद 2024 में सामने आया था, जब उन्होंने अपनी झूठी मौत की खबर सोशल मीडिया पर फैलाकर सभी को चौंका दिया था। बाद में उन्होंने बताया था कि सर्वाइकल कैंसर को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ऐसा किया गया था। हालांकि, इस तरीके को लेकर उन्हें भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।
 

Continue reading on the app

SCO तो झांकी है, BRICS अभी बाकी है, एक तस्‍वीर ने बढ़ाई डोनाल्‍ड ट्रंप की धुकधुकी, हलाल खाने वाले बेहाल

PM Modi SCO Summit: अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल में खासा उथल-पुथल मचा रखा है. ट्रंप के टैरिफ वॉर ने दुनिया की बनी बनाई व्‍यवस्‍था की नींव हिला दी. ऐसे में भारत और चीन जैसी उभरती हुई शक्तियों को नई रणनीति अपनाने पर विवश होना पड़ा. अमेरिकी अखबार 'न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स' ने भी माना कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैसे चुनौतियों को अवसर में तब्‍दील कर दिया. ट्रंप की नीतियों का एक और असर हुआ - इंटरनेशनल लेवल पर दूसरा फ्रंट.

Continue reading on the app

  Sports

7 दशक, 779 मेडल...1951 के पहले एशियाई खेल से 100 पदकों की तड़प तक, ऐसे बदला भारतीय खेलों का इतिहास

India At Asian Games: मार्च 1951 में नई दिल्ली के नेशनल स्टेडियम से 'एवर ऑनवर्ड' के संकल्प के साथ शुरू हुआ भारत का एशियन गेम्स का सफर दशकों तक संघर्षों और सीमित पदकों से भरा रहा. मिल्खा सिंह और पीटी उषा की स्वर्णिम चमकों के बावजूद देश 100 पदकों का आंकड़ा हासिल करने को तरसता रहा. हालांकि, ग्वांग्झू 2022 में भारतीय एथलीटों ने 28 गोल्ड सहित रिकॉर्ड 107 पदक जीतकर इतिहास रचा. अब 'इस बार 100 पार' के इस आत्मविश्वास के साथ भारतीय दल की नजरें जापान के आइची-नागोया खेलों पर टिकी हैं. Sat, 12 Sep 2026 18:27:28 +0530

  Videos
See all

PM Modi-Jinping Meeting Breaking News: करीब 50 मिनट चली मोदी-जिनपिंग की बैठक | BRICS 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T14:10:17+00:00

Modi Xi Jinping Meeting : भारत-चीन में कौन-सी डील? | India China Deal | Shorts | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T14:15:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers