Responsive Scrollable Menu

pakistan cricket: पाकिस्तान क्रिकेट में हार से हाहाकार... दिग्गज क्रिकेटर को देना पड़ा इस्तीफा 

pakistan cricket: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के चयनकर्ता मिसबाह-उल-हक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ लगातार 2 टेस्ट हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम मैनेजमेंट में बदलाव कर रहा है। क्रिकइन्फो के रिपोर्ट के मुताबिक, मिसबाह ने ईमेल के जरिये इस्तीफा दिया। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अब तक मिसबाह का इस्तीफा मंजूर नहीं किया। इसके साथ ही उन्होंने नेशनल क्रिकेट एकेडमी लाहौर में बैटिंग सलाहकार का पद भी छोड़ने का फैसला किया है।  

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान को 194 रन की करारी हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद पीसीबी ने टीम स्क्वॉड से 7 खिलाड़ियों को वापस बुला लिया था। साथ ही 9 सितंबर से एजबेस्टन में होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले सरफ़राज़ अहमद और उमर गुल को हेड कोच और बॉलिंग कोच के पद से भी हटा दिया है। 

ये भी पढ़ें - Lionel Messi Retirement: लियोनेल मेस्सी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा, इंस्टाग्राम पर किया भावुक ऐलान

इससे पहले 7 प्लेयर्स मोहम्मद रिज़वान, इमाम-उल-हक, सलमान आगा, अली उस्मान, आमिर जमाल, अवैस ज़फ़र और खुर्रम शहज़ाद रिलीज़ किए गए। साइम अयूब और अब्दुल्ला फ़ज़ल के साथ 5 अनकैप्ड खिलाड़ी अराफ़ात मिन्हास, मोहम्मद इमरान जूनियर, साद बेग, मोहम्मद इमरान रंधावा और रज़ाउल्लाह टेस्ट स्क्वाड में शामिल होंगे। व्हाइट-बॉल के हेड कोच और बॉलिंग कोच माइक हेसन और एशले नोफ़के - टेस्ट कोचिंग स्टाफ़ में शामिल हो गए हैं।

2017 में पाकिस्तान के सबसे सफल टेस्ट कप्तान के तौर पर रिटायर होने के बाद से मिसबाह ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में कई भूमिकाएं निभाई हैं। उन्हें 2019 में हेड कोच और चीफ़ सेलेक्टर के रुप में दोहरी जिम्मेदारी मिली थी। उन्होंने अक्टूबर 2020 तक दोनों पदों पर काम किया।    

Continue reading on the app

Lionel Messi Retirement: लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा, इंस्टाग्राम पर किया भावुक ऐलान

Lionel Messi Retirement: फुटबॉल जगत के सबसे महान खिलाड़ियों में शुमार लियोनेल मेसी ने अपने शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर पर हमेशा के लिए विराम लगा दिया है। अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी है। मेसी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक बेहद भावुक संदेश साझा करते हुए यह जानकारी दी।

उन्होंने खुलासा किया कि यह फैसला उन्होंने 2026 के फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में स्पेन के खिलाफ अर्जेंटीना की हार के ठीक दो दिन बाद ले लिया था, लेकिन पिता के स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्होंने इसे सार्वजनिक करने में देरी की।

वर्ल्ड कप की निराशा के बाद विदाई
मेसी का सपना 2022 की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद अर्जेंटीना को लगातार दूसरा वर्ल्ड कप दिलाने का था, लेकिन फाइनल में स्पेन के खिलाफ अतिरिक्त समय में मिली 1-0 की हार के साथ उनका यह अभियान समाप्त हो गया। 39 वर्षीय मेसी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में अर्जेंटीना के लिए कुल 207 मैच खेले, जो पुरुष अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय टीम के लिए 125 गोल दागे। हालांकि वर्ल्ड कप का यह अंतिम मुकाबला बेहद दर्दनाक रहा, लेकिन मेसी का सफर सिर्फ एक हार से कहीं बढ़कर है, जिसमें तीन वर्ल्ड कप फाइनल, एक वर्ल्ड कप ट्रॉफी और अनगिनत यादगार पल शामिल हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

पिता के निधन से और मजबूत हुआ फैसला
मेसी ने बताया कि उन्होंने संन्यास का यह संदेश 21 जुलाई को ही लिख लिया था, जो वर्ल्ड कप फाइनल के दो दिन बाद का वक्त था। हालांकि, पिता जॉर्ज मेसी के लंबे समय से बीमार होने के कारण उन्होंने इसे तुरंत जारी नहीं किया। बाद में अगस्त में उनके पिता का निधन हो गया, जिसने इस घोषणा को और भी ज्यादा भावुक बना दिया। मेसी ने कहा कि उनके पिता के साथ जो हुआ, उसने उन्हें इस बात के लिए और अधिक आश्वस्त कर दिया कि उन्होंने वर्ल्ड कप के तुरंत बाद जो फैसला लिया था, वह बिल्कुल सही था।

"अब मेरे पास देने के लिए कुछ नहीं बचा"
अपने विदाई संदेश में मेसी ने अपने सफर को याद करते हुए लिखा, "फाइनल के बाद से और इस पर बहुत विचार करने के बाद, मैं सभी को बताना चाहता हूं कि मैं राष्ट्रीय टीम से संन्यास ले रहा हूं। यह एक ऐसा फैसला है जिससे दिल को बहुत ठेस पहुंची है और अब भी दर्द है, लेकिन मैं समझता हूँ कि यही सही समय है।"

उन्होंने आगे कहा, "मैंने हमेशा अपना सब कुछ दिया - न केवल उन पिछले कुछ वर्षों में जब हमने सब कुछ जीता, बल्कि उससे पहले भी। मैंने हमेशा इस जर्सी के लिए लड़ाई लड़ी।"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

मेसी ने अपने संदेश में आगे लिखा, "अब बहुत कम समय बचा है और यह एक ऐसा अध्याय है जो मुझे बहुत दुख देता है। मुझे राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बनना हमेशा पसंद रहा है और हमेशा रहेगा। मैंने अपना सब कुछ दे दिया है; अब मेरे पास देने के लिए कुछ नहीं बचा है। इसके अलावा, कुछ शानदार युवा खिलाड़ी आ रहे हैं जो अपने अवसर के हकदार हैं।" उन्होंने फैंस, परिवार, कोचों और साथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे हमेशा एक फैन की तरह टीम का समर्थन करते रहेंगे।

संघर्ष से लेकर अर्जेंटीना के महान नायक बनने तक का सफर
मेसी का अंतरराष्ट्रीय सफर आसान नहीं रहा। वर्षों तक उन्हें देश के लिए कोई बड़ा खिताब दिलाने का भारी दबाव झेलना पड़ा। साल 2014 के वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना फाइनल तक पहुंचा, लेकिन जर्मनी से हार गया, हालांकि मेसी को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। इसके बाद आखिरकार उनका इंतजार 2021 के कोपा अमेरिका, फिनालिसीम्मा और सबसे अहम 2022 फीफा वर्ल्ड कप की खिताबी जीत के साथ खत्म हुआ। 2022 में अर्जेंटीना को चैंपियन बनाने वाले मेसी को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था।

इंटर मियामी के साथ जारी रहेगा क्लब करियर
अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कहने वाले मेसी के आंकड़े बेहद शानदार रहे हैं। उन्होंने 207 मैचों में 125 गोल के साथ अपने करियर को विराम दिया और वे वर्ल्ड कप इतिहास में किलियन एमबापे के बाद दूसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बने। आठ बार के बैलन डी'ऑर विजेता मेसी का अंतरराष्ट्रीय सफर भले ही समाप्त हो गया हो, लेकिन उनका खेल अभी थमा नहीं है। वह मेजर लीग सॉकर (MLS) में इंटर मियामी के लिए अपना क्लब करियर जारी रखेंगे, जिससे उनके फैंस उन्हें क्लब स्तर पर खेलते हुए देख सकेंगे।

Continue reading on the app

  Sports

मोहम्मद सिराज बने कप्तान, भारत-अफगानिस्तान सीरीज से पहले मिली खुशखबरी, अब भी पहली जीत की तलाश

Hyderabad Ranji Trophy Captain Mohammed Siraj: 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे आगामी रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन में हैदराबाद टीम की कप्तानी भारत के स्टार पेसर मोहम्मद सिराज संभालेंगे. वहीं, चामा मिलिंद को उपकप्तान बनाया गया है. हैदराबाद की टीम एलिट ग्रुप बी में है, जिसमें उनके साथ सौराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम और त्रिपुरा भी शामिल हैं. Sat, 12 Sep 2026 10:51:09 +0530

  Videos
See all

PM मोदी संग एक तस्वीर के लिए बेताब दिखीं महिला डेलीगेट्स! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T04:45:06+00:00

Modi Putin Meet: 'Super Sukhoi' के लिए Russia का India को बड़ा ऑफर | BRICS Summit 2026 |Sukhoi 30MKI #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T04:45:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers