Responsive Scrollable Menu

एयर इंडिया पायलट का दूसरा ड्रग टेस्ट भी निकला पॉजिटिव: फुकेत-दिल्ली फ्लाइट में आखिर क्या हुआ था और अब आगे क्या होगा?

पायलट का कंफर्मेटरी टेस्ट पॉजिटिव आया है और सैंपल में गांजा होने की पुष्टि हुई है। हालाँकि, टेस्ट के सटीक विवरण का खुलासा होना शेष है।

Continue reading on the app

SSC Exam City Slip 2026: Stenographer और JHT परीक्षा का सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड

SSC Stenographer और Combined Hindi Translators (JHT) परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग ने दोनों परीक्षाओं की Exam City Slip 2026 जारी कर दी है। सिटी स्लिप के जरिए उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए आवंटित शहर की जानकारी मिल जाएगी।

जिन अभ्यर्थियों ने इन परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है, वे SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन डिटेल दर्ज करके अपनी एग्जाम सिटी स्लिप देख सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे परीक्षा शहर की जानकारी समय रहते चेक कर लें और आगे की यात्रा की तैयारी उसी के अनुसार करें।

ऐसे डाउनलोड करें SSC Exam City Slip
एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

  • सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर Exam City Slip या संबंधित परीक्षा के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई लॉगिन डिटेल जैसे Registration Number, Password और Captcha Code दर्ज करें।
  • लॉगिन करते ही आपकी Exam City Slip स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • इसमें अपने परीक्षा शहर की जानकारी चेक करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए सिटी स्लिप डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

कब होगी SSC Stenographer और JHT परीक्षा?
SSC की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक Stenographer परीक्षा 9 सितंबर से 12 सितंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। वहीं Combined Hindi Translator (JHT) परीक्षा 8 सितंबर 2026 को होगी।

उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड भी डाउनलोड करना होगा। ध्यान रखें कि Exam City Slip और Admit Card अलग-अलग दस्तावेज हैं। सिटी स्लिप में परीक्षा शहर की जानकारी मिलती है, जबकि परीक्षा केंद्र का विस्तृत पता और अन्य जरूरी निर्देश एडमिट कार्ड में दिए जाएंगे।

1,359 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1,359 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें SSC Stenographer के 1,275 पद और Combined Hindi Translator के 84 पद शामिल हैं।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड जारी होने की जानकारी के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें। परीक्षा से जुड़े किसी भी अपडेट के लिए आयोग की वेबसाइट पर जारी आधिकारिक सूचना को ही अंतिम मानें।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: बिना मैच खेले लौटेगी श्रेयस अय्यर की टीम? पहले मैच पर मंडराया रद्द होने का खतरा

IND vs AFG 1st T20I: भारतीय टीम 13 सितंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज का पहला मैच खेलने उतरेगी. अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है. Fri, 11 Sep 2026 18:37:12 +0530

  Videos
See all

Virat Kohli meets Eknath Shinde : इंग्लैंड पहुंचे एकनाथ शिंदे से मिले विराट कोहली | Virat Kohli | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T13:37:27+00:00

Thar-Fortuner वालों की DM ने लगा दी क्लास, दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ | Daman DM | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T13:35:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers