'BRICS देश ग्लोबल इनोवेशन और सॉल्यूशन के लिए अहम केंद्र', बोले PM मोदी
ब्रिक्स सम्मेलन में पीएम मोदी ने कहा, 'इस साल हम BRICS के 20 साल मना रहे हैं. 2006 में जब इस समूह की शुरुआत हुई थी तो इसमें सिर्फ 4 देश थे और आज BRICS और उनके पार्टनर को मिलाकर 21 देशों का हमारा परिवार है. आज BRICS के देश दुनिया की 50 प्रतिशत जनसंख्या, 40 प्रतिशत GDP और 25 प्रतिशत से अधिक ट्रेड को प्रदर्शित करते हैं.
इतना ही नहीं, इन वर्षों में जहां ग्लोबल GDP करीब ढाई गुना हुई है, वहीं BRICS देशों की कंबाइन GDP करीब साढ़े चार गुना हुई है.' PM मोदी ने कहा कि BRICS देश ग्लोबल इनोवेशन और सॉल्यूशन के लिए अहम केंद्र के तौर पर भी बन रहे हैं. हमारे देशों में इनोवेशन के लिए नई संभावनाएं मौजूद हैं, इनमें जमीनी स्तर की पहलों से लेकर अत्याधुनिक तकनीकें तक शामिल हैं. ब्रिक्स का बढ़ता दायरा, रफ्तार और उम्मीदें हम सबके बीच साफ तौर पर दिखाई देती हैं. भारत में आयोजित यह फ़ोरम अब तक का सबसे बड़ा ब्रिक्स बिज़नेस फोरम है.
आर्थिक और व्यापारिक नीतियों का आधार
पीएम मोदी ने कहा कि भारत की ब्रिक्स (BRICS) अध्यक्षता का विषय 'मजबूती, इनोवेशन, सहयोग और सस्टेनेबिलिटी के लिए निर्माण है. उन्होंने कहा," बीते 12 सालों में भारत ने इस मंत्र को अपनी आर्थिक और व्यापारिक नीतियों का आधार बनाया है. मजबूती के मामले में भारत ने ऊर्जा से लेकर टेक्नोलॉजी तक के सेक्टर में सप्लाई चेन को अधिक विविध और भरोसेमंद बनाया. इस मजबूती का नतीजा है कि आज दुनिया भर में अनिश्चितताओं के बाद भारत विकास और स्थिरता का भरोसा देता है. हम तेजी से अपनी सड़कों, रेलवे, बंदरगाहों और हवाई अड्डों का विस्तार कर रहे हैं."
नई क्षमताएं विकसित कर रहे
उन्होंने आगे कहा, "साथ ही, हम जहाज निर्माण, सेमीकंडक्टर, क्वांटम टेक्नोलॉजी, जरूरी मिनरल्स और बायोटेक्नोलॉजी जैसे रणनीतिक सेक्टर में नई क्षमताएं विकसित कर रहे हैं. भारत के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ने बड़े पैमाने पर फाइनेंशियल समावेशन और डिजिटल ट्रांजेक्शन को नई गति दी है. आज, दुनिया के 50 प्रतिशत रियल-टाइम पेमेंट इसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके होते हैं."
BRICS मेहमानों के लिए कनॉट प्लेस में खास तैयारी, रेस्टोरेंट में सजे भारतीय व्यंजन
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





