SSC JHT Admit Card 2026: 8 सितंबर को परीक्षा, एडमिट कार्ड का इंतजार जल्द होगा खत्म; ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
SSC JHT Admit Card 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। आयोग की ओर से SSC JHT Admit Card 2026 जल्द जारी किए जाने की उम्मीद है। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे एडमिट कार्ड जारी होने के बाद SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर इसे डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा का आयोजन 8 सितंबर 2026 को किया जाएगा।
एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा को लेकर उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। परीक्षा की तारीख नजदीक आने के साथ अब अभ्यर्थियों की नजर एडमिट कार्ड पर टिकी है। आयोग की ओर से JHT Admit Card 2026 जल्द जारी किया जा सकता है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह है कि वे अपनी लॉगिन डिटेल पहले से तैयार रखें, ताकि प्रवेश-पत्र जारी होते ही उसे डाउनलोड किया जा सके।
एडमिट कार्ड जारी होने के बाद ऐसे करें डाउनलोड
एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार कुछ आसान स्टेप्स की मदद से अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
- सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर Admit Card सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब SSC Combined Hindi Translators JHT Admit Card 2026 लिंक पर जाएं।
- मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
- सबमिट करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
8 सितंबर को होगी JHT परीक्षा
एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर की लिखित परीक्षा 8 सितंबर 2026 को प्रस्तावित है। परीक्षा में उम्मीदवारों को हिंदी और अंग्रेजी भाषा से जुड़े प्रश्नों का सामना करना होगा। परीक्षा में दो पेपर होंगे।
पेपर-1 में हिंदी और अंग्रेजी से संबंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद पेपर-2 वर्णनात्मक प्रकृति का होगा। उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड में दिए गए समय, परीक्षा केंद्र और अन्य निर्देशों को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए।
303 पदों पर होगी नियुक्ति
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 303 योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेज है। बिना प्रवेश-पत्र के परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
एडमिट कार्ड में ये डिटेल जरूर जांचें
प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य जरूरी निर्देश ध्यान से जांच लें। किसी जानकारी में गड़बड़ी नजर आने पर आयोग की ओर से जारी आधिकारिक निर्देशों के अनुसार समय रहते संपर्क करें।
‘धिक्कार है ऐसे दिमागों पर जिनमें नीच खयाल आते हैं’: अनशन तोड़ने को ‘डील’ बता रहे लोगों पर भड़के सोनम वांगचुक, पत्नी ने भी जताई नाराजगी
सोनम वांगचुक के 26 दिन लंबा अनशन खत्म करने के बाद वामपंथी और इस्लामी गुट उन पर टूट पड़े हैं। इस पर उन्होंने सख्त नाराजगी जताई है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
OpIndia





