Responsive Scrollable Menu

Astrology: 30 साल बाद एक दुर्लभ संयोग; इन 3 राशियों के लिए शुभ है

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह निश्चित समय पर अन्य ग्रहों के साथ युति बनाते हैं। इसका प्रभाव मानव जीवन और देश-दुनिया पर दिखाई देता है ।

बुध और शनि की इस युति का प्रभाव सभी राशियों पर देखा जा सकता है। लेकिन विशेष प्रभाव सिर्फ 3 राशियों पर ही पड़ेगा। कौन सी हैं वो 3 राशियां? आइए जानते हैं क्या हैं शुभ फल।

1) मेष राशि: शनि और बुध की युति आपके लिए अनुकूल है। आर्थिक मामलों और व्यापार में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। उद्यमियों की इस अवधि में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है जो भविष्य में फायदेमंद रहेगी।

2) वृष राशि: यह अवधि कार्य और व्यवसाय के लिहाज से शुभ है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलेगा। साथ ही इस दौरान दफ्तर में आपको जूनियर और सीनियर्स का सहयोग मिल सकता है।

3) मिथुन राशि: इस दौरान भाग्य का साथ मिल सकता है। आप व्यवसाय के लिए यात्रा कर सकते हैं, जो शुभ रहेगा। छात्रों को इस दौरान अच्छे परिणाम मिलेंगे। जिन छात्रों का इस समय इंटरव्यू है, उनके सफल होने के चांस ज्यादा हैं।


 

Continue reading on the app

NTA Complaint Advisory: अब ऐसे ही दर्ज होगी एनटीए परीक्षा से जुड़ी शिकायत, रजिस्टर्ड ईमेल और एप्लीकेशन नंबर जरूरी

NTA Complaint Advisory: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अपने एंट्रेंस एग्जाम और अन्य परीक्षाओं से जुड़ी शिकायतों को लेकर नई एडवाइजरी जारी की है। अब उम्मीदवार परीक्षा से संबंधित किसी समस्या की शिकायत मनमाने तरीके से नहीं कर सकेंगे। शिकायत दर्ज कराने के लिए उम्मीदवार की पहचान और आवेदन से जुड़ी जानकारी देना जरूरी होगा।

NTA ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा से जुड़ी शिकायत भेजते समय उम्मीदवार को उसी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी का इस्तेमाल करना होगा, जिसका उपयोग आवेदन फॉर्म जमा करते समय किया गया था। इसके अलावा ईमेल की सब्जेक्ट लाइन में एप्लीकेशन नंबर और संबंधित परीक्षा का नाम स्पष्ट रूप से लिखना होगा। एजेंसी का कहना है कि शिकायत में जरूरी जानकारी उपलब्ध होने से मामले की पहचान करने और उसका समाधान करने में आसानी होगी।

शिकायत में क्या जानकारी देनी होगी?
NTA की एडवाइजरी के मुताबिक, उम्मीदवारों को शिकायत करते समय अपनी समस्या को स्पष्ट और संक्षेप में बताना होगा। यदि समस्या से संबंधित कोई स्क्रीनशॉट, दस्तावेज या अन्य प्रमाण उपलब्ध है तो उसे ईमेल के साथ अटैच किया जा सकता है।

एजेंसी ने यह भी स्पष्ट किया है कि शिकायत केवल उसी परीक्षा के लिए निर्धारित समर्पित हेल्पडेस्क ईमेल पर भेजी जानी चाहिए। संबंधित परीक्षा का हेल्पडेस्क ईमेल एड्रेस उसके सूचना बुलेटिन और आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाता है।

रजिस्टर्ड ईमेल और एप्लीकेशन नंबर क्यों जरूरी?
NTA की ओर से शिकायतों के लिए यह प्रक्रिया ऐसे समय में तय की गई है, जब एजेंसी की परीक्षाओं को लेकर उम्मीदवारों की ओर से लगातार सवाल और शिकायतें सामने आती रही हैं। खासकर NEET UG 2026 परीक्षा के दौरान पेपर लीक समेत कई तरह के आरोप और दावे सामने आए थे। सोशल मीडिया पर भी बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने परीक्षा और रिजल्ट से संबंधित अपनी शिकायतें साझा की थीं।

रिजल्ट जारी होने के बाद भी कुछ उम्मीदवारों ने OMR शीट और परीक्षा प्रक्रिया से जुड़ी गड़बड़ियों के आरोप लगाए थे। ऐसे में शिकायतों की सही पहचान और उनके सत्यापन की प्रक्रिया को व्यवस्थित करने के लिए NTA ने अब शिकायत दर्ज कराने का तरीका स्पष्ट किया है।

गलत और भ्रामक शिकायतों पर लगेगी रोक?
नई व्यवस्था से उन शिकायतों की पहचान करना आसान हो सकता है, जिनमें उम्मीदवार की वास्तविक पहचान और परीक्षा संबंधी जानकारी स्पष्ट नहीं होती। रजिस्टर्ड ईमेल और एप्लीकेशन नंबर के जरिए शिकायत को सीधे संबंधित उम्मीदवार के आवेदन से जोड़कर देखा जा सकेगा।

हालांकि, केवल रजिस्टर्ड ईमेल और एप्लीकेशन नंबर अनिवार्य करने से किसी शिकायत के सही या गलत होने का फैसला नहीं हो जाता। शिकायत में दिए गए तथ्यों और उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर ही मामले की जांच की जाएगी।

उम्मीदवारों को क्या करना चाहिए?
अगर किसी उम्मीदवार को NTA की किसी परीक्षा से संबंधित समस्या है तो शिकायत भेजने से पहले उसे संबंधित परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट या सूचना बुलेटिन में दिए गए हेल्पडेस्क ईमेल की जानकारी देखनी चाहिए। शिकायत अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी से भेजें और सब्जेक्ट में एप्लीकेशन नंबर के साथ परीक्षा का नाम जरूर लिखें।

समस्या का संक्षिप्त विवरण देने के साथ यदि कोई संबंधित स्क्रीनशॉट या दस्तावेज है तो उसे भी संलग्न करना बेहतर रहेगा। इससे शिकायत को समझने और उसका समाधान करने की प्रक्रिया आसान हो सकती है।

Continue reading on the app

  Sports

हार-जीत की सनक में जब घुट गई थी क्रिकेट की आत्मा, 8 साल बाद उसी मैदान पर फिर से उतरने का साहस कैसे जुटाएंगे कंगारू?

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए स्क्वॉड की घोषणा कर दी है. कंगारू टीम 8 साल बाद दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज खेलेगी. ऑस्ट्रेलियाई टीम साल 2018 में हुए बॉल टैम्परिंग विवाद के बाद से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसके घर में एक भी टेस्ट मैच नहीं खेली है. Wed, 9 Sep 2026 05:16:02 +0530

  Videos
See all

UP News | Sambhal में फिर ASI Survey... 2024 के बाद अब किस जगह पर शुरू हुई कार्रवाई? | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T00:38:22+00:00

Durga Puja Non Veg Controversy: बागेश्वर बाबा के बयान पर बंगाल BJP अध्यक्ष का ये कैसा बयान?| #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T00:42:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers