चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को दी सुप्रीम कोर्ट ने राहत, नहीं जाना पड़ेगा जेल, जानिए पूरा मामला
Rajpal Yadav Check Bounce Case: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव (Rajpal Yadav) काफी लंबे समय से 5 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस को लेकर परेशानियों में चल रहे थे. दो महीने पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें चेक बाउंस केस में तीन महीने की सजा सुनाई थी. कोर्ट से बड़ा झटका मिलने के बाद एक्टर ने सीधे सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. उन्होंने हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ एससी में याचिका दायर की थी. अब इस मामले में कोर्ट से उन्हें बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने बेक बाउंस केस की सुनवाई करने के दौरान कहा कि अगर राजपाल यादव कल यानी बुधवार तक 5 करोड़ रुपये जमा करा देते हैं तो उन्हें जेल नहीं जाना पड़ेगा. आइए पूरा मामला समझते हैं.
ये खबर अपडेट की जा रही है...
क्रिकेट का वो महा-रिकॉर्ड, जिसे रोहित शर्मा के 7 शतक और विराट कोहली का क्लास भी आज तक नहीं छू पाया!
बात जब ICC वर्ल्ड कप और शतकों की हो, तो दुनिया रोहित शर्मा के 7 शतकों और विराट कोहली के बेमिसाल क्लास को सलाम करती है. रोहित ने वनडे वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया है, तो वहीं विराट कोहली क्रिकेट जगत के बेताज रन-मशीन हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारतीय क्रिकेट में एक ऐसा महा-रिकॉर्ड भी दर्ज है, जिसे रोहित और विराट जैसे महारथी भी आज तक नहीं छू पाए हैं? जी हां, आईसीसी के दो सबसे बड़े मंचों, T20 वर्ल्ड कप और ODI वर्ल्ड कप इन दोनों के मुख्य टूर्नामेंट में शतक जड़ने का यह करिश्मा आज तक सिर्फ एक भारतीय पुरुष बल्लेबाज कर सका है. उस खिलाड़ी ने इतिहास रचते हुए इस नामुमकिन से दिखने वाले रिकॉर्ड को अपने नाम किया है.
रोहित शर्मा ODI वर्ल्ड कप में लगाए 7 शतक, लेकिन T20 में चूक गए
वनडे वर्ल्ड कप में जब शतकों की बात आती है, तो रोहित शर्मा का नाम सबसे ऊपर आता है. रोहित के नाम वनडे वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा 7 शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है. इसके साथ ही, वह दुनिया के एकमात्र ऐसे पुरुष बल्लेबाज हैं जिन्होंने T20 इंटरनेशनल में 5 शतक जड़े हैं. हालांकि, उनका कोई भी T20 शतक वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में नहीं, बल्कि द्विपक्षीय सीरीज में आया है. इसके बावजूद, 'हिटमैन' टी20 इंटरनेशनल और वनडे वर्ल्ड कप दोनों में शतकों का ऐसा विशाल अंबार लगाने वाले इकलौते भारतीय हैं, लेकिन रोहित टी-20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने का कारनामा नहीं कर सके हैं.
विराट कोहली भी T20 वर्ल्ड कप में नहीं लगा पाए शतक
आधुनिक क्रिकेट के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली भी वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले इस क्लब का हिस्सा हैं. कोहली ने वनडे वर्ल्ड कप में अब तक कुल 5 शतक लगाए हैं. वहीं, अगर क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट की बात करें, तो उन्होंने साल 2022 के एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ अपना इकलौता T20 इंटरनेशनल शतक लगाया था. यानी कोहली भी टी20 वर्ल्ड कप में शतक नहीं लगा पाए हैं.
केएल राहुल भी वनडे वर्ल्ड कप में ही लगा सके शतक
केएल राहुल भारत के उन गिने-चुने बल्लेबाजों में से हैं, जिनका तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी-20) में शानदार रिकॉर्ड है. राहुल ने T20 इंटरनेशनल में 2 बेहतरीन शतक लगाए हैं. इसके साथ ही, उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप में भी 2 शतक अपने नाम किए हैं. यह दर्शाता है कि वह कितने क्लास खिलाड़ी हैं और खेल के हर फॉर्मेट में कितनी आसानी से ढल जाते हैं, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में राहुल के बल्ले से भी शतक नहीं निकला है.
ODI वर्ल्ड कप और T20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले एकलौते भारतीय हैं सुरेश रैना
भारतीय पुरुष क्रिकेट के इतिहास में टी20 वर्ल्ड कप और वनडे वर्ल्ड कप में शतक लगाने का यह अनोखा कारनामा सिर्फ सुरेश रैना ने किया है. उन्होंने बहुत पहले ही आईसीसी के इन दोनों सबसे बड़े मंचों पर शतक लगाने का कीर्तिमान बनाया था. सुरेश रैना ने 2 मई 2010 को T20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 101 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी, जो इस टूर्नामेंट में किसी भी भारतीय पुरुष बल्लेबाज का पहला और एकमात्र शतक था. इसके बाद, उन्होंने 14 मार्च 2015 को वनडे वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद 110 रनों की मैच जिताऊ पारी खेलकर इस खास रिकॉर्ड को पूरा किया. जहां रोहित और विराट जैसे महान खिलाड़ी T20 वर्ल्ड कप में अब तक शतक नहीं लगा सके हैं, वहीं सुरेश रैना दोनों वर्ल्ड कप में शतक जड़कर आज भी पुरुष क्रिकेट में सबसे आगे खड़े हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






