Responsive Scrollable Menu

RRB Group D Answer Key 2026: आरआरबी ने जारी की ग्रुप डी परीक्षा की आंसर की, आधिकारिक वेबसाइट पर 15 सितंबर तक करें ऑब्जेक्शन

RRB Group D Answer Key 2026: आरआरबी ने ग्रुप डी परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर इसे देख सकते हैं। साथ ही, परीक्षार्थियों के पास अस्थायी आंसर की के प्रश्नों पर आपत्ति जताने के लिए 15 सितंबर तक का समय होगा। आइए जानें

Continue reading on the app

शमी और मुकेश की शानदार गेंदबाजी, तिलक वर्मा ने जड़ा अर्धशतक, तीसरे दिन के अंत तक साउथ जोन ने 242 पर गंवाए 6 विकेट

Duleep Trophy Final : ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला जा रहा दलीप ट्रॉफी 2026-27 का फाइनल मैच काफी रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है. इस मुकाबले के तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है. आज यानी तीसरे दिन की समाप्ति के बाद साउथ जोन ने 80 ओवर में 6 विकेट खोकर 242 रन बना लिए हैं. तीसरे दिन जहां साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा ने धमाकेदार प्रदर्शन बल्ले के साथ किया. वहीं ईस्ट जोन की ओर से मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार ने शानदार गेंदबाजी कर धमाल मचाया. 

आज साउथ जोन ने अपनी पारी की शुरुआत की और टीम ने एक के बाद एक कई विकेट गंवा दिए. भारत के लिए रिकी भुई 1 रन बनाकर 10 रनों के स्कोर पर ढेर हो गए. वहीं नारायण जगदीशन 32 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं शेख रशीद ने 27 
और श्रेयस गोपाल ने 26 रनों का योगदान दिया. टीम की लाज कप्तान तिलक वर्मा ने बचाई. 

तिलक और पडिक्कल ने जड़े अर्धशतक

साउथ जोन के लिए देवदत्त पडिक्कल ने शानदार प्रदर्शन किया और शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. पडिक्कल ने 104 गेंदों पर 62 रन बनाए, जिसमें 4 चौके भी लगाए. तिलक वर्मा ने टीम के लिए अर्धशतक लगाया और टीम को ऑलआउट होने से बचाया. उन्होंने 177 बॉल में 5 चौकों के साथ 55 रनों की पारी खेली.

टीम के लिए स्मरन रविचंद्रन 55 गेंद पर 23 रन बनाकर आउट हुए. श्रेयस गोपाल 79 गेंद पर 26 रन बनाकर चलते बने. इस समय तिलक 56 और चामा मिलिंद 2 रन बनाकर नाबाद हैं. अब इस मैच के चौथे दिन ये दोनों बल्लेबाज टीम के लिए पारी को आगे बढ़ाने के लिए उतेंगे. 

मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार ने मचाया धमाल

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार ने ईस्ट जोन की ओर से शानदार गेंदबाजी की और साउथ जोन के खिलाफ दो-दो विकेट हासिल किए. शमी ने 11 मैचों में 17 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. वहीं मुकेश ने 12 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए. 

ईस्ट जोन के ईशान ने खेली मैराथन पारी 

ईशान किशन ने दलीफ ट्रॉफी के फाइनल में दोहरा शतक लगा दिया है. ईशान किशन ने 270 बॉल में 26 चौके और 2 छ्क्कों के साथ 200 रन पूरे किए. इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 74.91 का रहा है. ईशान ने साउथ जोन के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की. इनमें मोहम्मद सिराज भी मौजूद थे. ईशान ने टीम के लिए 334 बॉल में 30 चौके और 7 छक्कों के साथ 270 रनों की मैराथन पारी खेली. 

कुमार कुशाग्र के बल्ले से आया शतक

ईस्ट जोन की ओर से कुमार कुशाग्र ने भी शतक लगाया है. उन्होंने नंबर-6 पर बल्लेबाजी करते हुए 128 गेंदों में 100 रन पूरे कर शतक लगाया. कुशाग्र ने अपनी शतकीय पारी में 8 चौके और 5 छक्के भी लगाए. वो 132 बॉल में 101 रन बनाकर आउट हो गए.

ये भी पढ़ें : खुशखबरी! अफगानिस्तान सीरीज से पहले टीम इंडिया के फैंस को मिली गुड न्यूज, मैच से पहले फिट हुआ खतरनाक ऑलराउंडर

Continue reading on the app

  Sports

Women’s Asia Cup: टीम इंडिया किससे भिडे़गी, कब होंगे सेमीफाइनल मैच? जानिए सारी डिटेल

भारत, श्रीलंका और पाकिस्तान पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुके थे. चौथी टीम के लिए बांग्लादेश और UAE के बीच टक्कर थी और इसका फैसला दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबले से हुआ. Tue, 08 Sep 2026 23:56:23 +0530

  Videos
See all

PM Modi Mumbai Event: प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में Fake Identity के साथ घुसने की कोशिश, दो गिरफ्तार #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T21:30:11+00:00

UP Politics: BSP का नीला रंग अखिलेश ने किया हाईजैक? 2027 चुनाव से पहले बड़ा सियासी दांव | Mayawati #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T21:30:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers