Responsive Scrollable Menu

फर्जी PMO ID और बंदूक! Mumbai में अंबानी सेंटर से PM Modi के इवेंट से पहले 2 संदिग्ध हिरासत में

मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है, जहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (GFF) का उद्घाटन करने वाले हैं। इस जगह से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनमें से एक ने कथित तौर पर खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का अधिकारी बताया। हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान 24 साल के रोहन पारेख के तौर पर हुई है। सूत्रों के मुताबिक, पारेख के पास PMO का एक नकली पहचान पत्र था, जिसे जांच के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने फर्जी पाया।
 

इसे भी पढ़ें: Kremlin on PM Modi-Putin Bond: ब्रिक्स समिट से पहले पेस्कोव ने कहा- दोनों नेताओं के बीच हैं बहुत 'Close Relations'


सूत्रों ने बताया कि पारेख के साथ एक बॉडीगार्ड भी था, जिसके पास बंदूक थी। मुंबई क्राइम ब्रांच इस मामले की आगे जांच कर रही है। ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का सातवां एडिशन 8 से 11 सितंबर, 2026 तक मुंबई में आयोजित किया जा रहा है। 2020 से, GFF एक इंटरनेशनल थॉट-लीडरशिप प्लैटफ़ॉर्म के तौर पर उभरा है, जो पॉलिसी बनाने वालों, रेगुलेटर्स, सेंट्रल बैंकों, फाइनेंशियल संस्थानों, फिनटेक कंपनियों, टेक्नोलॉजी फर्मों, इन्वेस्टर्स, एकेडेमिया और दूसरे ग्लोबल स्टेकहोल्डर्स को फाइनेंस के भविष्य पर चर्चा करने के लिए एक साथ लाता है। GFF 2026 की थीम है "पोटेंशियल टू इम्पैक्ट: एजेंटिक AI, टोकनाइज़ेशन, क्वांटम – समावेशी फाइनेंस के लिए भरोसेमंद, कनेक्टेड, ग्लोबल सिस्टम्स।"

Continue reading on the app

KCR के फार्महाउस पहुंचे Congress कार्यकर्ता, पुलिस ने रोका और KTR को लिया हिरासत में

हैदराबाद, आठ सितंबर कांग्रेस और दलित कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव के एर्रावेल्ली स्थित फार्महाउस की ओर मार्च किया। मार्च में शामिल प्रदर्शनकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष गड्डम प्रसाद कुमार के खिलाफ बीआरएस के एक एमएलसी की कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर माफी की मांग की। इससे पहले दिन में संबंधित एमएलसी थाथा मधुसूदन और बीआरएस के एक अन्य एमएलसी एन. नवीन कुमार रेड्डी को विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ कथित टिप्पणी के मामले में दर्ज प्राथमिकी के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया।

मधुसूदन ने हालांकि किसी भी तरह की अपमानजनक टिप्पणी करने से इनकार किया है। विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ कथित टिप्पणी और बीआरएस की महिला विधायकों के साथ पुलिस की कथित सख्ती के आरोपों को लेकर पिछले दो दिनों से तेलंगाना विधानसभा में हंगामा जारी है। पुलिस ने फार्महाउस के आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे और प्रदर्शनकारियों को वहां पहुंचने से पहले ही रोक दिया।

ढोल बजाते और नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह टिप्पणी दलितों का अपमान है, क्योंकि प्रसाद कुमार दलित समुदाय से आते हैं। प्रदर्शनकारी नेताओं में से एक ने कहा, ‘‘राव (केसीआर) को तेलंगाना के दलितों से माफी मांगनी चाहिए। जब तक ऐसा नहीं होगा, हम यहां से नहीं हटेंगे।’’ प्रदर्शन के दौरान बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के. टी. रामा राव और पार्टी के एक अन्य विधायक विधानसभा से फार्महाउस के लिए रवाना हुए।

पुलिस के एक अधिकारी ने पीटीआई-को बताया कि कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए पुलिस ने रामा राव और बीआरएस के अन्य नेताओं को एहतियातन हिरासत में ले लिया। वाहनों को रोके जाने के बाद नाराज रामा राव (केटीआर) ने आरोप लगाया कि पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं को फार्महाउस तक जाने दे रही है, जबकि बीआरएस नेताओं को रोका जा रहा है। उन्होंने एक पुलिस अधिकारी से कहा, ‘‘हमें क्यों रोका जा रहा है?

हमें आप पर भरोसा नहीं है। हमें अपने नेता की रक्षा करनी है।’’ रामा राव और बीआरएस के अन्य नेताओं ने हिरासत में लिए जाने के बाद सड़क पर बैठकर नारेबाजी की। बाद में उन्हें पुलिस वाहनों में ले जाया गया।

रामा राव ने कहा, ‘‘ मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और पुलिस हमारे नेता पर हमला करने की कोशिश कर रहे हैं। हमें अपने घर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। यह कांग्रेस के गुंडों द्वारा हमारे नेता की हत्या की कोशिश है।

गृह विभाग संभाल रहे रेवंत रेड्डी को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

Continue reading on the app

  Sports

Duleep Trophy Final: Ishan Kishan के 270 रनों के प्रहार से East Zone ने खड़ा किया 708 रनों का विशाल स्कोर

चेन्नई में खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी के फाइनल में पूर्व क्षेत्र ने दक्षिण क्षेत्र के खिलाफ अपनी पकड़ बेहद मजबूत कर ली है। टीम के कप्तान ईशान किशन ने ऐसी शानदार पारी खेली, जिसने पूरे मुकाबले का रुख ही बदल दिया। किशन ने 270 रन की विशाल पारी खेलकर दक्षिण क्षेत्र के गेंदबाजों को पूरी तरह परेशान कर दिया। उनके साथ कुमार कुशाग्र ने भी 101 रन की शतकीय पारी खेली, जिसकी मदद से पूर्व क्षेत्र ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 708 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।

मौजूदा स्थिति को देखते हुए पूर्व क्षेत्र ने खिताब पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। बता दें कि चेपॉक मैदान पर प्रथम श्रेणी क्रिकेट में यह केवल तीसरा मौका है, जब किसी टीम ने 700 से अधिक रन का आंकड़ा पार किया है। पूर्व क्षेत्र ने दूसरे दिन का खेल 385 रन पर चार विकेट से आगे शुरू किया था और दिन की शुरुआत से ही रन बनाने का सिलसिला जारी रखा।

दक्षिण क्षेत्र ने विकेट निकालने की उम्मीद में केवल एक ओवर के बाद नई गेंद ले ली, लेकिन मोहम्मद सिराज और एमडी निधीश दोनों ही शुरुआती सफलता दिलाने में नाकाम रहे। ईशान किशन ने सिराज के खिलाफ लगातार दो चौके लगाकर अपने इरादे साफ कर दिए। इसके बाद उन्होंने निधीश के ओवर में भी गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया।

कुछ ही देर में कुमार कुशाग्र भी इस रन बरसात में शामिल हो गए। दक्षिण क्षेत्र ने दोनों स्पिन गेंदबाजों त्रिपुराना विजय और श्रेयस गोपाल को आक्रमण पर लगाया, लेकिन इससे भी पूर्व क्षेत्र के बल्लेबाजों पर कोई खास असर नहीं पड़ा। कुशाग्र ने श्रेयस गोपाल के खिलाफ दो चौके लगाकर अपने 90 रन पूरे किए और इसके बाद अपना छठा प्रथम श्रेणी शतक पूरा किया। हालांकि भोजनावकाश से ठीक पहले दक्षिण क्षेत्र को सफलता मिली और कुशाग्र 101 रन बनाकर फाइन लेग पर कैच दे बैठे।

दूसरे छोर पर ईशान किशन का आक्रमण लगातार जारी रहा। उन्होंने श्रेयस गोपाल के एक ही ओवर में तीन चौके लगाए। दक्षिण क्षेत्र ने किशन की लय तोड़ने के लिए देवदत्त पडिक्कल और शेख रशीद जैसे अतिरिक्त गेंदबाजों को भी आजमाया, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। किशन ने 270 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा कर लिया।

दोहरा शतक पूरा करने के बाद किशन और तेजी से रन बनाने लगे। उन्होंने देखते ही देखते 250 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया। दक्षिण क्षेत्र को उम्मीद थी कि अब पूर्व क्षेत्र पारी घोषित कर देगा, लेकिन कप्तान किशन रन बनाने में कोई जल्दबाजी नहीं दिखा रहे थे। टीम के 600 रन पार करने के बाद थकान के कारण किशन को कुछ समय के लिए मैदान से बाहर जाना पड़ा।

इसके बावजूद पूर्व क्षेत्र की रन गति नहीं रुकी। टीम के 700 रन के करीब पहुंचने पर मोहम्मद शमी 28 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद किशन दोबारा मैदान पर लौटे और तिहरा शतक पूरा करने की कोशिश में जुट गए। हालांकि दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरने के कारण उनकी यह उम्मीद पूरी नहीं हो सकी। आखिरकार किशन 270 रन पर लॉन्ग ऑन के पास कैच दे बैठे और तिहरे शतक से 30 रन दूर रह गए।

गौरतलब है कि ईशान किशन की इस पारी ने न केवल फाइनल में पूर्व क्षेत्र को मजबूत स्थिति में पहुंचाया है, बल्कि दक्षिण क्षेत्र के थके हुए गेंदबाजों के सामने 708 रन का विशाल लक्ष्य भी खड़ा कर दिया है। दूसरे दिन के अंत में पूर्व क्षेत्र 708 रन पर ऑलआउट हो चुका है और अब दक्षिण क्षेत्र के सामने मुकाबले में वापसी करने की बड़ी चुनौती है। मौजूदा स्थिति में पूर्व क्षेत्र खिताब के बेहद करीब नजर आ रहा है और तीसरे दिन दक्षिण क्षेत्र की बल्लेबाजी मुकाबले की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाने वाली है।
Tue, 08 Sep 2026 21:58:00 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | हनुमान अंश की कमाई जानकर चौंक जाएंगे! #ytshorts #shorts #hanumanansh #hindinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T17:14:50+00:00

News Ki Pathshala: ‘सिर तन से जुदा’ पाकिस्तानी नारा? | #newskipathshala #tauqeerraza #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T17:16:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers