Responsive Scrollable Menu

Breaking News | पटना में छात्र संगठनों का प्रदर्शन शुरू, सड़कों पर उतरे छात्र! | Bihar News |

पटना में छात्र संगठनों ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतरकर अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं। प्रदर्शन के बीच प्रशासन की तैयारियों और छात्रों की मांगों को लेकर क्या स्थिति है? देखिए पटना से इस वक्त की पूरी खबर। #patnanews #bihar #biharnews #studentprotest #studentsprotest #studentmovement #studentnews #protest #youthprotest #biharpolitics #latestnews #breakingnews #hindinews You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat

Continue reading on the app

UP में BJP का 2027 गेम प्लान: Yogi की 115 सीटों पर सेंधमारी, निशाने पर SP-Congress का गढ़

अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने हैं। सियासी दृष्टिकोण से उत्तर प्रदेश देश का सबसे प्रमुख राज्य है और यह माना जाता है कि यहां जिसकी भी सरकार रहती है, उसका दिल्ली की राजनीति में भी दबदबा देखने को मिलता है। वर्तमान परिस्थितियों में देखें तो भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच ही मुख्य मुकाबला होता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि बहुजन समाज पार्टी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) को भी कम नहीं समझा जा सकता है। एक ओर मायावती के नेतृत्व वाली बसपा अपनी खोए हुए जनाधार को वापस लेने में जुटी है। तो वहीं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) चंद्रशेखर के नेतृत्व में दलित वोटबैंक पर नजर जमाए हुए है। समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव अभी भी अपने PDA समीकरण यानी कि पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यकों को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। जबकि भाजपा पूरा चुनाव हिंदुत्व के मुद्दे पर ले जाना चाहती है।
 

इसे भी पढ़ें: Satya Niketan PG हादसे पर AAP का बड़ा आरोप: BJP नेता हैं PG माफिया के असली मालिक


115 सीटों पर फोकस 

वर्तमान में देखें तो योगी आदित्यनाथ लगातार प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों का दौरा कर रहे हैं। अलग-अलग परियोजनाओं का उद्घाटन करने के साथ ही वह विरोधियों पर भी निशाना साधने का मौका नहीं छोड़ रहे हैं। मई से लेकर अब तक अगर हम गौर करें तो उत्तर प्रदेश के 75 में से 44 से ज्यादा जिलों का दौरा योगी आदित्यनाथ ने कर लिया है। इन दौरों के दौरान उन्होंने 115 विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े परियोजनाओं का उद्घाटन या आधारशिला किया है। इन 115 सीटों में से 58 फ़ीसदी सीटे ऐसी हैं जहां लोकसभा चुनाव में विपक्षी समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन आगे रहा था। यही कारण है कि भाजपा ने अभी से ही इन सीटों पर अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

2024 लोकसभा चुनाव की बात करें तो इन 115 विधानसभा क्षेत्रों में सपा-कांग्रेस गठबंधन को 67 सीटों पर बढ़त मिली थी। इसमें 54 समाजवादी पार्टी के खाते में गया था जबकि 13 विधानसभा में कांग्रेस के पक्ष में रहा था। भाजपा 47 पर ही आगे रही जबकि उसकी सहयोगी दल राष्ट्रीय लोकदल को एक सीट पर बढ़त थी। 2022 के समीकरण को देखें तो 115 में से भाजपा ने 71 सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि तीन सीट पर अपना दल सोनेलाल और निषाद पार्टी ने दो सीट पर जीत हासिल की थी। समाजवादी पार्टी को सिर्फ 33 सीटें मिली थी जबकि उसके गठबंधन के उस समय सहयोगी रहे आरएलडी और सुभासपा को क्रमशः तीन और दो सीटें मिली थी। कांग्रेस सिर्फ एक सीट जीतने में कामयाब रही थी। 

इन 115 विधानसभा सीटों में 43 लोकसभा की सीटें आती हैं। 2024 में 21 पर समाजवादी पार्टी ने जीत हासिल की थी जबकि तीन सीटों पर कांग्रेस विजयी रही थी। भाजपा और उसके सहयोगी दलों के खाते में 19 सीटें आई थीं। कांग्रेस ने रायबरेली, सहारनपुर और बाराबंकी में जीत हासिल की थी। समाजवादी घाट के खाते में मैनपुरी, इटावा, आजमगढ़, फिरोजाबाद के अलावा रामपुर, गाज़ीपुर, फतेहपुर, अंबेडकर नगर, श्रावस्ती, कैराना और जालौन जैसी सीटे शामिल हैं। भाजपा ने जिन सीटों पर जीत हासिल की थी उनमें आगरा, गोरखपुर, अमरोहा, बुलंदशहर, गाजियाबाद, कुशीनगर, पीलीभीत, हाथरस, गौतम बुद्ध नगर, देवरिया, अलीगढ़, झांसी और महाराजगंज शामिल है। आरएलडी को बागपत और बिजनौर में जीत मिली थी। 

योगी का दौरा कहां-कहां हुआ

योगी के दौरा की कुछ महत्वपूर्ण सीटों की बात करें तो इसमें रायबरेली शामिल है जहां उन्होंने 24 अगस्त को दौरा किया था इस दौरान उन्होंने 879 करोड रुपए के प्रोजेक्ट का उद्घाटन और शिलान्यास किया था। यह प्रोजेक्ट बछरावां, हरचंदपुर और रायबरेली से जुड़ी हुई है। इन तीनों ही सीटों पर कांग्रेस 2024 लोकसभा चुनाव में आगे रही है। योगी आदित्यनाथ ने 26 जुलाई को मैनपुरी में भी कार्यक्रम किया था। मैनपुरी को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता रहा है। अखिलेश यादव खुद वहीं से आते हैं। इसके अलावा भाजपा के लिए 2024 में सबसे बड़ा झटका फैजाबाद अयोध्या में लगा था। यहां भी मुख्यमंत्री ने ताबड़तोड़ दौरे किए हैं और अलग-अलग सौगात दिए हैं। मुख्यमंत्री का फोकस अपने गृह जिला गोरखपुर में भी रहता है। साथ ही साथ वह बनारस पर भी विशेष ध्यान रखते हैं क्योंकि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय सीट है।  
 

इसे भी पढ़ें: Dhirendra Shastri पर Bengal BJP का पलटवार, कहा- बाहरी नहीं तय करेंगे बंगाली क्या खाएंगे!


समीकरणों की परीक्षा 

2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कुछ राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि मायावती अगर मजबूत होती है तो फिर इससे भाजपा को फायदा हो सकता है। अगर मायावती के वोटो में बिखराव होता है तो भी भाजपा को फायदा हो सकता है। लेकिन अगर मायावती का वोट सपा या कांग्रेस को ट्रांसफर होता है तो यह भाजपा के लिए मुश्किल हो सकता है। इसके अलावा चंद्रशेखर रावण पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 45 सीटों पर अपनी जोर लगा रहे हैं। अगर इन 45 सीटों पर कांग्रेस या समाजवादी पार्टी से उनका गठबंधन हो जाता है तब बीजेपी के लिए बेचैनी का सबब बन सकता है। अगर चंद्रशेखर रावण की पार्टी अकेले लड़ती है तो भी बीजेपी के लिए यह फायदे की स्थिति हो सकती है। 
 
देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर।

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: तीसरे टेस्ट में भी खाली हाथ रहेगा पाकिस्तान? बर्मिंघम में बुरे हाल होने की आशंका, ये है वजह

पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में पहले ही दोनों मुकाबलों में शिकस्त मिल चुकी है और अब उसके पास अपने सम्मान की लड़ाई जीतने का आखिरी मौका है. मगर क्या वो इसमें सफल हो पाएगी? Wed, 09 Sep 2026 10:06:11 +0530

  Videos
See all

ITO Robbery: कारोबारी से दिनदहाड़े लूटे ₹3 करोड़, घटना का CCTV Video आया सामने #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T04:54:55+00:00

Gurugram Accident: कार चालक ने घर के बाहर खेल रही 2 साल की मासूम को कुचला, हुई मौत #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T05:02:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers