UP Election 2027: BJP का 4C फॉर्मूला, योगी के नेतृत्व में मिशन 2027
UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के इरादे से बीजेपी ने अभी से जमीनी तैयारी शुरू कर दी है. इस मकसद से पार्टी के नए प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने लखनऊ दौरे के दौरान 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए "4C" फॉर्मूला सामने रखा है, पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस फॉर्मूला का आधार कोऑर्डिनेशन, कैडर, कास्ट और कैंडिडेट हैं.
बीजेपी नेता विनोद तावड़े का लखनऊ दौरा क्यों है खास?
बीजेपी ने हाल ही में विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का नया प्रदेश प्रभारी बनाया है. बता दें प्रभारी बनने के बाद वे पहली बार दो दिन के दौरे पर लखनऊ गए. इस दौरान उन्होंने सबसे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और फिर पूरे दिन क्षेत्रीय पदाधिकारियों और महामंत्रियों के साथ बैठकें कीं. बताया जा रहा है कि इन बैठकों में तावड़े ने साफ कर दिया कि 2027 का विधानसभा चुनाव बीजेपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही लड़ेगी.
विकास की पटरियों पर दौड़ता गुजरात! ????????????
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) September 8, 2026
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi के नेतृत्व में गुजरात की रेल कनेक्टिविटी को मिल रही नई रफ्तार से विश्रामित्री–डभोई दोहरीकरण परियोजना क्षेत्र के विकास को नई दिशा देगी। 33 किमी लंबी और लगभग ₹394 करोड़ की लागत वाली इस परियोजना से सुगम एवं… pic.twitter.com/qIceIhJTJ8
क्या है बीजेपी 4C फॉर्मूला?
जानकारी के मुताबिक बीजेपी ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए 4C फॉर्मूला तैयार किया है. बता दें इसमें पहला C है कोऑर्डिनेशन यानी तालमेल. ये तालमेल सरकार और संगठन के बीच बेहतर बनाने का है. ताकि दोनों एक सुर में काम करें. दूसरा C है कैडर (कार्यकर्ता). जिसमें बूथ स्तर तक नेटवर्क मजबूत करना और नए युवाओं को शक्ति केंद्रों से जोड़ना है. तीसरा C है कास्ट यानी जातीय समीकरण. पार्टी के लिए हर जाति तक पहुंच बनाना जरूरी है, किसी भी वर्ग को नजरअंदाज नहीं किया जाना है. वहीं, चौथा C है कैंडिडेट (उम्मीदवार). जिसके तहत सही सीट पर सही चेहरे को उतारने की रणनीति है.
किन सीटों पर रहेगा खास फोकस
बीजेपी ने संगठन को निर्देश दिया है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में हाथ से निकली 57 सीटों और हाल के चुनावों में एनडीए के कमजोर प्रदर्शन वाली करीब 130 सीटों की गहराई से समीक्षा की जाए. खासतौर पर उन करीब 100 विधानसभा क्षेत्रों पर पैनी नजर रहेगी जहां 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी का प्रदर्शन उम्मीद से कमजोर रहा था.
मजबूत रेल नेटवर्क, विकसित गुजरात की नई रफ्तार! ????????????
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) September 8, 2026
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi के नेतृत्व में गुजरात में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार और आधुनिकीकरण को लगातार गति मिल रही है। मियागाम करजन–चोरंदा–मालसर गेज परिवर्तन परियोजना से क्षेत्रीय रेल संपर्क मजबूत होगा, यात्री और माल… pic.twitter.com/7rvICk3jVt
बूथ मैनेजमेंट पर इतना जोर क्यों
तावड़े ने पदाधिकारियों को दो टूक कहा कि 2027 की जीत की नींव बूथ स्तर से ही तैयार होगी. हर बूथ के लिए अलग कार्ययोजना बनाने, हारे हुए बूथों को चिह्नित कर वहां खास मेहनत करने और युवाओं को शक्ति केंद्रों से जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं.
संगठन में जातीय समीकरण कैसे साधा जा रहा
पार्टी नेताओं के मुताबिक ये सिर्फ चुनावी रणनीति ही नहीं है. इससे बीजेपी संगठन के ढांचे में भी जातीय संतुलन का खास ध्यान रखा गया है. पार्टी ने उत्तर प्रदेश में जो नए उपाध्यक्ष बनाए हैं, उनमें सवर्ण, ओबीसी और दलित समुदाय, सभी को प्रतिनिधित्व दिया गया है.
नारी सम्मान से लेकर नारी सुरक्षा तक, डबल इंजन की भाजपा सरकार का संकल्प स्पष्ट है।#BJP4UP #BJP4ViksitBharat #नवनिर्माण_के_नौ_वर्ष pic.twitter.com/1QNTzrr2FU
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) September 8, 2026
FAQ
Q. BJP का 4C फॉर्मूला किसने पेश किया?
A. उत्तर प्रदेश के नए बीजेपी प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने अपने लखनऊ दौरे के दौरान यह फॉर्मूला सामने रखा.
Q. 4C का पूरा मतलब क्या है?
A. बीजेपीक कर 4C से मतलब है, कोऑर्डिनेशन (तालमेल), कैडर (कार्यकर्ता), कास्ट (जातीय समीकरण) और कैंडिडेट (उम्मीदवार चयन).
Q. 2027 का चुनाव बीजेपी किसके नेतृत्व में लड़ेगी?
A. बीजेपी शीर्ष नेताओं ने साफ कहा है कि पार्टी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी.
Q. किन सीटों पर बीजेपी की खास नजर रहेगी?
A. 2022 में हारी 57 सीटों, एनडीए के कमजोर प्रदर्शन वाली करीब 130 सीटों और 2024 लोकसभा चुनाव में कमजोर रहे करीब 100 विधानसभा क्षेत्रों पर.
Q. इस रणनीति के पीछे किस चुनाव का मॉडल है?
A. बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के तालमेल और चुनावी प्रबंधन वाले फॉर्मूले को यूपी में लागू करने की कोशिश बताई जा रही है.
UP Election 2027: अयोध्या की 5 सीटों पर किसका दबदबा?
UP Election 2027: फिरोजाबाद की 5 सीटों पर क्या है सियासी समीकरण? जानें पूरा हिसाब
UP Election 2027: वाराणसी की की 8 सीटों पर बिछी चुनावी बिसात...
UP Election 2027: आगरा की 9 सीटों...
चांदी ₹2,406 बढ़कर ₹2.34 लाख किलो पर पहुंची:10 ग्राम सोना ₹606 महंगा होकर ₹1.53 लाख का हुआ, इस साल ₹20 हजार महंगा हो चुका
सोने-चांदी के दाम में आज यानी 8 सितंबर को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 606 रुपए बढ़कर 1.53 लाख रुपए पर पहुंच गई है। वहीं एक किलो चांदी की कीमत आज 2,406 रुपए बढ़कर 2.34 लाख रुपए हो गई है। अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग होने की 4 वजहें इस साल सोना ₹20 हजार महंगा हो चुका इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 19 हजार रुपए महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.53 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.34 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




