चांदी ₹2,406 बढ़कर ₹2.34 लाख किलो पर पहुंची:10 ग्राम सोना ₹606 महंगा होकर ₹1.53 लाख का हुआ, इस साल ₹20 हजार महंगा हो चुका
सोने-चांदी के दाम में आज यानी 8 सितंबर को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 606 रुपए बढ़कर 1.53 लाख रुपए पर पहुंच गई है। वहीं एक किलो चांदी की कीमत आज 2,406 रुपए बढ़कर 2.34 लाख रुपए हो गई है। अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग होने की 4 वजहें इस साल सोना ₹20 हजार महंगा हो चुका इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 19 हजार रुपए महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.53 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.34 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान
आधार-कार्ड खराब होने या खोने पर न हों परेशान:घर बैठे ऑर्डर करें नया कार्ड, इसकी ₹75 फीस; देखें प्रोसेस
आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है। ऐसे में इसके गुम या खराब हो जाने पर आपके कई जरूरी काम रुक सकते हैं। इस कारण आधार जारी करने वाली UIDAI लोगों को PVC आधार ऑनलाइन ऑर्डर करने की सुविधा देता है। 75 रुपए में बनेगा नया आधार कार्ड UIDAI के अनुसार इसकी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए केवल 75 रुपए का फीस देकर PVC आधार कार्ड ऑर्डर किया जा सकता है। पॉलिविनाइल क्लोराइड कार्ड्स को PVC कार्ड के नाम से जाना जाता है। यह एक तरह का प्लास्टिक कार्ड होता है, जिस पर आधार कार्ड की जानकारियों को प्रिंट किया जाता है। यह कार्ड आपके एटीएम या डेबिट कार्ड की तरह आसानी से वॉलेट में आ जाएगा। इसके जल्दी खराब होने की भी चिंता नहीं होगी। यहां हम आपको ऑनलाइन PVC आधार कार्ड मंगवाने की ऑन लाइन प्रोसेस के बारे में बता रहे हैं। ऑफलाइन भी बनवा सकते हैं नया कार्ड अगर आप ऑनलाइन नहीं बनवाना चाहते तो आप इसे ऑफलाइन भी बनवा सकते हैं। इसके लिए आपको आधार केंद्र जाना होगा। वहां जाकर आप आसानी से अपना नया आधार कार्ड बनवा सकते हैं। 3 फॉर्मेट में आता है आधार आधार कार्ड इस वक्त 3 फॉर्मेट - आधार लेटर, ई-आधार और PVC कार्ड में उपलब्ध है। UIDAI के अनुसार बाजार से जो PVC कार्ड बन रहे हैं, वे मान्य नहीं हैं। UIDAI ने हाल ही में अक्टूबर महीने में आधार कार्ड को पॉलिविनाइल क्लोराइड कार्ड (PVC) पर रीप्रिंट कराने की सुविधा दी है। यह कार्ड आपके एटीएम या डेबिट कार्ड की तरह आसानी से वॉलेट में आ जाएगा। इसके जल्दी खराब होने की भी चिंता नहीं होगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 







