जांच में सामने आया कि कुछ यूजर्स ने पुराने वीडियो को शेयर करते हुए उसमें दिख रहे व्यक्ति की पहचान गलत तरीके से जितेंद्र मिश्रा के रूप में की। फैक्ट चेक डेस्क को इंस्टाग्राम पर विकाश राणा नाम के यूजर के अकाउंट से यही वीडियो मिला।
CM Suvendu Adhikari: सोमवार को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुज़ुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों की कैटगरी में पेंशन पाने वाले 82 लाख लोगों के बैंक खातों में बढ़ी हुई रकम ट्रांसफर की।
EZ vs SZ: दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन ने साउथ जोन के खिलाफ पकड़ बना ली है। मैच के तीसरे दिन ईस्ट जोन की पहली पारी के स्कोर 708 के जवाब में साउथ जोन की पारी लड़खड़ा गई है। साउथ जोन की आधी टीम 200 के अंदर पवेलियन लौट गई है। देवदत्त पड्डिकल ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 62 रन की पारी खेली।
Shami-Mukesh combo strikes ????
The pace bowling duo dismiss set batters Shaik Rasheed and Devdutt Padikkal and breaks 56-run stand ????
पड्डिकल के अलावा नारायन जगदीशन 32, शेख रसीद 27 रन बनाकर चलते बने। क्रीज पर कप्तान तिलक वर्मा बल्लेबाजी कर रहे। उनके कंधों पर टीम को फॉलोऑन से बचाने की अहम जिम्मेदारी है। वह श्रेयस गोपाल के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन ईस्ट जोन ने बोर्ड पर पहाड़ जैसा स्कोर बनाया है। ऐसे में साउथ जोन के बल्लेबाजों पर काफी दबाव होगा।
चेपॉक के मैदान में ईस्ट जोन ने पहले बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद गेंदबाजी में भी जबरदस्त परफॉर्म किया। ईस्ट जोन की तेज गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार की जोड़ी ने साउथ जोन की शुरुआती झटके दिए। इससे टीम ऊबर नहीं पाई और 174 के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई। शमी और मुकेश कुमार दोनों ने 2-2 विकेट चटकाए। शिखर मोहन ने एक विकेट लिया।
इससे पहले ईस्ट जोन की तरफ 708 रनों का विशाल स्कोर बनाया था। जिसमें कप्तान ईशान किशन ने 270 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उनके अलावा कुमार कुशाग्र ने भी शतक लगाया। शिखर मोहन ने 85 रन बनाए। सलामी बल्लबाजों में वैभव सूर्यवंशी ने 44 और अभिमन्यु ईश्वरन ने 72 रन बनाए थे। जबकि लोअर ऑर्डर में अंकुल रॉय ने 45 और मोहम्मद कुरैशी ने 40 रन की पारी खेली। वहीं, साउथ जोन की तरफ से त्रिपुर्णा विजय ने 4 विकेट लिए जबकि चामा मिलिंद और श्रेयस गोपाल ने 2-2 विकेट चटकाए।