Responsive Scrollable Menu

Bipasha Basu: ‘हीरोइन ऐसी नहीं दिखती…’ बिपाशा ने तोड़ी बॉलीवुड की पुरानी सोच, बोलीं- ‘मैंने शुरू किया मस्कुलर बॉडी ट्रेंड’

Bipasha Basu: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु एक बार फिर अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि जब उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था, उस समय महिलाओं के लिए फिट और मस्कुलर बॉडी को ज्यादा पसंद नहीं किया जाता था। बिपाशा ने कहा कि उन्होंने बॉलीवुड में महिलाओं के फिट और मस्कुलर लुक का ट्रेंड शुरू किया।

उस दौर में सबसे अलग थीं बिपाशा
बिपाशा ने बताया कि 2000 के दशक की शुरुआत में बॉलीवुड में एक्ट्रेस का लुक काफी अलग हुआ करता था। उस समय ज्यादातर एक्ट्रेस पतली, गोरी नजर आती थी।आगे बिपाशा ने कहा कि वह अपने लंबे कद, एथलेटिक बॉडी और सांवले रंग की वजह से सबसे अलग दिखती थी। उनके मुताबिक, उस समय ज्यादा मसल्स वाली महिलाओं को एक्ट्रेस के तौर पर आसानी से स्वीकार नहीं किया जाता था।

सिर्फ अच्छा दिखना जरूरी नहीं
बिपाशा ने कहा कि उन्हें लगता है कि उन्होंने महिलाओं के बीच फिटनेस को लेकर एक नया ट्रेंड शुरू किया। बिपाशा ने कहा, “मैंने यह ट्रेंड शुरू किया और सभी को ‘खुद से प्यार करो’ की बात बतानी शुरू की, क्योंकि मुझे समझ आया कि सिर्फ अच्छा दिखना जरूरी नहीं है। अंदर से स्वस्थ रहना ज्यादा जरूरी है।”

उम्र को लेकर भी बोलीं
बिपाशा ने इस दौरान बढ़ती उम्र को लेकर महिलाओं पर पड़ने वाले दबाव पर भी बात की। उन्होंने कहा कि आज उम्र बढ़ने को लेकर लोगों में काफी डर है। उन्होंने कहा, “मैं जिस तरह से बड़ी हो रही हूं, उससे बहुत खुश हूं और मुझे अपनी उम्र पर गर्व है।”

मृणाल ठाकुर से जुड़ा हैं विवाद
बिपाशा का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब मृणाल ठाकुर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। यह वीडियो उस समय का है, जब मृणाल टीवी शो ‘कुमकुम भाग्य’ में काम करती थी। मृणाल ने कहा था, “क्या तुम मसल्स वाली मर्द जैसी लड़की से शादी करना चाहते हो? बिपाशा से शादी कर लो। मैं बिपाशा से कहीं बेहतर हूं।”

मृणाल ने मांगी थी माफी
पुराना वीडियो वायरल होने के बाद मृणाल ठाकुर को सोशल मीडिया पर काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। लोगों ने उनके बयान को लेकर उन्हें जमकर ट्रोल किया। इसके बाद मृणाल ने सोशल मीडिया पर अपने पुराने बयान के लिए माफी मांगी थी।

यह भी पढ़े- चार डायरेक्टर, चार कहानियां और बड़ी स्टारकास्ट, जानें कब और कहां देखें 'लस्ट स्टोरीज 3'

Continue reading on the app

72nd National Film Awards: पहली बार दिल्ली से बाहर होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह, जानिए कब, कहां और किसे मिलेंगे अवॉर्ड्स

72nd National Film Awards: भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में शामिल राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार इस बार एक अपनी चमक बिखेरेंगे, लेकिन इस बार एक नए स्थान पर आयोजित किया जाएगा। 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन राजधानी दिल्ली के बजाय गुजरात के केवड़िया में किया जाएगा। यह पहली बार है जब राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का समारोह दिल्ली से बाहर आयोजित होने जा रहा है।

22 सितंबर को होगा समारोह
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का समारोह 22 सितंबर को केवड़िया में आयोजित किये जानी की जानकारी है। कई सालों से राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन नई दिल्ली में होता रहा है। ऐसे में इस बार आयोजन स्थल के रूप में केवड़िया का चयन खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इन अभिनेताओं को मिलेगा सम्मान
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में अभिनय के क्षेत्र में कार्तिक आर्यन और ममूटी को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया है। कार्तिक आर्यन को 'चंदू चैंपियन', जबकि ममूटी को 'ब्रह्मयुगम' में उनके प्रभावशाली अभिनय के लिए यह सम्मान मिला।

Kartik Aaryan and Mamooty 72nd National Film Awards

राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने के बाद कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी साझा की। उन्होंने इस उपलब्धि को अपने वर्षों पुराने सपने के सच होने जैसा बताया और सम्मान के लिए आभार जताया।

'आर्टिकल 370' बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म
इस साल 'आर्टिकल 370' को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। वहीं 'भंगार' को सर्वश्रेष्ठ नॉन-फीचर फिल्म और 'राम-नामी' को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री के तौर पर चुना गया।

इन पुरस्कारों के जरिए फिल्मों के साथ-साथ डॉक्यूमेंट्री और नॉन-फीचर श्रेणी में बेहतर रचनात्मक कार्यों को भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।

भारतीय सिनेमा में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की खास पहचान
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट काम को सम्मानित करने वाले प्रमुख राष्ट्रीय सम्मानों में गिने जाते हैं। फीचर फिल्मों से लेकर नॉन-फीचर फिल्मों और सिनेमा पर लेखन तक, विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन योगदान देने वाले कलाकारों और रचनाकारों को इन पुरस्कारों के माध्यम से सम्मान मिलता है।

Continue reading on the app

  Sports

फ्लैट पिच पर मोहम्मद शमी की मास्टर क्लास बॉलिंग, फिर भी टीम में जगह नहीं, सिराज के तो छूट गए पसीने

टीम इंडिया से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने दलीप ट्रॉफी के नॉकआउट मुकाबलों में धूम मचा दी. फ्लैट पिच पर जहां गेंदबाजों के लिए करने के लिए कुछ खास नहीं होता है, वहां शमी ने विकेट निकाले. हालांकि, इसके बावजूद उन्हें टीम इंडिया में शामिल नहीं किया था. दूसरी तरफ मोहम्मद सिराज जैसे गेंदबाजों की हालत खराब हो गई जो कि लगातार रेड बॉल टीम में हैं. Wed, 9 Sep 2026 10:44:05 +0530

  Videos
See all

Iran Attack on US Army Base LIVE: ईरान का US बेस पर हमला | Breaking News | Israel | Trump | Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T07:12:49+00:00

Iran America War Live Update: ईरान-अमेरिका महायुद्ध की खबर | Hormuz Attack | Trump | IRGC | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T07:12:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers