Nora Fatehi: नोरा फतेही ने चार्टर्ड एयरप्लेन को कहा 'टॉय', कंपनी ने ठोका 3 करोड़ का मानहानि केस!
Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही मुश्किलों में घिरती नजर आ रही हैं। एक एविएशन कंपनी ने उनके खिलाफ ₹3 करोड़ की मानहानि का मुकदमा दायर किया है। मामला एक चार्टर्ड विमान को लेकर है जिसको लेकर नोरा ने सोशल मीडिया पर कमेंट कर दिया था। कंपनी का आरोप है कि नोरा की बातों से उसकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा और कारोबार पर भी असर पड़ा।
नोरा के खिलाफ कोर्ट में दायर किया मामला
रिपोर्ट के मुताबिक, ड्यून एविएशन (Dunes Aviation) ने गांधीनगर की अदालत में नोरा फतेही के खिलाफ सिविल मानहानि का मुकदमा दाखिल किया है। कंपनी ने अदालत से ₹3 करोड़ के हर्जाने की मांग की है। एविएशन फर्म ने कथित सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो हटाने के साथ-साथ नोरा से सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण जारी करने की मांग भी की है।
मामले की अगली सुनवाई 25 सितंबर को होगी।
नोरा ने क्या किया था कमेंट?
बताया जा रहा है कि पूरा विवाद पिछले साल दिसंबर में मुंबई से जयपुर की यात्रा के बाद शुरू हुआ। सफर के दौरान नोरा ने विमान के अंदर से कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए थे।
कंपनी का आरोप है कि इन वीडियो में अभिनेत्री ने विमान को कथित तौर पर “मिनीचर”, “टॉय” और “लेगो एयरप्लेन” जैसे शब्दों से संबोधित किया। कंपनी के अनुसार, नोरा के सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में फॉलोअर्स होने के कारण ये टिप्पणियां तेजी से फैल गईं।
कंपनी का दावा- विवाद के बाद घट गई बुकिंग
Dunes Aviation ने अपने मुकदमे में दावा किया है कि सोशल मीडिया विवाद का सीधा असर उसके कारोबार पर पड़ा। कंपनी के मुताबिक, घटना के बाद उसकी बुकिंग में करीब 15 से 20 फीसदी की गिरावट आई और कैंसिलेशन की संख्या भी बढ़ी।
कंपनी का कहना है कि अभिनेत्री की टिप्पणियों से संभावित ग्राहकों के बीच विमान और उसकी सेवाओं को लेकर गलत धारणा बनी, जिससे उसकी व्यावसायिक प्रतिष्ठा प्रभावित हुई।
कंपनी ने अदालत से की कई मांगें
₹3 करोड़ के हर्जाने के अलावा एविएशन फर्म ने अदालत से नोरा के उन सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो को हटाने का निर्देश देने की मांग की है, जिनमें कथित तौर पर विमान को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई थीं।
कंपनी ने यह भी मांग रखी है कि अभिनेत्री सार्वजनिक तौर पर स्पष्टीकरण जारी करें और उन कथित टिप्पणियों से पैदा हुए विवाद को स्पष्ट करें।
Bipasha Basu: ‘हीरोइन ऐसी नहीं दिखती…’ बिपाशा ने तोड़ी बॉलीवुड की पुरानी सोच, बोलीं- ‘मैंने शुरू किया मस्कुलर बॉडी ट्रेंड’
Bipasha Basu: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु एक बार फिर अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि जब उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था, उस समय महिलाओं के लिए फिट और मस्कुलर बॉडी को ज्यादा पसंद नहीं किया जाता था। बिपाशा ने कहा कि उन्होंने बॉलीवुड में महिलाओं के फिट और मस्कुलर लुक का ट्रेंड शुरू किया।
उस दौर में सबसे अलग थीं बिपाशा
बिपाशा ने बताया कि 2000 के दशक की शुरुआत में बॉलीवुड में एक्ट्रेस का लुक काफी अलग हुआ करता था। उस समय ज्यादातर एक्ट्रेस पतली, गोरी नजर आती थी।आगे बिपाशा ने कहा कि वह अपने लंबे कद, एथलेटिक बॉडी और सांवले रंग की वजह से सबसे अलग दिखती थी। उनके मुताबिक, उस समय ज्यादा मसल्स वाली महिलाओं को एक्ट्रेस के तौर पर आसानी से स्वीकार नहीं किया जाता था।
सिर्फ अच्छा दिखना जरूरी नहीं
बिपाशा ने कहा कि उन्हें लगता है कि उन्होंने महिलाओं के बीच फिटनेस को लेकर एक नया ट्रेंड शुरू किया। बिपाशा ने कहा, “मैंने यह ट्रेंड शुरू किया और सभी को ‘खुद से प्यार करो’ की बात बतानी शुरू की, क्योंकि मुझे समझ आया कि सिर्फ अच्छा दिखना जरूरी नहीं है। अंदर से स्वस्थ रहना ज्यादा जरूरी है।”
उम्र को लेकर भी बोलीं
बिपाशा ने इस दौरान बढ़ती उम्र को लेकर महिलाओं पर पड़ने वाले दबाव पर भी बात की। उन्होंने कहा कि आज उम्र बढ़ने को लेकर लोगों में काफी डर है। उन्होंने कहा, “मैं जिस तरह से बड़ी हो रही हूं, उससे बहुत खुश हूं और मुझे अपनी उम्र पर गर्व है।”
मृणाल ठाकुर से जुड़ा हैं विवाद
बिपाशा का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब मृणाल ठाकुर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। यह वीडियो उस समय का है, जब मृणाल टीवी शो ‘कुमकुम भाग्य’ में काम करती थी। मृणाल ने कहा था, “क्या तुम मसल्स वाली मर्द जैसी लड़की से शादी करना चाहते हो? बिपाशा से शादी कर लो। मैं बिपाशा से कहीं बेहतर हूं।”
मृणाल ने मांगी थी माफी
पुराना वीडियो वायरल होने के बाद मृणाल ठाकुर को सोशल मीडिया पर काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। लोगों ने उनके बयान को लेकर उन्हें जमकर ट्रोल किया। इसके बाद मृणाल ने सोशल मीडिया पर अपने पुराने बयान के लिए माफी मांगी थी।
यह भी पढ़े- चार डायरेक्टर, चार कहानियां और बड़ी स्टारकास्ट, जानें कब और कहां देखें 'लस्ट स्टोरीज 3'
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi









