Responsive Scrollable Menu

Kanpur Murder Case: कानपुर के करोड़पति दवा कारोबारी की हत्या, बहु निकली मास्टरमाइंड

Kanpur Murder Case: कानपुर की एक पॉश सोसाइटी में दवा कारोबारी की हत्या से हड़कंप मच गया. पुलिस ने कारोबारी विनीत मनोचा की हत्याकांड में जो खुलासा किया उससे दवा व्यापारी सकते में आ गए. कानपुर में हुए दवा कारोबारी हत्याकांड का अब खुलासा हो गया है. बहू ने ही ससुर के मर्डर के लिए दी 6 लाख रुपये की सुपारी दी थी. कानपुर में करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मनोजा की हत्या उनके 36 साल की इकलौती बहू ने कराई थी.

हत्याकांड के बाद शहर में मचा हड़कंप

पुलिस ने जब इस बात का खुलासा किया तो कानपुर में हड़कंप मच गया. कानपुर के इस हाई प्रोफाइल मर्डर के बारे में जिसने भी सुना वो दंग रह गया. किसी को यह विश्वास नहीं हुआ कि क्या किसी की इकलौती बहू ससुर की कातिल हो सकती है. कानपुर में पुलिस ने बुजुर्ग दवा कारोबारी की हत्या की वारदात का खुलासा कर दिया. हत्या की वजह जानकर के पुलिस के अधिकारी भी चौंक गए.

बहू की आजादी में दखल बनी हत्या की वजह

दरअसल हत्या की साजिश किसी और ने नहीं बल्कि बुजुर्ग की बहू ने रची थी. अपनी स्वतंत्रता में दखल देने की वजह से उसने इस साजिश को रचा था और घर के पुराने नौकर को इस साजिश में शामिल कर लिया था. दरअसल कानपुर में शनिवार रात 11:28 पर विनीत मनोचा के उनके फ्लैट में हत्या कर दी गई थी. वारदात के वक्त वह अकेले थे. बेटा बहू पार्टी में गए थे. रविवार तड़के 3:00 बजे जब वह वापस आए तो विनीत की खून से लथपथ लाश उनके बेडरूम में मिली. इस दौरान बहू शालू रोने और बेहोश होने का नाटक कर रही.

Continue reading on the app

'प्रेशर में मेरा बेस्ट गेम...', 522 मिनट बैटिंग करने के बाद ईशान किशन का बयान वायरल, बताया कैसे की सिराज की पिटाई

Ishan Kishan : दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मैच ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला जा रहा है. एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे हाईवोल्टेज मैच में ईशान किशन ने कमाल कर दिखाया. उन्होंने पहली पारी में 270 रन ठोक दिए, जिसकी मदद से उनकी टीम ने 700 से अधिक रन बना डाले. ईशान ने अपनी पारी को काफी समझदारी से बुना, जो साफ नजर आ रहा था. वह बखूबी जानते थे कि उन्हें किन गेंदों को सम्मान देना है और किन गेंदों को बाउंड्री के पार भेजना है. वहीं, अब बीसीसीआई ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ईशान किशन अपनी पारी के बारे में बात कर रहे हैं और उन्होंने खासतौर पर बताया कि मोहम्मद सिराज के खिलाफ उन्होंने कौन सा प्लान आजमाया.

ईशान किशन ने खेली 270 रनों की पारी

दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मैच में ईशान किशन ने कमाल की बल्लेबाजी की. ईस्ट जोन के कप्तान ईशान ने पहली पारी में 270 रन ठोके, जिसकी बदौलत उनकी टीम ने पहली पारी में 708 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं. ईशान ने कुल 588 मिनट बल्लेबाजी की, जिसमें उन्होंने 334 गेंद पर 270 रन बनाए. अपनी पारी में ईशान किशन ने 30 चौके और 7 छक्के जड़े. उनका स्ट्राइक रेट 80.84 का रहा. ईशान पहले 250 के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए थे, लेकिन फिर वह वापस लौटे और उन्होंने अपनी पारी में 20 रन और जोड़े.

ईशान किशन ने बताया अपना गेम प्लान

ईशान किशन ने वीडियो में बताया है कि उन्होंने किस तरह से अपनी पारी को आगे बढ़ाया और टीम के लिए अहम रन जोड़े. ईशान ने कहा, "मुझे लगता है कि प्रेशर में मेरा बेस्ट गेम निकलकर बाहर आता है. मुझे लगता है कि मैंने जितनी भी गेंद खेलीं, मैंने मिडलिंग की. बहुत अच्छा लगा. ऐसा नहीं था कि मैं शॉट्स खेलने पर चांसेस ले रहा था बल्कि गैप में मार रहा था. बॉल अच्छे से पिक कर रहा था. तो ये चीजें कॉन्फिडेंस देती हैं. आज के मैच में मैंने जैसे रन बनाए, उससे मैं काफी खुश हूं."

"बहुत ज्यादा मुश्किल होता है, जब आपको दम लगाकर शॉट्स मारने होते हैं, क्योंकि एक साइड की बाउंड्री काफी बड़ी थी. बॉल बीच-बीच में सॉफ्ट हो रही थी, तो बाउंड्री के लिए काफी जोर लगाना पड़ रहा था. लेकिन, आप प्रैक्टिस ही ऐसी करते हो, कभी-कभी आपको खुद को पुश करना होता है कि मेरा क्या प्लान है.. मुझे कितना आगे ले जाना है. आप टीम के स्कोर पर फोकस रखते हो, अपने खुद के स्कोर पर नहीं. टीम के लिए क्या फायदेमंद रहेगा और जब आप ऐसे सोचते हैं, तो अपने आप ही बैटिंग काफी अच्छी हो जाती है. शॉर्ट बॉल्स मैं खेलते तो आ रहा हूं और जब वो डाल रहे थे, तो आप छोड़ते भी हैं. उसी समय पर अगर आप बॉल को अच्छे से जज करते हो कि कौन सी बॉल कैसी है... मुझे लगता है मेरा वो जजमेंट अच्छा हो रहा था, जिससे मुझे ये फैसला करने में आसानी हो रही थी कि मुझे किन गेंदों को हिट करना है."

मोहम्मद सिराज के लिए बनाया था स्पेशल प्लान

मोहम्मद सिराज के सामने ईशान किशन ने डटकर सामना किया. ईशान ने कहा, "जब सिराज जब बॉलिंग कर रहा था, तो मैं और ज्यादा झुककर बैटिंग कर रहा था कि अगर उसने गेंद को पटका तो वो पार हो जाएगी. वो ट्रिक बाउंसर के लिए नहीं था, बस अपने विकेट को गंवाने से बचाने के लिए था. कभी मैं मारने के चक्कर में आउट न हो जाऊं, क्योंकि उस समय टीम सिच्युएशन जरूरी थी. जब बड़ा मैच आता है, तो उसमें प्रेशर भी आता है और उसमें मुझे लगता है कि मेरा बेस्ट गेम आता है. जब आप बैटिंग के लिए जा रहे होते हैं, तो थोड़ी नर्वसनेस होती है, लेकिन उस समय आप थोड़े अग्रेसिव भी होते हो कि अगर बॉल मिली तो आप मारोगे."

ये भी पढ़ें: शुभमन गिल ने अपने नाम किए हैं ये 5 बड़े रिकॉर्ड, जिसपर कभी हुआ करता था विराट कोहली का राज, नंबर-3 ने तो सबको किया था हैरान

Continue reading on the app

  Sports

मालदीव ट्रिप भी है क्या? केविन पीटरसन के केएल राहुल ने लिए मजे, इंग्लैंड के मेंटोर बनते ही उड़ा मजाक

दिग्गज क्रिकेट केविन पीटरसन को इंग्लैंड की टीम मेंटॉर नियुक्त किया गया है. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया पर इस जानकारी को साझा किया. ईसीबी के इस पोस्ट पर भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल ने भी रिएक्ट पर पीटरसन के मजे ले लिए. सिर्फ इतना ही नहीं, आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स ने भी रिएक्ट किया है. Tue, 8 Sep 2026 12:15:47 +0530

  Videos
See all

Aam Aadmi Press Conference LIVE: AAP National Media In-Charge Anurag Dhanda की प्रेस कॉन्फ्रेंस #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T07:12:41+00:00

नमाजियों के सामने खाया, सुअर सैंडविच ! #italy #namaz #islam #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T07:15:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers