Yemen के Jawf में जेल पर सऊदी हवाई हमले का आरोप, बच्चे समेत 7 की मौत
काहिरा, आठ सितंबर (एपी) यमन के हूती विद्रोहियों ने सोमवार को आरोप लगाया कि सऊदी अरब ने देश के उत्तरी हिस्से में एक जेल पर हमला किया जिसमें एक बच्चे समेत सात लोगों की मौत हो गई। ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब समर्थित यमन के बलों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह घटना हुई है। हूती विद्रोहियों द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अनीस अल-असबाही ने कहा कि जौफ प्रांत के सामरिक रूप से महत्वपूर्ण हज्म शहर में स्थित ‘सेंट्रल करेक्टिव फैसिलिटी’ (केंद्रीय सुधार गृह) पर हुए हमले में एक बच्चे समेत सात लोगों की मौत हो गई और एक महिला समेत कम से कम सात लोग घायल भी हुए हैं।
जेल के वार्डन ने हूती विद्रोहियों के ‘अल-मसीरा’ समाचार चैनल को बताया कि 35 कैदी और अपने पति से मिलने आई एक महिला मलबे में फंस गए। यमन 2014 में उस समय गृहयुद्ध की चपेट में आ गया था, जब हूती विद्रोहियों ने उत्तर में अपने गढ़ से आगे बढ़ते हुए राजधानी सना पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार को पहले देश के दक्षिणी हिस्से और फिर निर्वासन में सऊदी अरब जाना पड़ा।
इसके अलग साल सरकार को फिर से सत्ता में लाने के प्रयास में सऊदी अरब के नेतृत्व वाला गठबंधन यमन युद्ध में शामिल हो गया था। हूती विद्रोहियों के सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरी ने सऊदी अरब पर जौफ में हवाई हमले करने और ‘‘नरसंहार करने’’ का आरोप लगाया। सरी ने सऊदी अरब पर एक टोही ड्रोन तैनात करने और भाड़े के लड़ाकों को विभिन्न प्रकार के हथियार मुहैया कराने का भी आरोप लगाया।
सैन्य प्रवक्ता ने कहा, ‘‘यमन के खिलाफ सऊदी अरब की जारी आक्रामकता का जवाब दिया जाएगा और उसे इसकी सजा भी मिलेगी।’’ सरी ने सोमवार को बाद में कहा कि हूती बलों ने पिछले 24 घंटे में सऊदी अरब के कुल चार टोही ड्रोन मार गिराए। इन हमलों के बारे में सऊदी अरब की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई।
पिता हैं टीचर, 14 साल परिवार से रहीं दूर; बेटी इंडियन आर्मी बनीं लद्दाख कारगिल से पहली महिला ऑफिसर
चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी में आयोजित पासिंग-आउट परेड में उन्हें 5 सितंबर को कमीशन प्रदान किया गया। हालांकि लद्दाख से चेन्नई पहुंची स्टैनजिन का सफर आसान नहीं था।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Hindustan





