Shubman Gill 27th Birthday : बर्थडे से एक रात पहले शुभमन गिल ने मचाई तबाही, 8 चौके और 6 छक्के ठोक बना डाले इतने रन
Shubman Gill 27th Birthday : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल आज अपना 27वां जन्मदिन मना रहे हैं. आज से 27 साल पहले आज के ही दिन यानी 8 सितंबर 1999 को उनका जन्म हुआ था. पंजाब में जन्मे शुभमन गिल ने अपने 27वें जन्मदिन से एक रात पहले ही धमाल मचा दिया है. उन्होंने अभिषेक शर्मा की टीम के सामने तूफानी पारी खेलकर खुद को बर्थडे गिफ्ट दिया है. उन्होंने कहां पर कितने रनों की पारी खेली. आइए उनके जन्मदिन के मौके पर इसके बारे में जानते हैं.
दरअसल, इन दिनों शेर-ए-पंजाब टी20 कप खेला जा रहा है. इस टूर्नामेंट में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल हिस्सा ले रहे हैं. वो फाजिल्का फाल्कंस की ओर से खेल रहे हैं. गिल ने बीते सोमवार यानी 7 सितंबर 2026 को फाजिल्का फाल्कंस की ओर से अमृतसर सूरमा के खिलाफ मैच खेला. अमृतसर सूरमा की कप्तानी भारत के विस्फोटर सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा कर रहे हैं.
1️⃣4️⃣6️⃣ international matches
— BCCI (@BCCI) September 8, 2026
7️⃣2️⃣9️⃣1️⃣ international runs
2️⃣1️⃣ international hundreds ????
2️⃣0️⃣2️⃣5️⃣ ICC Champions Trophy winner ????
Here's wishing Shubman Gill - #TeamIndia's Test and ODI captain - a very happy birthday! ???? ????@ShubmanGill pic.twitter.com/BlKaw73b6z
शुभमन गिल ने मचाई बल्ले से तबाही
इस मैच में फाजिल्का फाल्कंस की ओर से शुभमन गिल ने बल्ले के साथ तबाही मचा दी. उन्होंने पारी की शुरुआत करते हुए 35 बॉलों का सामना किया और कुल 67 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. इस बारी के दौरान उनके बल्ले से 8 चौके और 3 छक्के निकले. गिल का स्ट्राइक रेट इस पारी में 191.43 का रहा था.
FIFTY FOR CAPTAIN SHUBMAN GILL ????
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 7, 2026
Gill completed fifty from just 28 balls in a tricky pitch in Sher-E-Punjab T20 league, the main man is here. pic.twitter.com/8RmpaJOHO5
उनकी इस पीरी की बदौलत उनकी टीम ने पहली बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए थे. अमृतसर सूरमा ने इस लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.3 ओवर में 6 विकेट पर 195 रन बना लिए थे. इस मैच में अभिषेक शर्मा की टीम ने 4 विकेट से शुभमन गिल की टीम के खिलाफ जीत हासिल की थी.
Yesterday - 40(21)
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 7, 2026
Today - 67(35)
ITS SHUBHAM GILL SHOW IN SHER-E-PUNJAB T20 LEAGUE ???????? pic.twitter.com/fKivjOBkWr
इससे पहले लुधियाना लायंस और फाजिल्का फाल्कंस के बीच हुए मैच में भी शुभमन गिल ने कमाल का प्रदर्शन किया था. फाजिल्का की ओर से शुभमन गिल पारी की शुरुआत करने के लिए आए. गिल ने 21 बॉल में 40 रनों की पारी खेली. पारी के दौरान गिल ने 7 चौके और 1 छक्का लगाया. इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 190 का रहा और उन्होंने फैंस को जमकर एंटरटेन किया.
SHUBMAN GILL - 40(21) ????
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 6, 2026
Completed the Test series vs Sri Lanka, joined Sher-E-Punjab T20 league and scored 40 from just 21 balls in his first match. pic.twitter.com/J6ZIxBL63K
शुभमन गिल का अंतरराष्ट्रीय करियर
| फॉर्मेट | मैच | पारी | नाबाद | रन | सर्वोच्च स्कोर | शतक | अर्धशतक |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| टेस्ट | 43 | 77 | 6 | 3043 | 111 | 11 | 9 |
| वनडे | 67 | 66 | 10 | 3379 | 101* | 9 | 20 |
| टी20 अंतरराष्ट्रीय | 36 | 36 | 5 | 869 | 138* | 3 | 11 |
ये भी पढ़ें : 1000 छात्रों के IAS-IPS बनने का सपना पूरा करेंगे भारतीय स्टार विकेटकीपर संजू सैमसन, स्कॉलरशिप का किया बड़ा ऐला
Bigg Boss 20: 'खा जाऊंगी तुम लोगों को...', अरिशफा खान ने दिखाए तेवर, आम्रपाली दुबे-माही विज से अकेले भिड़ीं
Bigg Boss 20: सलमान खान का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 20 की शुरुआत हो चुकी है. अभी इसे शुरू हुए एक दिन बीता है और घर के अंदर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. टीवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया स्टार अरिश्फा खान (Arishfa Khan) सभी घरवालों को चेतावनी देती दिखीं. इतना ही नहीं, 23 साल की अरिशफा अकेले ही आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और माही विज (Mahhi Vij) से भिड़ते भी दिखीं.
काजी तौकीर से हुई अरिशफा की बहस
'बिग बॉस सीजन 20' के लेटेस्ट एपिसोड में अरिशफा खान और सिंगर काजी तौकीर के बीच बहस देखने को मिली. तो हुआ यूं कि काजि ने अरिशफा को कम उम्र पर तंज कसते हुए एक गाना गाया, जिसे सुनकर एक्ट्रेस भड़क गई. उन्होंने कहा- 'जेन-जी हूं मैं, मुझे वैसा ट्रीट करो. सुन लो सब लोग. मैं बच्ची नहीं हूं, मैं जवाब दे दूंगी उल्टा फिर बुरा लग जाएगा.' जब अरिश्फा ये कहती हैं तो काजी बीच मेंउन्हें टोक देते हैं. इस पर अरिश्फा और नाराज हो जाती हैं.
अरिशफा ने घरवालों को दी चेतावनी
अरिश्फा की बात सुनने के बाद काजी जेन जी को लेकर गाना गाते हैं. फिर अरिश्फा कहती हैं- 'कितना परेशान है आदमी ये' खा जाऊंगी तुम लोगों को ऐसी हूं मैं.' वहीं, शो में एंटर करते ही अरिशफा ने मैरी कोम और आम्रपाली दुबे से भी कड़क भाषा में बात की थी. इस बीच अब शो का अपकमिंग प्रोमो भी सामने आया है, जिसमें अरिशफा अकेले माही विज और आम्रपाली दुबे से भी भिड़ती नजर आईं.
Omg These two fit perfectly with each other.???? !!
— ᭄SᴀHɪL࿐???? (@MehraMahir) September 7, 2026
Arishfa : main gen z hu ???? then Qazi singing genz genz genz It's fun to watch seriously ???? !!#ArishfaKhan #BiggBoss20 #QaziTouqeer pic.twitter.com/wSuFWvRUve
ये भी पढे़ं- Bigg Boss 20: माही विज ने आते ही घर वालों से लिए पंगे, तो कनिका मान ने मिली पावर का उठाया फायदा
आम्रपाली दुबे-माही विज से अकेले भिड़ीं
दरअसल लेटेस्ट प्रोमो में सभी कंटेस्टेंट्स बिग बॉस के लिविंग एरिया में साथ बैठे हुए हैं. इस दौरान अरिश्फा खान आम्रपाली दुबे की तरफ इशारा करते हुए बोलती हैं कि इन्हें लगता है कि मैं बच्ची हूं. इसके बाद अरिश्फा कहती हैं- 'आप मुझे बच्ची समझती हैं लेकिन आपसे ज्यादा मेरा दिमाग शार्प होगा.' वहीं आम्रपाली दुबे जवाब देती हैं- 'हां कट रही है रील कट रही है.' इस पर अरिश्फा बोलती हैं कि मुझे रील कटवाने की जरूरत नहीं है, मेरी रील यूं ही कटती हैं. जिसके बाद ये लड़ाई काफी बढ़ जाती है.
बिग बॉस हाउस में चिल्लाई अरिशफा
वहीं प्रोमो में आगे अरिश्फा जोर-जोर से चिल्लाते हुए बोलती हैं- ‘हिपोक्रेट लोग हैं.’ फिर माही विज भी लड़ाई के बीच में कूद पड़ती हैं और वो अरिश्फा को बोलती हैं- 'कोई हिपोक्रेट नहीं है.' इस पर अरिश्फा बोलती हैं- 'मैंने आपको नहीं बोला.' इसके बाद माही विज जवाब देती हैं- ‘तुम लोग क्या होता है.’ वहीं माही विज के साथ-साथ आम्रपाली दुबे भी बीच में कूद पड़ती हैं और अरिश्फा खान को बोलती हैं कि घर के संस्कार की बातें मत करो. जिस पर अरिश्फा कहती हैं कि आपने पहले गालियां दी हैं.
Arishfa is so kaleshi bhai ???????? !
— ???????????????????????? (@Nahyan_here) September 7, 2026
Idk what’s wrong with her but I’m loving it ???? !
At least she’s keeping the season entertaining ❤️ !#ArishfaKhan #Biggboss20 pic.twitter.com/nIRzIoonAT
बिग बॉस 16 कंटेस्टेंट लिस्ट
'बिग बॉस 20' में 16 कंटेस्टेंट्स ने एंट्री की. इनमें माही विज, आम्रपाली दुबे, रीति तिवारी, अमन गांधी, उदिति सिंह, काजी तौकीर, मैरी कॉम, अर्शिफा खान, कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू, ईशा रिखी, आसिफ खान, रोहित खान, कनिका मान, रैपर यंग डीएसए, लव गिल, तन्मय सिंह (स्काउट) का नाम शामिल है.
ये भी पढ़ें- Box Office Collection: मंडे को भी 'मिर्जापुर द मूवी' और 'हनुमान अंश' ने मचाया धमाल, 'टॉक्सिक' का ऐसा रहा हाल



News Nation




