Responsive Scrollable Menu

Bigg Boss 20: 'खा जाऊंगी तुम लोगों को...', अरिशफा खान ने दिखाए तेवर, आम्रपाली दुबे-माही विज से अकेले भिड़ीं

Bigg Boss 20: सलमान खान का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 20 की शुरुआत हो चुकी है. अभी इसे शुरू हुए एक दिन बीता है और घर के अंदर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. टीवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया स्टार अरिश्फा खान (Arishfa Khan) सभी घरवालों को चेतावनी देती दिखीं. इतना ही नहीं, 23 साल की अरिशफा अकेले ही आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और माही विज (Mahhi Vij) से भिड़ते भी दिखीं.

काजी तौकीर से हुई अरिशफा की बहस

'बिग बॉस सीजन 20' के लेटेस्ट एपिसोड में अरिशफा खान और सिंगर काजी तौकीर के बीच बहस देखने को मिली. तो हुआ यूं कि काजि ने अरिशफा को कम उम्र पर तंज कसते हुए एक गाना गाया, जिसे सुनकर एक्ट्रेस भड़क गई. उन्होंने कहा- 'जेन-जी हूं मैं, मुझे वैसा ट्रीट करो. सुन लो सब लोग. मैं बच्ची नहीं हूं, मैं जवाब दे दूंगी उल्टा फिर बुरा लग जाएगा.' जब अरिश्फा ये कहती हैं तो काजी बीच मेंउन्हें टोक देते हैं. इस पर अरिश्फा और नाराज हो जाती हैं. 

अरिशफा ने घरवालों को दी चेतावनी

अरिश्फा की बात सुनने के बाद  काजी जेन जी को लेकर गाना गाते हैं. फिर अरिश्फा कहती हैं- 'कितना परेशान है आदमी ये' खा जाऊंगी तुम लोगों को ऐसी हूं मैं.' वहीं, शो में एंटर करते ही अरिशफा ने मैरी कोम और आम्रपाली दुबे से भी कड़क भाषा में बात की थी. इस बीच अब शो का अपकमिंग प्रोमो भी सामने आया है, जिसमें अरिशफा अकेले माही विज और आम्रपाली दुबे से भी भिड़ती नजर आईं.

 ये भी पढे़ं- Bigg Boss 20: माही विज ने आते ही घर वालों से लिए पंगे, तो कनिका मान ने मिली पावर का उठाया फायदा

आम्रपाली दुबे-माही विज से अकेले भिड़ीं

दरअसल लेटेस्ट प्रोमो में सभी कंटेस्टेंट्स बिग बॉस के लिविंग एरिया में साथ बैठे हुए हैं. इस दौरान अरिश्फा खान आम्रपाली दुबे की तरफ इशारा करते हुए बोलती हैं कि इन्हें लगता है कि मैं बच्ची हूं. इसके बाद अरिश्फा कहती हैं- 'आप मुझे बच्ची समझती हैं लेकिन आपसे ज्यादा मेरा दिमाग शार्प होगा.' वहीं आम्रपाली दुबे जवाब देती हैं- 'हां कट रही है रील कट रही है.' इस पर अरिश्फा बोलती हैं कि मुझे रील कटवाने की जरूरत नहीं है, मेरी रील यूं ही कटती हैं. जिसके बाद ये लड़ाई काफी बढ़ जाती है.

बिग बॉस हाउस में चिल्लाई अरिशफा

वहीं प्रोमो में आगे अरिश्फा जोर-जोर से चिल्लाते हुए बोलती हैं- ‘हिपोक्रेट लोग हैं.’ फिर माही विज भी लड़ाई के बीच में कूद पड़ती हैं और वो अरिश्फा को बोलती हैं- 'कोई हिपोक्रेट नहीं है.' इस पर अरिश्फा बोलती हैं- 'मैंने आपको नहीं बोला.' इसके बाद माही विज जवाब देती हैं- ‘तुम लोग क्या होता है.’ वहीं माही विज के साथ-साथ आम्रपाली दुबे भी बीच में कूद पड़ती हैं और अरिश्फा खान को बोलती हैं कि घर के संस्कार की बातें मत करो. जिस पर अरिश्फा कहती हैं कि आपने पहले गालियां दी हैं.

बिग बॉस 16 कंटेस्टेंट लिस्ट

'बिग बॉस 20' में 16 कंटेस्टेंट्स ने एंट्री की. इनमें माही विज, आम्रपाली दुबे, रीति तिवारी, अमन गांधी, उदिति सिंह, काजी तौकीर, मैरी कॉम, अर्शिफा खान, कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू, ईशा रिखी, आसिफ खान, रोहित खान, कनिका मान, रैपर यंग डीएसए, लव गिल, तन्मय सिंह (स्काउट) का नाम शामिल है.

ये भी पढ़ें- Box Office Collection: मंडे को भी 'मिर्जापुर द मूवी' और 'हनुमान अंश' ने मचाया धमाल, 'टॉक्सिक' का ऐसा रहा हाल

Continue reading on the app

पीठ की अकड़न और कब्ज से हैं परेशान, सुप्त मत्स्येंद्रासन है रामबाण उपाय

नई दिल्ली, 8 सितंबर (आईएएनएस)। दफ्तर में घंटों बैठकर काम करने और शारीरिक गतिविधि कम होने की वजह से कमर दर्द, कब्ज और पीठ में अकड़न की समस्या आम हो गई हैं। इन शारीरिक समस्याओं से निजात पाने के व्यक्ति योग का सहारा ले सकता है। सही खानपान और योग से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं। योग के इन्हीं आसनों में सुप्त मत्स्येंद्रासन बेहद लाभदायक है, जो न सिर्फ कमर दर्द और जकड़न दूर करता है बल्कि मन को शांति मिलती है।

सुप्त मत्येंद्रासन को अंग्रेजी में सुपाइन स्पाइनल ट्विस्ट या रिक्लाइंड ट्विस्ट कहा जाता है। यह आसन संस्कृत के तीन शब्दों से मिलकर बना है, सुप्त (लेटना), मत्स्येंद्र (पौराणिक योगी मत्स्येंद्रनाथ) और आसन (मुद्रा)।

यह अर्ध मत्स्येंद्रासन का लेटा हुआ, पुनर्स्थापनात्मक रूप है, जो निष्क्रिय, गुरुत्वाकर्षण-सहायता प्राप्त स्थिति में रीढ़ की हड्डी के घुमाव के समान आवश्यक लाभ प्रदान करता है और इसके लिए किसी बल की आवश्यकता नहीं होती है।

यह आसन योग की शास्त्रीय परंपरा में गहराई से जुड़ा हुआ है, जिससे विश्राम, स्थिरता और रीढ़ की हड्डी में हल्का तनाव कम होता है। केंद्र सरकार के आयुष मंत्रालय ने इस आसन को रीढ़ की हड्डी के लचीलेपन, पीठ दर्द से राहत और पाचन तंत्र को सुधारने के लिए एक उत्कृष्ट अभ्यास माना है।

सुप्त मत्स्येंद्रासन, एक लेटने की मुद्रा है जिसमें एक घुटना शरीर के आर-पार मुड़ा होता है और उसी तरफ का हाथ बाहर की ओर फैला होता है। इसे करने के दौरान रीढ़ की हड्डी कमर से गर्दन तक धीरे-धीरे घूमती है।

नियमित अभ्यास से रीढ़ की हड्डी की गतिशीलता बढ़ती है, कूल्हों का तनाव कम होता है, पाचन क्रिया बेहतर होती है और पैरासिम्पेथेटिक तंत्रिका तंत्र सक्रिय होता है, जिससे यह हठ योग और पारंपरिक योग दोनों में सबसे अधिक चिकित्सकीय रूप से उपयोगी आसनों में से एक बन जाता है।

यदि आप पहली बार योग कर रहे हैं या किसी चिकित्सीय स्थिति से गुजर रहे हैं, तो इसे हमेशा किसी प्रमाणित योग शिक्षक की देखरेख में ही शुरू करें। इसके साथ ही, रीढ़ की हड्डी, कूल्हे, घुटने या कंधों में हाल ही में कोई चोट लगी हो या सर्जरी हुई हो, तो इसे न करें।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

बीवी तलाक दे देगी! टीम इंडिया के कोच बनने पर आशीष नेहरा ने बताई अपनी मजबूरी

भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर आशीष नेहरा ने टीम इंडिया के हेड बनने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. नेहरा है कहा कि नेशनल टीम का हेड कोच बनना उनके लिए सम्मान बात होगी, लेकिन उनकी फिलहाल ऐसी कोई इच्छा नहीं है. इसके अलावा नेहरा लगातार घर से दूर भी नहीं रहना चाहते हैं. यही वजह है कि वह टीम इंडिया के कोच बनने के इच्छुक नहीं हैं. Tue, 8 Sep 2026 10:02:49 +0530

  Videos
See all

Rewa Video: Govt Hospital में गंदगी देख भड़के कलेक्टर | #shortvideo #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T06:01:38+00:00

Delhi Manipur Teacher Murder Case: मणिपुर के म्यूजिक टीचर की हत्या की घटना की पूरी ग्राउंड रिपोर्ट #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T05:58:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers