Responsive Scrollable Menu

उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग, CM धामी ने शुरू की ‘युवा भविष्य निर्माण योजना’

उत्तराखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राज्य सरकार ने नई योजना शुरू की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ किया। पहले चरण में प्रदेश के 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा।

योजना का लाभ राजकीय और शासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के साथ राज्य विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे पात्र विद्यार्थियों को मिलेगा। इसके जरिए उन्हें विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ऑनलाइन कोचिंग और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

दूरस्थ क्षेत्रों के छात्रों पर खास फोकस

CM धामी ने कहा कि पर्वतीय और दूरस्थ क्षेत्रों के कई प्रतिभाशाली युवा आर्थिक स्थिति, संसाधनों और सही मार्गदर्शन की कमी के कारण अच्छे कोचिंग संस्थानों तक नहीं पहुंच पाते। सरकार का प्रयास है कि ऐसी परिस्थितियां किसी युवा की तैयारी में बाधा न बनें।

उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में केवल मेहनत ही नहीं, सही रणनीति, अच्छे शिक्षकों का मार्गदर्शन और नियमित अभ्यास भी जरूरी है। इसी अंतर को कम करने के लिए योजना शुरू की गई है।

उत्तराखंड में बनेगा अलग ‘युवा आयोग’

कार्यक्रम में CM धामी ने युवाओं से जुड़ा एक और महत्वपूर्ण ऐलान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की उम्मीदों, रोजगार और भविष्य से जुड़े विषयों पर काम करने के लिए राज्य में अलग ‘युवा आयोग’ बनाया जाएगा।

सरकार प्रदेश के ढाई लाख से अधिक युवा विद्यार्थियों के साथ वैचारिक मंथन कर उनके सुझाव भी ले रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को केवल सरकारी योजनाओं का लाभार्थी नहीं, बल्कि प्रदेश की नीति और विकास की दिशा तय करने में भागीदार बनाने का प्रयास है।

छात्रसंघ चुनाव में छात्राओं के लिए 50% पद होंगे आरक्षित

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कार्यक्रम में बताया कि इस वर्ष से छात्रसंघ चुनाव में छात्राओं के लिए 50 प्रतिशत पद आरक्षित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों में डिजिटल शिक्षा का दायरा भी बढ़ाया जा रहा है। ई-ग्रंथालय के जरिए विद्यार्थियों को करीब 20 लाख पुस्तकों तक डिजिटल पहुंच उपलब्ध कराई गई है।

कार्यक्रम के दौरान CM धामी ने छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचकर उनकी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और भविष्य के लक्ष्यों पर भी बातचीत की।

Continue reading on the app

दुबई दौरे का तीसरा दिन: आज निवेशकों से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री, यूएई के प्रमुख उद्यमियों से निवेश पर होगी वन-टू-वन मीटिंग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई दौरे के दूसरे दिन सोमवार, 7 सितंबर को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित ‘एआईएम कांग्रेस-2026’ में सहभागिता की और रूसी गणराज्य तातारस्तान के प्रमुख (रईस) रुस्तम मिन्निखानोव के साथ मुलाकात की। इस दौरान एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, पेट्रोकेमिकल्स, फूड प्रोसेसिंग, लॉजिस्टिक्स और टेक्नोलॉजी में संयुक्त निवेश पर सहमति बनी।

तातारस्तान की ओर से मुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल के सदस्यों और राज्य के व्यापारिक प्रतिनिधियों को “टाइम रूस–भारत” फोरम तथा संबंधित प्रदर्शनी में सहभागिता के लिये आमंत्रित किया गया। वहीं मुख्यमंत्री ने भी आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 में सम्मिलित होने का औपचारिक निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश में हुए पर्यटन विकास का अध्ययन करने शीघ्र ही यूएई का दल प्रदेश के दौरे पर आएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दुबई यात्रा के तीसरे दिन मंंगलवार, 8 सितंबर को मध्यप्रदेश में निवेश आकर्षित करने के लिए महत्वपूर्ण बैठकों और संवाद सत्रों में सहभागिता करेंगे। साथ ही वे दुबई में यूएई के प्रमुख निवेशकों और उद्यमियों के साथ वन-टू-वन मीटिंग करेंगे। इसमें  मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं, उपलब्ध औद्योगिक सुविधाओं और निवेश अनुकूल नीतियों पर चर्चा करेंगे। इनमें राणा होल्डिंग्स, जेम्स एजुकेशन, क्रेसेंट ग्रुप, प्योर हेल्थ, शराफ ग्रुप, चोइथराम्स, डीपी वर्ल्ड, ब्यूमर्क कॉरपोरेशन, वेस्ट ज़ोन, केजीके ग्रुप, विस्टास मीडिया कैपिटल और वीएफएस ग्लोबल के प्रमुख प्रतिनिधि शामिल हैं।

मुख्यमंत्री के आज के कार्यक्रम के प्रमुख बिन्दु

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष महामहिम अब्दुल्ला सुल्तान अल ओवैस के साथ बैठक करेंगे।
  • चेंबर और आईबीपीसी शारजाह के प्रतिनिधियों के साथ राउण्ड टेबल मीटिंग के संवाद में मध्यप्रदेश की निवेश संभावनाएं साझा करते हुए इन्वेस्ट मध्यप्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए आमंत्रित करेंगे।
  • बीआह समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा इमार के समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी से भी मुलाकात करेंगे। इन बैठकों में पर्यावरण प्रबंधन, शहरी विकास, रियल एस्टेट और अधोसंरचना के क्षेत्र में मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा होगी
  • ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए आमंत्रण दिया जाएगा।मुख्यमंत्री डॉ. यादव मीडिया से संवाद भी करेंगे।
  • इन्वेस्ट इन मध्यप्रदेश संवाद सत्र में यूएई के प्रमुख निवेशकों एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर मध्यप्रदेश की निवेश संभावनाओं को सामने रखेंगे।

 

Continue reading on the app

  Sports

अफगानिस्तान 'होस्ट' तो टीम इंडिया होगी दिल्ली में मेहमान, फिर कौन चुकाएगा अरुण जेटली स्टेडियम का खर्चा और कमाएगा सीरीज से माल?

ind vs afg series: 13 सितंबर से शुरु हो रही भारत बनाम अफगानिस्तान द्विपक्षीय सीरीज के वित्तीय मोर्चे पर एक बेहद दिलचस्प समीकरण सामने आया है. इस सीरीज के लिए दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम का पूरा किराया बीसीसीआई नहीं, बल्कि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) अपनी जेब से चुकाएगा Tue, 8 Sep 2026 18:41:01 +0530

  Videos
See all

Bhaiyaji Kahin With Prateek Trivedi : युवाओं पर सियासी दांव! वोट से पहले किसका बड़ा प्लान? #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T13:15:06+00:00

Vidisha Hospital में कुत्तों का आतंक! | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T13:14:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers