अब ईरान इन अमेरिकी बेस के अलावा इन ठिकानों को बनाएगा निशाना? स्पीकर ने ट्रंप को दी खुली धमकी
US-Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच हालात सामान्य होते नहीं दिख रहे हैं. दोनों देश लगातार एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं. हालिया झड़पों के बाद ईरान ने अमेरिका को नई धमकी दी है. ईरान ने चेतावनी दी है कि खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी ऊर्जा संपत्तियां भी खतरे में हैं.
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने सोमवार को कहा कि अगर अमेरिका उसकी संपत्तियों पर फिर हमला करता है, तो वह इसका जवाब देगा. ईरान ने यह भी चेतावनी दी कि खाड़ी क्षेत्र में ऊर्जा से जुड़ी सुविधाएं, जिनमें अमेरिकी तेल और गैस से जुड़े ठिकाने भी शामिल हैं, सुरक्षित नहीं हैं.
अमेरिका और ईरान के बीच हमलों के बाद सोमवार को तेल की कीमतें करीब 6 सप्ताह के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गईं. ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबफ ने कहा कि अगर हमारी संपत्तियों पर हमला करोगे, तो तुम्हें भी नुकसान उठाना पड़ेगा.
Breaking News Today Live Updates: अरुणाचल प्रदेश में सुबह-सुबह आया भूकंप, बिचोम में 2.9 की तीव्रता से कांपी धरती
Breaking News Today Live Updates: आज 08 सितंबर 2026 और दिन मंगलवार है. दक्षिण-पश्चिम मानसून से देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. जबकि भारी बारिश के चलते पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन की चेतावनी दी गई है.
पीएम मोदी आज गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे. दोपहर करीब 12 बजे पीएम मोदी वडोदरा में 35 हजार करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इसके साथ ही पीएम मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे.
वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज से 10 सितंबर यानी गुरुवार तक श्रीलंका के दौरे पर रहेंगे. जहां वे श्रीलंका के नेतृत्व के साथ विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे. उधर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर जाएंगे. उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, दोपहर करीब 3 बजे बाराबंकी के हैदरगढ़ चौराहा पर कांग्रेस कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे.
उधर कांग्रेस के दलित आदिवासी सांसदों ने खरगे शुद्धिकरण मुद्दे पर एफआईआर दर्ज न होने को लेकर आज दोपहर 2 बजे तक राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा है. वहीं पंजाब में आज मिनिस्टीरियल क्लेरिकल स्टाफ के सामूहिक अवकाश पर चले जाने के कारण राज्य के सरकारी दफ्तरों में कामकाज पूरी तरह ठप्प रहने की आशंका है. वहीं हरियाणा युवा कांग्रेस आज दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगी. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





.jpg)
