Responsive Scrollable Menu

21 दिन बैटरी लाइफ और एमोलेड डिस्प्ले, आ गया धांसू फिटनेस बैंड, पानी में डूबने पर भी खराब नहीं होगा

Xiaomi Smart Band 11 Launched: शाओमी के नए शाओमी स्मार्ट बैंड 11 की शुरुआती कीमत 289 युआन (लगभग 43 डॉलर या लगभग 4,065 रुपये) है। इसका एक NFC वर्जन भी है, जिसकी कीमत 339 युआन (लगभग 50 डॉलर या लगभग 4,700 रुपये) है

Continue reading on the app

ट्रम्प-सरकार ने अवैध प्रवासियों को खदेड़ने वाले गेम लॉन्च किए:पीछा करके पकड़ेंगे खिलाड़ी; मेक्सिको बॉर्डर पर दीवार बनाएंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के व्हाइट हाउस ने ऑनलाइन वीडियो गेम्स की एक वेबसाइट लॉन्च की है। इसमें खिलाड़ी अवैध प्रवासियों का पीछा कर उन्हें पकड़ सकते हैं, डिपोर्ट कर सकते हैं और अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर दीवार बना सकते हैं। वेबसाइट का एक गेम ‘रियो रन’ क्लासिक ‘स्नेक’ पर बेस्ड है। इसमें अमेरिकी बॉर्डर प्रमुख टॉम होमन का डिजिटल किरदार रियो ग्रांडे नदी के पास प्रवासियों का पीछा करता है। दूसरा गेम ‘बिल्ड द वॉल’ है। इसमें खिलाड़ी ब्लॉक्स जोड़कर अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर दीवार बनाते हैं। गेम में लिखा है- “आने वाली भीड़ से सीमा की रक्षा करें।” व्हाइट हाउस बोला- नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का तरीका व्हाइट हाउस के एक्स अकाउंट ने ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ (MAGA) लोगो से मिलता-जुलता एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें लिखा था- “जीतना बंद नहीं कर सकते। दीवार बनाओ। डिपोर्ट करो। ट्रम्प अकाउंट भरो।” व्हाइट हाउस ने कहा कि इन गेम्स के जरिए राष्ट्रपति की उपलब्धियों और नीतियों को लोगों तक ऐसे तरीके से पहुंचाया जा रहा है, जो उन्हें आसानी से समझ आए और उनसे जुड़ सके। मानवाधिकार संगठनों ने व्हाइट हाउस की आलोचना की गेम्स लॉन्च होते ही मानवाधिकार संगठनों ने व्हाइट हाउस की आलोचना शुरू कर दी। टेक्सास के ईगल पास में फ्रोंटेरा फेडरेशन की सह-निदेशक अमेरिका गार्सिया ग्रेवाल ने कहा कि प्रशासन लंबे समय से लोगों की जिंदगी के साथ खेल रहा था, अब उसने इसे सचमुच वीडियो गेम बना दिया है। बॉर्डर पर काम करने वाली संस्था AMIGOS सैन डिएगो कम्युनिटी की प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर एड्रियाना जासो ने कहा कि इन गेम्स से प्रशासन के रवैये में गंभीरता की कमी दिखती है। उन्होंने कहा कि प्रवासियों को अमानवीय और मजाक का विषय बनाया जा रहा है, जबकि हिरासत केंद्रों में लोगों की मौत हो रही है। उनके मुताबिक, “यह मुद्दे को ऐसे दिखाता है जैसे यह कोई गेम हो, जबकि असल में ऐसा नहीं है।” अमेरिका में 9 लाख से ज्यादा अवैध प्रवासी डिपोर्ट हुए अमेरिकी सरकार के मुताबिक, अब तक करीब 9.61 लाख अवैध प्रवासियों को अमेरिका से निकाला जा चुका है। 20 जनवरी 2025 से दिसंबर 2025 तक ट्रम्प प्रशासन ने 6.05 लाख से ज्यादा अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट किया था। इनमें ऐसे विदेशी नागरिक शामिल हैं, जिन्हें अमेरिकी इमिग्रेशन कानूनों के तहत देश में रहने का अधिकार नहीं था। ट्रम्प ने सबसे बड़े मास डिपोर्टेशन का वादा किया था ट्रम्प ने 2024 के चुनाव प्रचार में अमेरिका के इतिहास का सबसे बड़ा मास डिपोर्टेशन अभियान चलाने का वादा किया था। जनवरी 2025 में सत्ता में लौटने के बाद उनकी सरकार ने इस पर तेजी से काम शुरू किया। प्रशासन ने बिना दस्तावेज वाले प्रवासियों की गिरफ्तारी और देश से बाहर भेजने के लिए इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एन्फोर्समेंट (ICE) को ज्यादा अधिकार दिए। अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर सुरक्षा बढ़ाई गई और अवैध तरीके से दाखिल होने वालों के खिलाफ कार्रवाई सख्त की गई। ट्रम्प प्रशासन का कहना है कि इन कदमों का मकसद अवैध सीमा पार करने पर रोक लगाना और बिना वैध दस्तावेज अमेरिका में रह रहे लोगों को तेजी से देश से बाहर भेजना है। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें… अमेरिका में 1 डॉलर के सिक्के पर ट्रम्प की तस्वीर:एक सिक्का ढाई गुना कीमत में बिका अमेरिका ने अपनी स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के मौके पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तस्वीर वाला 1 डॉलर का खास सिक्का जारी किया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

द्रविड़ – सहवाग के बेटे के साथ नहीं खेल पाएगा ये खिलाड़ी, BCCI ने भारत की U-19 टीम से हटाया

BCCI ने टीम में बदलाव करते हुए रोहित यादव को हटा दिया है. रोहित की जगह टीम में 2 खिलाड़ियों को मौका मिला है. रोहित यादव को अंडर 19 टीम से हटाने की वजह उनसे जुड़ा एज फ्रॉड का मामला है. Tue, 08 Sep 2026 11:17:16 +0530

  Videos
See all

Banda में Bike Shoroom में लगी भीषण आग | #shortvideo #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T03:35:50+00:00

Manipur Teacher Murder News: Delhi में मणिपुर के म्यूजिशियन की हत्या के विरोध में प्रदर्शन | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T03:37:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers