नेपाल बाढ़-9 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकले 2 मजदूर:आवाज सुनकर रेस्क्यू टीम ने बचाया, 40 के अब भी फंसे होने की आशंका
नेपाल बाढ़ के 9 दिन बाद त्रिशूली-3 ‘A’ हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 2 मजदूर जिंदा निकाले गए हैं। शुक्रवार सुबह रेस्क्यू टीम ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। उनकी पहचान संजय साह और कबीर महर्जन के रूप में हुई है। बाढ़ के बाद सुरंग में 42 कर्मचारी और मजदूरों के फंसे होने की जानकारी सामने आई थी। दो लोगों के जिंदा मिलने के बाद बचाव अभियान में उम्मीद बढ़ी है। अधिकारियों के मुताबिक, बाढ़ से प्रभावित जलविद्युत परियोजनाओं में करीब 900 मजदूर लापता हैं। इनमें लगभग 500 के सुरंगों में फंसे होने की आशंका है। नेपाल में अब तक करीब 1300 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि राहत और बचाव दलों ने 12,038 लोगों को सुरक्षित निकाला है। अब तक 5,300 से ज्यादा लोग लापता हैं। सुरंग में रेस्क्यू से जुड़ी 4 तस्वीरें… चितवन जिले में सबसे ज्यादा शव बरामद, 95 की पहचान नेपाल के बाढ़ प्रभावित इलाकों में शवों की बरामदगी का अभियान जारी है। चितवन जिले में सबसे ज्यादा शव मिले हैं, जबकि अब तक बरामद शवों में से 95 की पहचान की जा चुकी है। प्रशासन और बचाव दल लापता लोगों की तलाश के साथ शवों की पहचान और उनके परिजनों तक पहुंचाने की प्रक्रिया में जुटे हैं। नेपाल बाढ़ से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
कौन हैं अनिल चक्रवर्ती जो बनेंगे Adobe के नए बॉस? वाराणसी से है खास नाता
Adobe New CEO : अनिल चक्रवर्ती जनवरी 2020 में एडोब में एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और जनरल मैनेजर के तौर पर शामिल हुए थे. छह साल में ही वो अब टॉप पोस्ट पर पहुंच गए हैं. मार्च, 2026 में शांतनु नारायण ने सीईओ का पद छोड़ने की घोषणा की थी. इसके बाद सीईओ की कुर्सी के लिए अनिल चक्रवर्ती ओर डेविड वधवानी के बीच मुकाबला हुआ.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18






