Responsive Scrollable Menu

Telangana Assembly के पहले दिन भारी हंगामा, HC ने BRS विधायकों को रोकने पर पुलिस को लगाई फटकार

हैदराबाद, सात सितंबर तेलंगाना विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को अध्यक्ष गद्दम प्रसाद कुमार के खिलाफ बीआरएस के एक एमएलसी की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और बीआरएस की महिला विधायकों के साथ पुलिस की कथित बदसलूकी को लेकर राजनीतिक विवाद छिड़ गया। सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के बीच आरोप-प्रत्यारोप के दौरान पंचायत राज मंत्री डी. अनसूया (सीतक्का) ने विधान परिषद सदस्य सदस्य पर अध्यक्ष की दिवंगत मां का अपमान करने का आरोप लगाया, जिसके बाद अध्यक्ष भावुक हो गए। कई दलित कांग्रेस विधायकों और विधान परिषद के सदस्यों (एमएलसी) ने भी आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा विपक्षी विधायकों को विधानसभा परिसर के बाहर रोके जाने के दौरान बीआरएस एमएलसी टी. मधुसूदन ने अध्यक्ष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की।

मधुसूदन ने आरोप से इनकार करते हुए कहा कि यदि उनकी किसी टिप्पणी को अध्यक्ष के खिलाफ माना गया है तो वह उसे वापस लेने को तैयार हैं। सत्र की शुरुआत भी हंगामेदार रही। भाजपा सदस्यों ने नारेबाजी करते हुए नागरिकों की निजी जमीनों को पंजीकरण अधिनियम की धारा 22-ए के तहत प्रतिबंधित सूची में शामिल किए जाने के मुद्दे पर तत्काल चर्चा की मांग की।

इस सूची में शामिल संपत्तियों के पंजीकरण और अन्य लेन-देन पर रोक होती है। हंगामे के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। स्थगन के दौरान विधानसभा के बाहर बीआरएस नेताओं और पुलिस के बीच टकराव हुआ।

काली टी-शर्ट पहने बीआरएस नेताओं को पुलिस द्वारा रोका गया। बीआरएस विधायक सुनीता लक्ष्मा रेड्डी ने आरोप लगाया कि जब पुलिस विधायकों को अंदर जाने से रोक रही थी तब उन्हें मामूली चोट लगी। बीआरएस विधायक पी. सबिता इंद्रा रेड्डी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने महिला विधायकों की साड़ियां खींचीं।

टी. हरीश राव समेत अन्य नेताओं ने विरोध में टी-शर्ट उतार दी और पुलिस उन्हें वहां से ले गई। पार्टी ने कहा कि के. टी. रामा राव समेत कई नेता मामूली रूप से घायल हुए। सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के आश्वासन के बाद भाजपा ने जमीन के मुद्दे पर बाद में चर्चा के लिए सहमति जताई।

अध्यक्ष के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर रेड्डी ने इसे तेलंगाना के चार करोड़ लोगों का अपमान और राज्य के लिए ‘‘काला दिन’’ बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि बीआरएस प्रमुख के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने रविवार को पार्टी विधायकों और एमएलसी की बैठक में उन्हें इस तरह व्यवहार करने के लिए उकसाया। इस बीच, विधानसभा के बाहर हुआ विवाद तेलंगाना उच्च न्यायालय पहुंच गया।

बीआरएस विधायक टी. श्रीनिवास यादव की याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने पुलिस को बीआरएस विधायकों को विधानसभा में प्रवेश से नहीं रोकने का निर्देश दिया। अदालत ने कहा कि विधानसभा के नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करना विधानसभा अध्यक्ष का अधिकार है, पुलिस का नहीं। उच्च न्यायालय ने राज्य के पुलिस महानिदेशक को घटना की जांच कर कथित ज्यादती के लिए जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों की पहचान करने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया तथा डीजीपी से रिपोर्ट दाखिल करने को कहा।

मामले की अगली सुनवाई 21 सितंबर को होगी।

Continue reading on the app

CJP on Delhi PG Collapse : छात्रों की मौत के बाद कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा बयान! Top News

CJP on Delhi PG Collapse | Delhi Building Collapse | MCD | Delhi Latest News | दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे के बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास ने दिल्ली की बीजेपी सरकार और MCD को निशाने पर लेते हुए आरोप लगाया कि इलाके में गैर-कानूनी निर्माण हुआ और सुरक्षा नियमों के पालन में लापरवाही बरती गई। उन्होंने सवाल उठाया कि जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ अब तक क्या कार्रवाई की गई? सौरव दास ने यह भी कहा कि जब स्थानीय पार्षद से लेकर प्रधानमंत्री तक बीजेपी से जुड़े हैं, तो ऐसी घटनाओं में लोगों, खासकर बच्चों की जान क्यों जा रही है? उन्होंने पूरे मामले में जवाबदेही तय करने की मांग की। #cjpnews #cockroachjantaparty #delhibuildingcollapse #satyiniketan #delhinews #delhi #buildingcollapse #delhibuildingcollapse #mcd #delhisafety #tnnoriginals #timesnownavbharat You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat

Continue reading on the app

  Sports

7 रन देकर लिए 6 विकेट, विराट कोहली के ब्रांड के जूते पहन पाकिस्तानी गेंदबाज ने बनाया महारिकॉर्ड

Virat Kohli shoes brand nashra sandhu: महिला एशिया कप में हांगकांग के खिलाफ नाशरा संधू ने 4 ओवर में सिर्फ 7 रन देकर 6 विकेट झटके. वह महिला टी20 इंटरनेशनल में छह विकेट लेने वाली पहली पाकिस्तानी गेंदबाज बन गईं. हालांकि, इससे ज्यादा चर्चा उनके जूतों की रही, जो उन्होंने भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के ब्रांड One8 के थे. Tue, 8 Sep 2026 22:38:03 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: ‘सिर तन से जुदा’ पाकिस्तानी नारा? | #newskipathshala #tauqeerraza #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T17:16:51+00:00

Manipur News: Manipur के संगीतकार हत्या में 7 आरोपी गिरफ्तार #shorts #ytshorts #hindinews #manipur #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T17:15:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers