Responsive Scrollable Menu

22 सितंबर को भारत के खिलाफ ऐतिहासिक T20I के लिए जापान के स्क्वाड का ऐलान, पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट में की होगी भिड़ंत

India vs Japan T20I: भारतीय क्रिकेट के लिए 22 सितंबर का दिन ऐतिहासिक है, क्योंकि इस दिन भारत और जापान की क्रिकेट में भिड़ंत होगी. दोनों देशों की पुरुष क्रिकेट टीमों के बीच इतिहास में पहली बार कोई इंटरनेशनल मुकाबला खेले जाने वाला है. इस ऐतिहासिक मैच का आयोजन 22 सितंबर 2026 को जापान के तोचिगी प्रांत में स्थित सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में किया जाएगा, जिसे 'सुजुकी कप' का नाम दिया गया है. यह मैच भारत-जापान राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित हो रहा है. जापान क्रिकेट एसोसिएशन (JCA) ने भारत के खिलाफ होने वाले इस इकलौते और ऐतिहासिक T20 इंटरनेशनल मैच के लिए अपनी 15 सदस्यीय मजबूत टीम का ऐलान कर दिया है. टीम की कमान अनुभवी खिलाड़ी केंडल कडोवाकी-फ्लेमिंग को सौंपी गई है. फ्लेमिंग न सिर्फ इस ऐतिहासिक मैच में बल्कि इसके तुरंत बाद होने वाले एशियन गेम्स 2026 में भी जापानी टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे.

जापान ने भारत के खिलाफ T20 के लिए चुनी है मजबूत टीम

जापान ने भारत के खिलाफ होने वाले इस ऐतिहासिक टी20 मुकाबले के लिए अपनी 15 सदस्यीय मजबूत टीम का ऐलान कर दिया है. टीम की कमान अनुभवी कप्तान केंडल फ्लेमिंग के हाथों में होगी, जबकि उनके साथ चार्ली हारा हिन्जे, बेंजामिन गो इटो डेविस, कोहेई कुबोटा, वाटारू मियाउची, रियो सकुरानो, डेक्लान सुजुकी, शोमा स्लेटर, अलेक्जेंडर शिराई, लैचलान लेक, माकोटो तानियामा, इब्राहिम ताकाहाशी, त्सुयोशी ताकादा, जेक कुसुडा और एलेस्टर फ्लेमिंग जैसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है. यह ऐतिहासिक मुकाबला मैदान पर रोमांच बढ़ाने के साथ-साथ दोनों देशों के बीच शुरू की गई 'स्पोर्ट 75' पहल का भी एक बेहद अहम हिस्सा है.

जापान क्रिकेट की बढ़ेगी लोकप्रियता

इस 'स्पोर्ट 75' पहल का मुख्य उद्देश्य भारत और जापान के बीच खेलों के माध्यम से आपसी संपर्क, सांस्कृतिक तालमेल और कूटनीतिक सहयोग को और मजबूत करना है. इस अभियान के तहत दोनों देशों के खेल संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि जापान में क्रिकेट की लोकप्रियता को बढ़ाया जा सके और इस खेल को वहां के आम लोगों तक आसानी से पहुंचाया जा सके. यह मैच दोनों देशों के बीच दोस्ती का एक नया चैप्टर लिखेगा.

एशियन गेम्स 2026 से पहले टीम  इंडिया को मिलेगा तैयारी करने का मौका

भारत और जापान, दोनों ही टीमों के लिए एशियन गेम्स 2026 से ठीक पहले इस मुकाबले के जरिए अपनी तैयारियों और ताकत को आजमाने का एक बेहतरीन मौका साबित होगा. जहां एक तरफ जापानी टीम को दुनिया की नंबर-1 और मौजूदा टी20 वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम के खिलाफ खेलकर इंटरनेशनल क्रिकेट का एक बहुमूल्य अनुभव मिलेगा, वहीं दूसरी तरफ भारतीय खिलाड़ियों को भी एशियन गेम्स से पहले वहां की परिस्थितियों और पिचों के मिजाज को समझने में काफी मदद मिलेगी.

BCCI सचिव ने बताया क्रांतिकारी कदम

इस ऐतिहासिक मुकाबले को लेकर BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने भी बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इस मैच को एक क्रांतिकारी कदम बताते हुए कहा कि यह मुकाबला ईस्ट एशिया के नए इलाकों में क्रिकेट को लोकप्रिय बनाने और इस खेल को सही मायनों में वैश्विक मंच पर ले जाने में मील का पत्थर साबित होगा.

भारत के खिलाफ T20I मैच के लिए जापान की टीम: केंडल फ्लेमिंग, हार्ली हारा हिन्जे, बेंजामिन गोउ इटो डेविस, कोहेई कुबोटा, वातारू मियाउची, रियो साकुराना, डेक्लान सुजुकी, शोमा स्लेटर, अलेक्जेंडर शिराई, लाचलान लेक, मकोतो तानियामा, इब्राहिम ताकाहाशी, त्सुयोशी तकादा, जेक कुसुदा, एलेस्टर फ्लेमिंग.

यह भी पढ़ें:  3 अक्टूबर को इतिहास दोहराएगी टीम इंडिया! एक ही दिन में 2 देशों के खिलाफ मैदान में उतरेगा भारत, रोहित-विराट आएंगे नजर

Continue reading on the app

Explainer: ऐश्वर्या राय से लेकर कैटरीना कैफ तक, इन सेलेब्स के हैं हमशक्ल, जानिए फिर क्यो है स्टारडम में जमीन-आसमान का फर्क?

Bollywood Celebs Lookalikes: शोबिज की दुनिया में चेहरा किसी आर्टिस्ट की पहचान बनाने में जरूर मदद करता है, लेकिन सिर्फ खूबसूरती या किसी बड़े स्टार से मिलती-जुलती शक्ल की वजह से वो सुपरस्टार नहीं बन सकता है. बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेस हैं, जिनके हमशक्ल मौजूद हैं और सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से पॉपुलर हो जाती हैं. दिलचस्प बात यह है कि कई बार जिनकी शक्ल किसी बड़ी स्टार से मिलती है, उन्हें इंडस्ट्री में शुरुआत में काफी चर्चा भी मिलती है. लेकिन आगे का सफर हर किसी का अलग होता है. किसी को अपनी अलग पहचान बनाने का मौका मिलता है, तो कोई लगातार कंपैरिजन के बीच अपनी पहचान बनाने में पीछे रह जाता है.

ऐश्वर्या राय और स्नेहा उल्लाल , कैटरीना कैफ और जरीन खान, रवीना टंडन और ट्विंकल खन्ना, सोनाक्षी सिन्हा और रीना रॉय जैसी जोड़ियों का कंपैरिजन लंबे समय से होता रहा है. वहीं अनुष्का शर्मा और जूलिया माइकल्स का मामला थोड़ा अलग है, क्योंकि जूलिया बॉलीवुड एक्ट्रेस नहीं बल्कि इंटरनेशनल सिंगर और सॉन्गराइटर हैं. ऐसे में इन सभी जोड़ियों के स्टारडम को समझना दिलचस्प हो जाता है कि आखिर चेहरा मिलता-जुलता होने के बावजूद इनके स्टारडम में इतना बड़ा फर्क क्यों दिखाई देता है.

ऐश्वर्या राय और स्नेहा उल्लल, हमशक्ल टैग ही बन गया पहचान

साल 2005 में सलमान खान की फिल्म 'लकी: नो टाइम फॉर लव' रिलीज हुई तो स्नेहा उल्लाल को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा उनकी शक्ल की हुई. स्नेहा की नीली-हरी आंखें, चेहरे की मासूमियत और स्माइल बिल्कुल ऐश्वर्या राय से मिलती है. फिल्म के साथ ही मीडिया और लोगों ने स्नेहा को ऐश्वर्या की हमशक्ल कहना शुरू कर दिया.  उस समय ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की सबसे चर्चित एक्ट्रेसेस में शामिल थीं. 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद उन्होंने फिल्मों में अपनी अलग जगह बनाई. स्नेहा के मामले में दिक्कतें ये आई कि  उनकी शुरुआती पहचान ही किसी दूसरी एक्ट्रेस से जोड़ दी गई.लोगों ने उन्हें स्नेहा के रूप में देखने से पहले ऐश्वर्या की हमशक्ल का मानना शुरू कर दिया. ऐसे में उनके लिए अपनी अलग स्क्रीन पहचान बनाना आसान नहीं रहा. यही वजह है कि शुरुआत में पॉपुलैरिटी मिलने के बावजूद उनका करियर ऐश्वर्या जैसा नहीं बन सका. 

जरीन खान को कैटरीना कैफ जैसा नहीं मिला स्टारडम

जरीन खान ने साल 2010 में सलमान खान की फिल्म 'वीर' से  बॉलीवुड डेब्यू किया था. फिल्म में उन्हें देखने के बाद कई लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि वह कैटरीना कैफ जैसी दिखती हैं. उनकी मुस्कान, चेहरे की बनावट और एक्सप्रेशन तक कैटरीना से जोड़ा गया.लेकिन कैटरीना तब तक बॉलीवुड में अपनी बड़ी पहचान बना चुकी थीं. कैटरीना को स्टारडम सिर्फ उनके लुक की वजह से नहीं मिला. उनका डांसिंग टैलेंट, स्क्रीन प्रेजेंस, ग्लैमरस इमेज और बड़े स्टार्स के साथ लगातार काम करना भी उनकी स्टार इमेज का हिस्सा बना. वहीं, जरीन खान ने 'हाउसफुल 2' और 'हेट स्टोरी 3' जैसी फिल्मों में काम किया और लगातार अपनी पहचान बनाने की कोशिश की. लेकिन उनकी हमेशा से कैटरीना से तुलना होती रही. यही वजह उनके लिए धीरे-धीरे चुनौती बन गई.

रवीना टंडन और ट्विंकल खन्ना में कौन हैं ज्यादा पॉपुलर?

90 के दशक की हीरोइन  रवीना टंडन और ट्विंकल खन्ना का एक जैसा लगता है. कई दर्शक भी उनके बीच डिफरेंस को समझ नहीं पाते हैं. दोनों की चेहरे की बनावट, नाक और चीकबोन्स को लेकर फैंस अक्सर कंपेयर  करते थे. उस दौर में सोशल मीडिया नहीं हुआ करता था. इसलिए मैगजीन और फिल्मों के पोस्टर्स को लेकर चर्चा होती थी. रवीना टंडन ने अपने करियर में 'मोहरा', 'दिलवाले' और 'अंदाज अपना अपना' जैसी कई शानदार फिल्में कीं. वहीं, ट्विंकल खन्ना का फिल्मी बैकग्राउंड बेहद स्ट्रॉन्ग था. वह सुपरस्टार राजेश खन्ना और एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया की बेटी हैं. इसके बावजूद उनका मन लंबे समय तक एक्टिंग में नहीं लगा. ऐसे में इन दिनों की पॉपुलैरिटी को कंपेयर करना सही नहीं होगा क्योंकि दोनों ही आज भी बराबर की पॉपुलर हैं.

सोनाक्षी सिन्हा और रीना रॉय

जब शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2010 में 'दबंग' से बॉलीवुड में एंट्री की, तो उनकी तुलना उनकी मां पूनम सिन्हा से ज्यादा एक्ट्रेस रीना रॉय से की गई. सोनाक्षी की बड़ी आंखें, चेहरे की बनावट और एक्सप्रेशन रीना रॉय से मिलते-जुलते बताए जाते हैं. सोनाक्षी सिन्हा दबंग के बाद 'राउडी राठौर' और 'लुटेरा' जैसी कई शानदार फिल्में कीं. बाद में 'दहाड़' और 'हीरामंडी' जैसे प्रोजेक्ट्स में भी उनकी एक्टिंग की तारीफ हुई. दूसरी तरफ रीना रॉय अपने टाइम की बड़ी स्टार थीं. उन्होंने 'नागिन' और 'कालीचरण' जैसी फिल्में कीं. लेकिन समय के साथ वह फिल्मों से दूर होती गईं. यही वजह है कि आज की युवा ऑडियंस सोनाक्षी को ज्यादा पहचानती है, जबकि 70 और 80 के दशक की ऑडियंस के लिए रीना रॉय का स्टारडम बहुत बड़ा था. ऐसे में इन दोनों के बीच पॉपुलैरिटी को कंपैरिजन करना सही नहीं होगा. 

ये भी पढ़ें: Explainer: साइकोपैथ अक्षय कुमार की होगी 'अंधे' सैफ अली खान से टक्कर, जानें 'Haiwaan' की कहानी से लेकर सबकुछ

अनुष्का शर्मा और जूलिया माइकल्स, दोनों ही अपने ही फील्ड में हैं पॉपुलर

अनुष्का शर्मा और जूलिया माइकल्स का फील्ड अलग है. जूलिया माइकल्स बॉलीवुड एक्ट्रेस नहीं हैं. वह अमेरिकन सिंगर और सॉन्गराइटर हैं. कुछ साल पहले सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं, क्योंकि फैंस ने उनका चेहरा अनुष्का शर्मा से काफी मिलता-जुलता बताया. जूलिया और अनुष्का ने भी सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की तस्वीरों को लेकर मजेदार रिएक्शन दिया था. अनुष्का शर्मा ने'रब ने बना दी जोड़ी' से बॉलीवुड में शुरुआत की. इसके बाद 'बैंड बाजा बारात', 'पीके' और 'सुल्तान' जैसी शानदार फिल्में की. इससे उन्हें टॉप एक्ट्रेसेस में जगह मिली. वहीं जूलिया माइकल्स की पहचान म्यूजिक इंडस्ट्री में है. इसलिए अगर इंडिया की बात करें तो अनुष्का की पॉपुलैरिटी ज्यादा नजर आती है. इसकी वजह यह नहीं है कि जूलिया कम पॉपुलर हैं. दरअसल, दोनों की ऑडियंस ही अलग है. अनुष्का में इंडिया में ज्यादा पॉपुलर हैं तो जूलिया इंटरनेशनल म्यूजिक को पसंद करने वालों के बीच फेमस हैं.

ये भी पढ़ें: Explainer: 'धुरंधर' के बाद 'प्रलय' ला रहे रणवीर सिंह, जानिए स्टारकास्ट से लेकर क्या है फिल्म की कहानी?

Continue reading on the app

  Sports

मालदीव ट्रिप भी है क्या? केविन पीटरसन के केएल राहुल ने लिए मजे, इंग्लैंड के मेंटोर बनते ही उड़ा मजाक

दिग्गज क्रिकेट केविन पीटरसन को इंग्लैंड की टीम मेंटॉर नियुक्त किया गया है. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया पर इस जानकारी को साझा किया. ईसीबी के इस पोस्ट पर भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल ने भी रिएक्ट पर पीटरसन के मजे ले लिए. सिर्फ इतना ही नहीं, आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स ने भी रिएक्ट किया है. Tue, 8 Sep 2026 12:15:47 +0530

  Videos
See all

UP Election 2027: इमरान मसूद बोले- अखिलेश को CM बनाएंगे? | UP Election 2027 | Akhilesh Yadav | Imran #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T07:15:33+00:00

Aam Aadmi Press Conference LIVE: AAP National Media In-Charge Anurag Dhanda की प्रेस कॉन्फ्रेंस #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T07:12:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers