Responsive Scrollable Menu

OpenAI के मुख्य वैज्ञानिक Jakub Pachocki ने दी चेतावनी, AI के तेज विकास के लिए दुनिया तैयार नहीं

नयी दिल्ली, सात सितंबर लोकप्रिय एआई टूल चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई के मुख्य वैज्ञानिक याकूब पाचोकी ने कृत्रिम मेधा (एआई) के तेजी से बढ़ते विकास को लेकर चेतावनी देते हुए कहा है कि मशीनी बुद्धिमत्ता में तेज वृद्धि के परिणामों के लिए कोई भी तैयार नहीं है। पाचोकी ने ‘एन एलियन माइंड’ शीर्षक से लिखे पोस्ट में कहा, ‘‘एआई के विकास की मौजूदा रफ्तार जारी रही तो अगले कुछ साल में इसकी क्षमताओं में बड़ी छलांग देखने को मिल सकती है और यह अपने विकास को भी तेजी से आगे बढ़ा सकता है। यह ‘अत्यधिक सावधानी’ बरतने वाला समय है।’’ उन्होंने कहा कि जब तक एआई की सुरक्षा के लिए साझा मानक तय नहीं होते, तब तक इसके विकास की गति को स्वैच्छिक रूप से धीमा करना आम बात बननी चाहिए।

साथ ही, एआई के भविष्य के विकास पर अंतरराष्ट्रीय समन्वय को दुनिया भर की सरकारों की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल किया जाना चाहिए। उनकी टिप्पणी ऐसे समय आई है जब एआई एजेंट (स्वतंत्र रूप से कई चरणों वाले कार्यों की योजना बनाकर उन्हें पूरा कर सकने वाली प्रणालियां) एआई विकास की नई सीमा बनकर उभर रहे हैं। इनकी बढ़ती स्वायत्तता के बीच ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें एजेंट ने अपने निर्धारित कार्यों को पूरा करते हुए अनपेक्षित कदम भी उठाए।

रिपोर्टों के मुताबिक, इस साल की शुरुआत में ओपनएआई के एआई एजेंट के एक समूह ने परीक्षण के दौरान जर्मनी की एक समुदाय-संचालित प्रोग्रामिंग वेबसाइट के कुछ पेज पर कथित रूप से नियंत्रण हासिल कर लिया और उनका इस्तेमाल संचार मंच के रूप में किया। जुलाई में ओपनएआई ने ऐसी एक अन्य घटना की जानकारी दी थी, जिसमें उसके एजेंट परीक्षण के लिए तैयार नियंत्रित माहौल से बाहर निकलकर एआई मंच हगिंग फेस द्वारा संचालित प्रणालियों तक पहुंच गए थे। पाचोकी ने इस पोस्ट में कहा कि तर्क करने में सक्षम भाषाई मॉडल अब विज्ञान की सीमाओं को आगे बढ़ाने, कंप्यूटर और ग्राफिकल इंटरफेस संचालित करने, लोगों तथा एक-दूसरे के साथ सहयोग करने और शोध परियोजनाएं चलाने लगे हैं।

हालांकि, ये कंप्यूटर सुरक्षा के परिदृश्य को भी बदल रहे हैं और नए स्पष्ट जोखिम पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मशीनी बुद्धिमत्ता इंसानी बुद्धिमत्ता से मौलिक रूप से अलग प्रक्रिया से विकसित होती है। इसलिए यह मान लेना उचित नहीं है कि एआई अपने आप मानवीय सिद्धांतों का पालन करेगा।’’ उन्होंने कहा कि एआई अनुसंधान की मूल समस्या यह सुनिश्चित करना है कि एआई मानवीय मानकों के अनुरूप सही काम करने की कोशिश करे।

पाचोकी ने कहा कि ओपनएआई एआई को मानवीय मूल्यों के अनुरूप बनाने, उसकी निगरानी के लिए तकनीकी समाधान तलाशने और सुरक्षा प्रणालियां तैयार करने पर काम करती रहेगी। हालांकि, उन्होंने कहा कि व्यापक स्तर पर हस्तक्षेप भी जरूरी हैं। उन्होंने मानवीय नियंत्रण बनाए रखने और ऐसी स्थिति से बचने की जरूरत बताई जिसमें एआई के कारण शक्ति कुछ लोगों के हाथों में अत्यधिक केंद्रित हो जाए।

ओपनएआई के मुख्य वैज्ञानिक ने कहा, “मैं उम्मीद करता हूं और चाहता हूं कि साझा सुरक्षा मानक तय होने तक एआई विकास की गति को स्वैच्छिक रूप से धीमा करना एक आम बात हो जाए।” उन्होंने कहा कि एआई के भविष्य के विकास पर अंतरराष्ट्रीय समन्वय को सरकारों की शीर्ष प्राथमिकता बनना चाहिए।

Continue reading on the app

Bigg Boss 20 Episode 1 Live: बच्ची बोलने पर भड़की अर्शिफा खान, बोली- खा जाऊंगी तुम लोगों को...

Bigg Boss 20 Episode 1: बिग बॉस 20 का प्रीमियर हो चुका है औऱ 16 कंटेस्टेंट्स अब अपने जबरदस्त गेम प्लान से दर्शकों को एंटरटेन करेंगे. इसी बीच फर्स्ट एपिसोड में क्या कुछ खास रहा. आइये जानते हैं पल-पल के अपडेट्स.

The post Bigg Boss 20 Episode 1 Live: बच्ची बोलने पर भड़की अर्शिफा खान, बोली- खा जाऊंगी तुम लोगों को... appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

Pakistan Cricket Chaos: आकिब जावेद पर बरसे अजहर अली, बोले- हर फैसला पड़ रहा उल्टा, नहीं संभल रही पाकिस्तान क्रिकेट की हालत

Pakistan Cricket Chaos: पाकिस्तान क्रिकेट में मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में पाकिस्तान 0-2 से पीछे है। हेडिंग्ले और लॉर्ड्स में मिली हार के बाद अब 9 सितंबर से एजबेस्टन में आखिरी टेस्ट खेला जाना है। इस मैच से पहले पूर्व पाकिस्तान कप्तान अजहर अली ने PCB के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर आकिब जावेद पर जमकर हमला बोला है।

अजहर का मानना है कि पाकिस्तान क्रिकेट की मौजूदा स्थिति के लिए आकिब को भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल से लगातार गलत फैसले लिए जा रहे हैं। अजहर ने आकिब के हालिया इंटरव्यू का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि वह अपनी गलतियों की जिम्मेदारी लेने के बजाय सरफराज अहमद और बाबर आजम पर दोष डाल रहे हैं।

अजहर ने कहा- उनका हर फैसला उल्टा पड़ जाता है और फिर वह कहते हैं कि इसमें मेरी गलती नहीं है। पहले खुद को देखना चाहिए। अगर आप टीम को संभाल नहीं सकते और पाकिस्तान क्रिकेट में बदलाव नहीं ला सकते तो आपको हट जाना चाहिए।

पाकिस्तान की परेशानी सिर्फ इंग्लैंड सीरीज तक सीमित नहीं है। टीम में लगातार कप्तान, कोच और मैनेजमेंट बदलते रहे हैं। अजहर के मुताबिक कभी पाकिस्तान की पहचान उसकी अनिश्चितता हुआ करती थी। टीम एक दिन 46 रन पर ऑलआउट हो सकती थी तो अगले ही दिन किसी मजबूत टीम को हरा सकती थी। लेकिन अब हालात इतने खराब हैं कि टीम ने अपनी वही अनिश्चितता भी खो दी है और नकारात्मक तरीके से लगातार हार रही है।

अजहर ने लंबे समय की योजना बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को तेज गेंदबाजों की नई पौध तैयार करने पर काम करना होगा। उन्होंने बांग्लादेश का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां तेज गेंदबाजों को तैयार करने के लिए लगातार प्रयास हुए और इसका फायदा टीम को मिला।

उन्होंने अंडर-19 क्रिकेट की स्थिति पर भी सवाल उठाए। अजहर के मुताबिक पाकिस्तान को ऐसी व्यवस्था चाहिए, जिसमें लोगों को 3-4 साल का समय देकर उनका समर्थन किया जाए।

बाबर आजम को लेकर अजहर ने उनका बचाव किया। उन्होंने कहा कि बाबर पर बहुत ज्यादा दबाव रहा है और लगातार आलोचना ने उनके आत्मविश्वास को प्रभावित किया। अजहर ने माना कि बाबर मानसिक रूप से मिस्बाह-उल-हक और यूनिस खान जितने मजबूत नहीं हैं, लेकिन उन्हें बेहतर माहौल देने की जरूरत है।

वहीं एजबेस्टन टेस्ट को लेकर अजहर ज्यादा उम्मीद नहीं जता रहे। उन्होंने पाकिस्तान खिलाड़ियों की बॉडी लैंग्वेज पर चिंता जताते हुए कहा कि उन्हें देखकर नहीं लगता कि टीम अच्छी स्थिति में है। अजहर ने यहां तक कहा कि उन्हें हैरानी होगी अगर आखिरी टेस्ट वास्तव में कड़ा मुकाबला बन पाता है।

Mon, 07 Sep 2026 22:40:11 +0530

  Videos
See all

दिल्ली के जनता की आंखों में कौन धूल झोंक रहा है ? Delhi Building Collapsed | Satya Niketan #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T17:17:15+00:00

मलबे में दबे बच्चों का जिम्मेदार कौन ? Delhi Building Collapsed | Satya Niketan #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T17:13:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers