दिल्ली में शोर का विरोध करना पड़ा भारी, रिटायर्ड शिक्षक की बेरहमी से पिटाई के बाद मौत
Delhi Crime: राजधानी दिल्ली के किलोकारी गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां घर के बाहर शोर-शराबा करने पर आपत्ति जताना एक शख्स के लिए जानलेवा साबित हुआ. यहां रहने वाले मणिपुर के 54 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक और संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह ने अपने मकान के सामने डिलीवरी बॉयज और पास के ढाबा कर्मचारियों के उपद्रव का विरोध किया था. जब वे उन्हें समझाने के लिए नीचे उतरे, तो आरोपियों ने उन पर मुक्कों और घूंसों से बर्बरतापूर्वक हमला कर दिया.
अस्पताल में तोड़ा दम, कई आरोपी हिरासत में
हमले में गंभीर रूप से घायल विक्रम सिंह को उनका बेटा याइफाबा तुरंत होली फैमिली अस्पताल ले गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई. सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस ने 7 सितंबर को मिली पीसीआर कॉल के आधार पर मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और वारदात में शामिल कई संदिग्धों को दबोच लिया, जिनमें कुछ नाबालिग भी शामिल हैं. फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की हर पहलू से जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें: Kal Ka Mausam: कल बदलेगा 20 राज्यों का मौसम, 80kmph रहेगी हवाओं की रफ्तार; जोरदार बारिश का अलर्ट
चौहान बांगर में सहकर्मी ने ली 19 साल के युवा की जान
दिल्ली में ही सामने आई एक दूसरी खौफनाक घटना में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के चौहान बांगर इलाके की एक फैक्टरी के भीतर सनसनी फैल गई. यहां काम करने वाले 19 वर्षीय युवक साहिल की उसके ही सहकर्मी ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी. 6 सितंबर की देर रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी. विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर आरोपी ने साहिल पर धारदार चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए और उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर मौके से रफूचक्कर हो गया.
फैक्टरी कर्मचारियों में दहशत, आरोपी की तलाश जारी
घायल साहिल को फैक्टरी में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने तुरंत जग प्रवेश चंद्र अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया. इस अचानक हुई हत्या के बाद से फैक्टरी के कर्मचारियों में डर और दहशत का माहौल है. जाफराबाद थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश में दबिश देनी शुरू कर दी है, साथ ही झगड़े के पीछे की असल वजह जानने के लिए साथी कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है.
ये भी पढे़ं: 4 राज्यों की 6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 6 अक्टूबर को वोटिंग; नंदीग्राम पर सबकी नजर
सऊदी अरब की अल्फानार भारत के विंड टरबाइन निर्माता सेनवियन में 10 करोड़ डॉलर का करेगी निवेश, वैश्विक विस्तार को मिलेगी गति
नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। सऊदी अरब की प्रमुख ऊर्जा और अवसंरचना कंपनी अल्फानार ग्रुप भारत स्थित अपनी पवन टरबाइन विनिर्माण कंपनी सेनवियन में 10 करोड़ डॉलर (लगभग 830 करोड़ रुपए) का निवेश करने जा रही है। इस निवेश का उद्देश्य कंपनी के उत्पाद विकास को मजबूत करना, नई तकनीकों पर काम तेज करना और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में विस्तार को गति देना है।
अरेबियन गल्फ बिजनेस इनसाइट के अनुसार, निवेश की पहली किस्त के रूप में 34 मिलियन डॉलर इस महीने जारी की जा चुकी है, जबकि शेष राशि अगले कुछ सप्ताह में स्थानांतरित किए जाने की उम्मीद है। यह पूंजी सेनवियन की दीर्घकालिक उत्पाद रणनीति, नई पवन ऊर्जा तकनीकों के विकास और वैश्विक परियोजना पाइपलाइन को मजबूत करने में इस्तेमाल की जाएगी।
अल्फानार ने वर्ष 2021 में जर्मनी की सेनवियन जीएमबीएच से सेनवियन का अधिग्रहण किया था। इसके बाद से सऊदी समूह ने भारतीय कंपनी को अपनी नवीकरणीय ऊर्जा रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा बना दिया है।
सेनवियन के चेयरमैन और अल्फानार प्रोजेक्ट्स के अध्यक्ष जमाल वादी ने कहा कि भारत अल्फानार समूह की नवीकरणीय ऊर्जा रणनीति के केंद्र में है और सेनवियन पवन ऊर्जा क्षेत्र के लिए कंपनी की दीर्घकालिक दृष्टि का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है।
वर्तमान में सेनवियन की वार्षिक विनिर्माण क्षमता 1.5 गीगावाट है, जबकि इसकी परिचालन क्षमता 1.6 गीगावाट से अधिक हो चुकी है। ताजा निवेश से कंपनी की नई टरबाइन प्रौद्योगिकियों के विकास की क्षमता बढ़ेगी और भारतीय तथा वैश्विक दोनों बाजारों में नए अवसरों का लाभ उठाने में सहायता मिलेगी।
यह निवेश ऐसे समय में आया है जब भारत का पवन ऊर्जा क्षेत्र तेजी से विस्तार कर रहा है। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश की स्थापित पवन ऊर्जा क्षमता 2014 के लगभग 21 गीगावाट से बढ़कर अब 58 गीगावाट से अधिक हो चुकी है।
भारत ने वर्ष 2030 तक 500 गीगावाट गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित बिजली क्षमता हासिल करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है, जिससे पवन टरबाइन और अन्य नवीकरणीय ऊर्जा उपकरण निर्माताओं के लिए बड़े अवसर पैदा हो रहे हैं।
दूसरी ओर, सऊदी अरब भी अपनी विजन 2030 रणनीति के तहत नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में निवेश बढ़ा रहा है। वर्ष 2020 के बाद से देश की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता लगभग हर साल दोगुनी हो रही है और पिछले वर्ष यह 12.3 गीगावाट तक पहुंच गई। हालांकि यह अभी भी सऊदी अरब के 2030 तक 130 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता के महत्वाकांक्षी लक्ष्य के दसवें हिस्से से भी कम है।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





