Responsive Scrollable Menu

चलती कारों पर पेड़ गिरा, डिप्टी-कलेक्टर की मां की मौत:इंदौर में गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन; बहन-जीजा घायल, मीटिंग में थी बेटी

इंदौर में सोमवार शाम बारिश के बीच चलती कारों पर पेड़ गिर गया। कार में सवार डिप्टी कलेक्टर पूर्णिमा सिंघी की मां राधा देवी सिंघी (75) की मौत हो गई। उनकी बहन और जीजा घायल हुए हैं। हादसे में ड्राइवर के भी घायल होने की जानकारी है। जानकारी के मुताबिक, राधा देवी सिंघी अपनी बेटी-दामाद के साथ कार से सेंट्रल जेल के सामने से सड़क से गुजर रही थीं। इस दौरान दो कार आगे-पीछ चल रही थी, तभी भारी-भरकम पेड़ गिर गया। हादसा इतना भीषण था कि पेड़ गिरने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राधा देवी सिंघी की गर्दन गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई। सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और राहत-बचाव शुरू किया। बैठक में थीं डिप्टी कलेक्टर पूर्णिमा सिंघी पुलिस के मुताबिक, जिस समय हादसा हुआ, उस वक्त डिप्टी कलेक्टर पूर्णिमा सिंघी नर्मदा घाटी विभाग की बैठक में थीं। घटना की जानकारी मिलते ही कमिश्नर भास्कर लक्ष्यकार ने तत्काल बैठक निरस्त कर सभी अधिकारियों को मौके पर रवाना किया। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा एसीपी विनोद दीक्षित के मुताबिक, पुलिस ने राधा देवी सिंघी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं, घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घटना की जांच शुरू की। सीजन में अब तक 22 इंच बारिश इंदौर में इस मानसून सीजन में अब तक कुल 22 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। हालांकि, पिछले वर्षों की तुलना में इस बार सीजन में अब तक वर्षा कम हुई है। फिलहाल कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। स्थानीय सिस्टम बनने पर कुछ समय के लिए बारिश हो सकती है। इसके साथ ही दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Continue reading on the app

'इंडियाज गॉट लेटेंट' में आईं यह कनवर्टेड हिंदू, जवाबों से कर दी समय रैना की बोलती बंद

Samay Raina: समय रैना के शो पर हाल ही में कुछ ऐसा देखने को मिला, जो कि आमतौर पर नहीं होता है। समय रैना एक कंटेस्टेंट के सामने बैकफुट पर आते दिखे।

Continue reading on the app

  Sports

द्रविड़ – सहवाग के बेटे के साथ नहीं खेल पाएगा ये खिलाड़ी, BCCI ने भारत की U-19 टीम से हटाया

BCCI ने टीम में बदलाव करते हुए रोहित यादव को हटा दिया है. रोहित की जगह टीम में 2 खिलाड़ियों को मौका मिला है. रोहित यादव को अंडर 19 टीम से हटाने की वजह उनसे जुड़ा एज फ्रॉड का मामला है. Tue, 08 Sep 2026 11:17:16 +0530

  Videos
See all

Banda में Bike Shoroom में लगी भीषण आग | #shortvideo #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T03:35:50+00:00

Manipur Teacher Murder News: Delhi में मणिपुर के म्यूजिशियन की हत्या के विरोध में प्रदर्शन | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T03:37:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers