Responsive Scrollable Menu

नीमच के गिरदौड़ा में अवैध रेत भंडारण पर एक्शन, वायरल वीडियो के बाद चला खनिज विभाग का डंडा

नीमच जिले के ग्राम गिरदौड़ा में मुख्य मार्ग किनारे बेखौफ चल रहे अवैध रेत के काले कारोबार पर आखिरकार प्रशासन का चाबुक चल ही गया। सुबह सोशल मीडिया पर अवैध रेत के बड़े बड़े ढेरों का वीडियो वायरल होने और जिम्मेदारों की चुप्पी पर सवाल उठने के बाद खनिज विभाग हरकत में आया। शाम ढलते ही जिला खनिज अधिकारी जगन भिड़े दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और रेत के अवैध स्टॉक पर ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी।

ग्राम गिरदौड़ा में दुकानों और मुख्य सड़क के पास नियमों को ताक पर रखकर रेत के पहाड़ खड़े कर दिए गए थे। बिना किसी रॉयल्टी, अनुमति और सुरक्षा मानकों के डंप की गई इस रेत का वीडियो जैसे ही सुबह सामने आया, पूरे जिले के प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया। दिनभर विभाग की कार्यशैली और मिलीभगत को लेकर चर्चाएं गर्म रहीं, जिसके बाद जिला खनिज अधिकारी जगन भिड़े ने मामले को संज्ञान में लेते हुए त्वरित फील्ड एक्शन की कमान संभाली।

रेत माफियाओं में मचा हड़कंप

खनिज विभाग की अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध रेत कारोबारियों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे अमले ने अवैध रूप से डंप रेत की नापजोख कर जब्ती और पंचनामे की प्रक्रिया को अंजाम दिया।

अधिकारियों को दो टूक- अवैध खनन और भंडारण बर्दाश्त नहीं

अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि जिले में किसी भी सूरत में अवैध खनन और भंडारण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियम विरुद्ध रेत डंप करने वालों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई और जुर्माना लगाया जा रहा है। सुबह तक जो माफिया बेखौफ होकर मुख्य सड़क पर रेत का अंबार लगाए बैठे थे, शाम होते-होते विभाग की सख्त दबिश ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

कमलेश सारड़ा की रिपोर्ट  

Continue reading on the app

Pipe Stocks: नुवामा को इन 6 पाइप स्टॉक्स में दिख रहा मौका, Venus Pipes टॉप पिक

Pipe Stocks: नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज को पाइप सेक्टर में घरेलू मांग सुधरने की उम्मीद है। ब्रोकरेज ने 6 शेयरों को पसंदीदा बताया है। इनमें Venus Pipes टॉप पिक है। जानिए किन कंपनियों में ग्रोथ और कैपेसिटी विस्तार से मौके दिख रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

डे नाइट टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली 5 जोड़ियां, एक जोड़ी के नाम 780 से ज्यादा रन, वर्षों से अटूट विश्व कीर्तिमान

5 highest partnership in day night test: डे-नाइट टेस्ट क्रिकेट में गुलाबी गेंद का सामना करना बल्लेबाजों के लिए हमेशा कठिन चुनौती रहा है. इसके बावजूद कई दिग्गज जोड़ियों ने दूधिया रोशनी के बीच शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रचा. ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड-मार्नस लाबुशेन और लाबुशेन-डेविड वॉर्नर से लेकर पाकिस्तान के अजहर अली-सामी असलम तक, इन 5 जोड़ियों ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी और मजबूत साझेदारियों से गुलाबी गेंद के क्रिकेट में नए आयाम स्थापित किए. Thu, 10 Sep 2026 05:01:02 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 । 10 SEPTEMBER 2026 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । कर्क राशि । CANCER । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T23:30:38+00:00

AAJTAK 2 । 10 SEPTEMBER 2026। AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । मीन राशि । PISCES। Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T23:30:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers