भारत के सामने हेकड़ी दिखाना पड़ा भारी! पाकिस्तानी कप्तान पर ICC ने लिया एक्शन, सुनाई बड़ी सजा
Fatima Sana: महिला एशिया कप 2026 में शनिवार की रात भारत और पाकिस्तान के बीच एक हाईवोल्टेज मैच खेला गया था. उस मैच में पाकिस्तान की टीम करारी हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद अब आईसीसी ने पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना पर एक्शन लिया है. भारत के खिलाफ महिला एशिया कप के ग्रुप A मैच के दौरान ICC आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना पर जुर्माना लगाया गया है.
फातिमा सना पर ICC ने ठोका जुर्माना
शनिवार को दुबई में भारत के खिलाफ खेले गए महिला एशिया कप के ग्रुप A मैच के दौरान ICC आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना पर उनकी मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. फातिमा को खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहायता कर्मियों के लिए ICC आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 का उल्लंघन करते हुए पाया गया. यह अनुच्छेद ऐसी भाषा, हरकत या इशारों के इस्तेमाल से संबंधित है जो किसी बल्लेबाज के आउट होने पर उसका अपमान करते हों या जिससे बल्लेबाज की ओर से आक्रामक प्रतिक्रिया हो सकती हो.
इसके अलावा, उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट जोड़ा गया है. 24 महीने की अवधि में यह उनका दूसरा अपराध था, जिससे इस अवधि में उनके डिमेरिट पॉइंट्स की कुल संख्या दो हो गई है. आपको बता दें, उन्हें पिछला डिमेरिट पॉइंट 6 अगस्त, 2025 को डबलिन में आयरलैंड के खिलाफ़ T20I मैच के दौरान मिला था.
Fatima Sana has been sanctioned following an incident in Pakistan's Asia Cup contest against India.https://t.co/QfFS6ezNJT
— ICC (@ICC) September 7, 2026
क्या है पूरा मामला?
पाकिस्तान के साथ खेले गए मुकाबले में भारत को पहला झटका उनकी सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा के रूप में लगा था, जिन्होंने छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए आक्रामक शुरुआत की थी, लेकिन अपनी छठी गेंद पर आउट हो गईं. उन्होंने गेंद को वापस गेंदबाज़ की तरफ हवा में उछाल दिया और कैच दे बैठीं. कैच लेने के बाद फातिमा ने पवेलियन की तरफ इशारा किया था.
हालांकि, फातिमा ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और एमिरेट्स ICC इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरी की सुप्रिया दास द्वारा प्रस्तावित सज़ा को मान लिया, इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई जरूरत नहीं पड़ी. लेवल 1 के उल्लंघन के लिए कम से कम आधिकारिक तौर पर फटकार और अधिक से अधिक खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना तथा एक या दो डिमेरिट पॉइंट की सजा हो सकती है.
ऐसा रहा मैच का हाल?
Innings Break!
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 5, 2026
An outstanding bowling performance from #TeamIndia! ???? ????
3️⃣ wickets each for Sree Charani & Prema Rawat
2️⃣ wickets for Deepti Sharma
1️⃣ wicket for Shafali Verma
Stay tuned for India's chase! ⌛️
Scorecard ▶️ https://t.co/1WHHWPMe2o#WomensAsiaCup pic.twitter.com/e27WuNsSL0
भारत और पाकिस्तान के बीच महिला एशिया कप 2026 में शनिवार को हाईवोल्टेज मैच खेला गया था, जिसे हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी ने 7 विकेट से जीतकर अपने नाम कर लिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की पूरी टीम भारतीय स्पिनरों के सामने सिर्फ 55 रन पर सिमट गई.
भारत की ओर से श्री चरणी और प्रेमा रावत ने 3-3 विकेट, जबकि दीप्ति शर्मा ने 2 विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 8.4 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 57 रन बनाते हुए मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ भारत ने ग्रुप ए में अपना दबदबा कायम रखा और पाकिस्तान के खिलाफ अपना शानदार रिकॉर्ड भी बरकरार रखा.
बताते चलें, भारत ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. तो वहीं पाकिस्तान के पास भी सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका होगा. हालांकि, इसके लिए पाकिस्तान की टीम को अपने आखिरी लीग मैच में हांगकांग को हराना होगा या फिर अपने नेट रन रेट को बेहतर बनाए रखना होगा.
ये भी पढ़ें: दलीप ट्रॉफी का फाइनल मैच हुआ ड्रॉ, तो कौन सी टीम उठाएगी ट्रॉफी? जानिए क्या कहता है BCCI का नियम
'हनुमान अंश' की ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बाद अब 'साई बाबा' बन रही फिल्म, इस दिन होगी रिलीज
Sai Baba Movie Released Date: सिनेमाघरों में इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' धमाल मचा रही हैं. 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने करीब 150 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और अभी भी इसकी कमाई जारी है. इस बीच अब शिरडी के साई बाबा पर फिल्म आ रही है और मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का ऐलान भी कर दिया है.
साइ बाबा पर बन रही फिल्म
बता दें, साई बाबा के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर आधारित अपकमिंग फिल्म का नाम ‘तेरा साई’(Tera Sai) है, जिसकी चर्चा लंबे समय से चल रही है. वहीं, हनुमान अंश की सफलता के बीच अब मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है. शैलेश एस. सांघवी के प्रोडक्शन में बन रही ये फिल्म 5 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. फिल्म का निर्देशन और लेखन पलाश मुच्छल (Palash Muchhal) ने किया है.
संजय मिश्रा निभाएंगे साई बाबा का किरदार
‘तेरा साई’ में बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) साई बाबा के रोल में नजर आएंगे. फिल्म की रिलीज डेट के साथ संजय मिक्षा का लुक भी सामने आ चुका है, जिसमें वो साई बाबा के रूप में दिखाई दे रहे हैं. ये पहली बार है जब संजय मिश्रा इस तरह के आध्यात्मिक और धार्मिक किरदार को बड़े पर्दे पर निभाते नजर आएंगे. मेकर्स के मुताबिक, एक्टर ने किरदार को बेहद सहज और गंभीर अंदाज में पेश करने की कोशिश की है.
SANJAY MISHRA AS SAI BABA – 'TERA SAI' RELEASE DATE ANNOUNCED – CINEPOLIS TO DISTRIBUTE PAN-INDIA... #TeraSai, starring #SanjayMishra as SaiBaba, will arrive in *cinemas* on 5 Feb 2027.
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 7, 2026
The film will release in four languages – #Hindi, #Marathi, #Telugu, and #Tamil.
Produced by… pic.twitter.com/WPPX2djCxW
ये भी पढ़ें- Hanuman Ansh Box Office Collection: मात्र 2 करोड़ में बनी हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस पर तहलका, जानें कमाई
फिल्म में ये कलाकार भी आएंगे नजर
संजय मिश्रा के अलावा फिल्म में सयाजी शिंदे (Sayaji Shinde), मनोज जोशी (Manoj Joshi), ओंकार दास मानिकपुरी (Omkar Das Manikpuri), अविका गौर (Avika Gor) और रोहन मेहरा (Rohan Mehra) जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. फिल्म की कहानी साई बाबा के जीवन, उनकी शिक्षाओं और मानवता के संदेश के इर्द-गिर्द दिखाई जाएगी. फिल्म में आस्था, उम्मीद, और इंसानियत जैसे पहलुओं पर ज्यादा फोकस किया जाएगा.
पलाश मुच्छल ने संभाली निर्देशन की कमान
‘तेरा साई’ का निर्देशन और लेखन म्यूजिक कंपोजर, सिंगर और फिल्ममेकर पलाश मुच्छल ने किया है.बता दें, कुछ समय पहले पलाश प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में थे. दरअसल, पलाश की शादी भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना से होने वाली थी. लेकिन शादी के दिन ही उनकी शादी टूट गई थी. सिंगर पर चीट करने का आरोप लगा था. हालांकि पलाश ने इन खबरों को झूठा बताया था और अब वो तेरा साई फिल्म लेकर आ रहे हैं.
चार भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
वहीं, ‘तेरा साई’ की बात करे तो ये फिल्म सिर्फ हिंदी में नहीं बल्कि मराठी, तेलुगु और तमिल भाषा में भी रिलीज की जाएगी. फिल्म का डिस्ट्रीब्यूशन Cinepolis India करेगा, जिससे इसे देशभर में बड़े स्तर पर रिलीज करने की तैयारी है. ऐसे में अब दर्शकों की नजर संजय मिश्रा के साईं बाबा वाले किरदार पर टिकी है. फिल्म 5 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और साई बाबा की शिक्षाओं और मानवता के मैसेज को बड़े पर्दे पर दिखाएगी.
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: 'डॉन अब घर में है', माही विज को एक्स पति जय भानुशाली ने किया सपोर्ट, पोस्ट में कही ये बात
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation







