Responsive Scrollable Menu

'मैं शर्मिंदा हूं, कुछ नहीं कर पाई...', Bigg Boss 20 में भावुक हुईं Mary Kom, मणिपुर के हालात पर छलका दर्द

Mary Kom on Manipur: बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) की शुरुआत हो चुकी है और शो में आते ही कंटेस्टेंट के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिल रही है. हर एक कंटेस्टेंट सुर्खियां बटोर रहा है. इस बीच  बॉक्सिंग चैंपियन मैरी कॉम ने भी लेटेस्ट एपिसोड में अपने दिल की बात कही. इस दौरान मैरी अपने राज्य मणिपुर के लिए  भावुक भी नजर आईं. मैरी ने बिग बॉस 20 में कनिका मान संग बातचीत के दौरान कहा कि वो अपने राज्य के लिए कुछ नहीं कर पाईं.

मणिपुर के हालात पर छलका दर्द

'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के लेटेस्ट एपिसोड में  मैरी कॉम मणिपुर के हालात पर बात करती नजर आईं. उन्होंने कनिका मान (Kanika Mann) से अपने राज्य के हालातों पर कहा- 'मैं अपने मणिपुर की सुरक्षा और वहां के लोगों की रक्षा के लिए कुछ नहीं कर पाई. मणिपुर में कई जनजातियां हैं, सभी के बीच एकता होनी चाहिए. सभी को प्यार और शांति से रहना चाहिए. मैं क्या कर सकती हूं? मैं बेबस हूं, कोई ताकतवर इंसान नहीं हूं.'

क्यों शर्मिंदा हैं मैरी कॉम?

मैरी कॉम (Mary Kom) ने बातचीत में आगे कहा- 'मैंने अपने देश के लिए बहुत कुछ हासिल किया है, लेकिन मैं अपने राज्य के लिए कुछ नहीं कर पा रही हूं. मुझे शर्मिंदगी महसूस होती है. मणिपुर में इतना कुछ हो गया, मैं कुछ नहीं कर पाई. दुख होता है और मैं इतनी ताकतवर नहीं हूं कि मैं उसके लिए कुछ कर सकूं.' बता दें कि मणिपुर में बीते दो सालों से मैतेई और कुकी समुदायों के बीच तनाव और हिंसा जारी है. इस हिंसा में कई लोगों की जान भी जा चुकी है, साथ ही बहुत लोगों को अपना घर भी गवाना पड़ा.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: 'खा जाऊंगी तुम लोगों को...', अरिशफा खान ने दिखाए तेवर, आम्रपाली दुबे-माही विज से अकेले भिड़ीं

बिग बॉस में मैरी कॉम का खेल

वहीं, मैरी कॉम के गेम की बात करे तो वो घर में डिसिप्लिन और टीमवर्क पर जोर देती नजर आईं. पहले ही दिन वो किचन में भी एक्टिव दिखीं. इसके अलावा घरवालों से बातचीत के दौरान मैरी कॉम ने अपनी जिंदगी और मणिपुर को लेकर भी भावुक बातें कीं. इसके अलावा वो अपनी फिटनेस और बॉक्सिंग पर भी फोक्सड नजर आईं.  उनके खेल में अब तक सबसे खास बात उनका शांत लेकिन मजबूत अंदाज लगा.  मैरीबिग बॉस के घर में मजबूत पर्सनैलिटी के दम पर आगे बढ़ती दिख रही हैं.

मैरी कॉम को म‍िला प्र‍ियंका चोपड़ा का सपोर्ट

बता दें, 'बिग बॉस 20' का प्रीमियर की रात मैरी कॉम को सपोर्ट करते हुए प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Video) का वीडियो मैसेज दिखाया गया था. अपने मैसेज में प्रियंका ने कहा, 'इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है। मैरी, आप बस जैसी हैं वैसी ही रहिए। खुले दिल से खेलिए.  मैं आपकी यात्रा का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं. बहुत सारा प्यार' बता दें, प्रियंका ने 2014 में रिलीज बायोपिक 'मैरी कॉम' में बॉक्‍सर का रोल प्ले किया था.

ये भी पढे़ं- Bigg Boss 20: माही विज ने आते ही घर वालों से लिए पंगे, तो कनिका मान ने मिली पावर का उठाया फायदा

Continue reading on the app

Delhi Building Collapsed: 'दीवार तोड़ने को मना किया था…' PG की बिल्डिंग पर Eyewitness का बड़ा खुलासा

Delhi Building Collapsed: दिल्ली के सत्यनिकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने के हादसे के बाद भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. हादसे के एक चश्मदीद शिवम ने बताया कि घटना के समय वह अपने भाई के साथ दुकान के अंदर मौजूद थे. शिवम के मुताबिक, दोपहर करीब 1 से 1:30 बजे बेसमेंट में मजदूर दीवार तोड़ रहे थे. उन्हें कई बार दीवार नहीं तोड़ने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन मजदूरों ने बात नहीं मानी. अचानक इमारत भरभराकर गिर गई और कुछ ही सेकेंड में दुकान के अंदर अंधेरा हो गया. शिवम और उनके भाई मलबे में दब गए, जबकि दुकान पर काम करने वाला एक लड़का भी मलबे में फंस गया. उसका पैर दब गया था. उसे बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. शिवम ने बताया कि उनकी दुकान में करीब 2 से 3 लाख रुपये का सामान है. वह रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि सामान बाहर निकाल सकें.

पहले ही दी गई थी चेतावनी

एक अन्य चश्मदीद जवाहर शाह ने बताया कि उन्होंने मजदूरों को दीवार तोड़ने से मना किया था. उन्होंने कहा था कि यह कोने की दीवार है और इसे तोड़ने से इमारत गिर सकती है. इसके बावजूद मजदूरों ने दीवार तोड़ दी. करीब डेढ़ घंटे बाद इमारत गिर गई. आपको बता दें कि इस हादसे में 12 लोगों को मलबे से निकाला गया, जबकि 7 लोगों की मौत हो गई. अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है. 

यह भी पढ़ें- 

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: जियो हॉटस्टार नहीं, यहां होगा भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का लाइव प्रसारण, नोट कर लीजिए तारीख और समय

भारत और अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए ब्रॉडकास्टर का ऐलान हो गया है. दोनों टीमों के बीच 13 सितंबर से सीरीज की शुरुआत हो रही है. मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीरीज के सभी मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. मुकाबला टीवी और सोनी एप लाइव स्ट्रीमिंग होगा. Tue, 8 Sep 2026 13:46:12 +0530

  Videos
See all

PM Modi Mega Show: Gen-Z से PM मोदी का सीधा संवाद, Vadodara में जुटे 6 हजार Young Professionals #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T08:45:17+00:00

Aaj Ki 100 Khabar LIVE: आज की ताजा 100 खबरें | Headlines Today | Top News | Breaking | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T08:42:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers