'हनुमान अंश' की ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बाद अब 'साई बाबा' बन रही फिल्म, इस दिन होगी रिलीज
Sai Baba Movie Released Date: सिनेमाघरों में इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' धमाल मचा रही हैं. 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने करीब 150 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और अभी भी इसकी कमाई जारी है. इस बीच अब शिरडी के साई बाबा पर फिल्म आ रही है और मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का ऐलान भी कर दिया है.
साइ बाबा पर बन रही फिल्म
बता दें, साई बाबा के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर आधारित अपकमिंग फिल्म का नाम ‘तेरा साई’(Tera Sai) है, जिसकी चर्चा लंबे समय से चल रही है. वहीं, हनुमान अंश की सफलता के बीच अब मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है. शैलेश एस. सांघवी के प्रोडक्शन में बन रही ये फिल्म 5 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. फिल्म का निर्देशन और लेखन पलाश मुच्छल (Palash Muchhal) ने किया है.
संजय मिश्रा निभाएंगे साई बाबा का किरदार
‘तेरा साई’ में बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) साई बाबा के रोल में नजर आएंगे. फिल्म की रिलीज डेट के साथ संजय मिक्षा का लुक भी सामने आ चुका है, जिसमें वो साई बाबा के रूप में दिखाई दे रहे हैं. ये पहली बार है जब संजय मिश्रा इस तरह के आध्यात्मिक और धार्मिक किरदार को बड़े पर्दे पर निभाते नजर आएंगे. मेकर्स के मुताबिक, एक्टर ने किरदार को बेहद सहज और गंभीर अंदाज में पेश करने की कोशिश की है.
SANJAY MISHRA AS SAI BABA – 'TERA SAI' RELEASE DATE ANNOUNCED – CINEPOLIS TO DISTRIBUTE PAN-INDIA... #TeraSai, starring #SanjayMishra as SaiBaba, will arrive in *cinemas* on 5 Feb 2027.
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 7, 2026
The film will release in four languages – #Hindi, #Marathi, #Telugu, and #Tamil.
Produced by… pic.twitter.com/WPPX2djCxW
ये भी पढ़ें- Hanuman Ansh Box Office Collection: मात्र 2 करोड़ में बनी हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस पर तहलका, जानें कमाई
फिल्म में ये कलाकार भी आएंगे नजर
संजय मिश्रा के अलावा फिल्म में सयाजी शिंदे (Sayaji Shinde), मनोज जोशी (Manoj Joshi), ओंकार दास मानिकपुरी (Omkar Das Manikpuri), अविका गौर (Avika Gor) और रोहन मेहरा (Rohan Mehra) जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. फिल्म की कहानी साई बाबा के जीवन, उनकी शिक्षाओं और मानवता के संदेश के इर्द-गिर्द दिखाई जाएगी. फिल्म में आस्था, उम्मीद, और इंसानियत जैसे पहलुओं पर ज्यादा फोकस किया जाएगा.
पलाश मुच्छल ने संभाली निर्देशन की कमान
‘तेरा साई’ का निर्देशन और लेखन म्यूजिक कंपोजर, सिंगर और फिल्ममेकर पलाश मुच्छल ने किया है.बता दें, कुछ समय पहले पलाश प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में थे. दरअसल, पलाश की शादी भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना से होने वाली थी. लेकिन शादी के दिन ही उनकी शादी टूट गई थी. सिंगर पर चीट करने का आरोप लगा था. हालांकि पलाश ने इन खबरों को झूठा बताया था और अब वो तेरा साई फिल्म लेकर आ रहे हैं.
चार भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
वहीं, ‘तेरा साई’ की बात करे तो ये फिल्म सिर्फ हिंदी में नहीं बल्कि मराठी, तेलुगु और तमिल भाषा में भी रिलीज की जाएगी. फिल्म का डिस्ट्रीब्यूशन Cinepolis India करेगा, जिससे इसे देशभर में बड़े स्तर पर रिलीज करने की तैयारी है. ऐसे में अब दर्शकों की नजर संजय मिश्रा के साईं बाबा वाले किरदार पर टिकी है. फिल्म 5 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और साई बाबा की शिक्षाओं और मानवता के मैसेज को बड़े पर्दे पर दिखाएगी.
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: 'डॉन अब घर में है', माही विज को एक्स पति जय भानुशाली ने किया सपोर्ट, पोस्ट में कही ये बात
'वो मेरी सबसे बड़ी ताकत हैं...' एशिया कप के सेमीफाइनल से पहले हरमनप्रीत कौर का बयान वायरल, विरोधियों को दी चेतावनी
Harmanpreet Kaur : महिला एशिया कप 2026 में टीम इंडिया का प्रदर्शन अब तक धमाकेदार रहा है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. अब तक भारत के लिए शेफाली वर्मा ने पहले मैच में अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं दूसरे मैच में स्मृति मंधाना ने 124 रनों की धमाकेदार शतकीय पारी खेली. भारत के लिए गेंद के साथ अब तक दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, प्रेमा रावत और नंदनी शर्मा धमला मचा चुकी हैं. अब भारतीय महिला क्रिके टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सेमीफाइनल मुकाबले से पहले बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए जानते हैं.
हरमनप्रीत कौर ने सेमीफाइनल से पहले बोली बड़ी बात
दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है. इस वीडियो में हरमनप्रीत कौर ने कहा कि, 'अगले दो मैच हमारे लिए बहुत अहम हैं. एक बार में एक मैच पर ध्यान देना है. अगला मैच बहुत जरूरी है. उम्मीद है कि हम इस टूर्नामेंट में जैसा अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं, उसे जारी रखेंगे. मुझे लगता है कि अब मोमेंटम बहुत महत्वपूर्ण है. खुद पर भरोसा करना, अपनी योजनाओं पर विश्वास करना और उसी तरह खेलना जैसे हम लीग स्टेज के दौरान बैटिंग और बॉलिंग करते रहे हैं'.
हरमनप्रीत ने आगे कहा कि, 'पहले मैच में शेफाली की बैटिंग, जिस तरह से वो बॉल को हिट कर रही थीं और दूसरे मैच में स्मृति की सेंचुरी, उनकी बैटिंग देखना शानदार था. हमारे गेंदबाजों ने भी चुनौती स्वीकार की है. उन्हें बस अपनी योजनाओं और खुद पर भरोसा रखने की जरूरत है और जब भी टीम को आवश्यकता हो, उसे लागू करना है. सभी का प्रदर्शन कुल मिलाकर अच्छा रहा. अब सेमीफाइनल और फाइनल हैं. मुझे लगता है कि हमें बस बार-बार कड़ी मेहनत करते रहने की जरूरत है'.
Carrying the positive momentum forward ????
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 7, 2026
Captain Harmanpreet Kaur on the takeaways from #TeamIndia's league stage wins ???????? - By @mihirlee_58 #WomensAsiaCup | @ImHarmanpreet pic.twitter.com/RW5IonRgWj
हरमनप्रीत कौर ने आगे बात करते हुए कहा कि, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इतनी दूर तक पहुंच पाऊंगी. मैं अपनी टीम की साथियों, बीसीसीआई स्पोर्ट्स स्टाफ, अपने परिवार के सदस्यों और माता-पिता को इसका श्रेय देना चाहूंगी. वो मेरी सबसे बड़ी ताकत रहे हैं. उम्मीद है कि मैं आगे भी कई वर्षों तक टीम को जरूरत पड़ने पर कड़ी मेहनत करती रहूंगी'.
#TeamIndia spinners on a roll with the ball ????
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 5, 2026
Shafali Verma ???? Sree Charani ???? Prema Rawat ???? Deepti Sharma
Updates ▶️ https://t.co/1WHHWPMe2o#WomensAsiaCup pic.twitter.com/veFeRXIs6V
महिला एशिया कप में अब तक इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम ने सभी विभागों में अहम योगदान दिया है. टीम के गेंदबाज और बल्लेबाजों के साथ-साथ फील्डर्स ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है. हरमनप्रीत ने उन प्रदर्शनों का जिक्र किया है, जिनसे टीम को निर्णायक दौर में जाने से पहले आत्मविश्वास मिला है.
हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की थी. वो 150 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी करने वाली पहली क्रिकेटर (पुरुष और महिला) बनीं. हरमनप्रीत के लिए इस स्टेज तक का सफर उनकी अपनी उम्मीदों से भी कहीं ज्यादा रहा है.
???? Toss and Playing XI Update #TeamIndia will bowl first and here's our line-up for the match ????
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 5, 2026
Updates ▶️ https://t.co/1WHHWPMe2o#WomensAsiaCup pic.twitter.com/69Jmw9YgUu
एशिया कप 2026 के लिए भारत का स्क्वॉड
स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतीक रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, रिचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, गुनालन कमलिनी, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव.
ये भी पढ़ें : 'बदकिस्मती से पाकिस्तान क्रिकेट में...' मिस्बाह उल हक में माना बीसीसीआई का दम, रोहित-विराट का नाम लेकर खोली PCB की पोल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






