Responsive Scrollable Menu

Maruti Suzuki YMC: स्पाई वीडियो में SUV जैसा लुक, इलेक्ट्रिक MPV लॉन्च से पहले चर्चा में

Maruti YMC Electric MPV: Maruti Suzuki की अगली इलेक्ट्रिक गाड़ी YMC को स्पाई वीडियो में SUV जैसा लुक मिला। 4.5 मीटर लंबाई की उम्मीद, Heartect-e प्लेटफॉर्म, फ्लैट फ्लोर, बड़े केबिन स्पेस के संकेत। e-Vitara जैसे 49kWh/61.1 kWh बैटरी विकल्प और 543 किमी क्लेम्ड रेंज जैसी क्षमता की संभावना।

Continue reading on the app

बिहार में फिर बदलेगा समीकरण? JDU के हाथ में आ रहा बड़ा पद

बिहार की नई सरकार के गठन के बाद राज्य की सियासत में सत्ता के बंटवारे को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है. मुख्यमंत्री के तौर पर सम्राट चौधरी के नेतृत्व में नई सरकार बनने के बाद अब नजरें बिहार विधान परिषद की शीर्ष कुर्सी पर टिक गई हैं. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि विधान परिषद के सभापति का पद एक बार फिर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के खाते में जा सकता है. बताया जा रहा है कि इस मुद्दे पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के भीतर सहमति बनने की स्थिति में है.

अगर ऐसा होता है तो यह फैसला केवल एक संवैधानिक पद का बदलाव नहीं होगा, बल्कि भाजपा और जदयू के बीच सत्ता-संतुलन के लिहाज से भी अहम संकेत माना जाएगा.

भाजपा के पास कई बड़े पद

नई सरकार के गठन के बाद सत्ता के महत्वपूर्ण पदों पर भाजपा की मजबूत मौजूदगी दिखाई दे रही है. मुख्यमंत्री पद के अलावा विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी भाजपा के पास है. ऐसे में विधान परिषद के सभापति का पद जदयू को सौंपे जाने की संभावना को गठबंधन के भीतर संतुलन साधने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है.

एनडीए में दोनों प्रमुख दलों के बीच राजनीतिक ताकत को देखते हुए संवैधानिक पदों का बंटवारा काफी महत्वपूर्ण हो जाता है. विधान परिषद की सभापति की कुर्सी जदयू को मिलने से गठबंधन के भीतर दोनों दलों की भागीदारी का संतुलित संदेश जा सकता है.

विधान परिषद में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी

बिहार विधान परिषद के मौजूदा आंकड़े भी इस पूरे घटनाक्रम को दिलचस्प बनाते हैं. परिषद में भाजपा के 25 सदस्य हैं, जबकि जदयू के पास 20 सदस्य हैं. राजद के 15, कांग्रेस के दो और निर्दलीय सात सदस्य हैं. इसके अलावा सीपीआई, सीपीएम, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा, राष्ट्रीय लोक मोर्चा और लोजपा (रामविलास) के एक-एक सदस्य बताए जाते हैं.

भले ही भाजपा परिषद में सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन जदयू की संख्या भी मजबूत है. ऐसे में सभापति पद जदयू को दिए जाने से गठबंधन की आंतरिक शक्ति-संरचना में एक महत्वपूर्ण संतुलन दिखाई दे सकता है.

विधानसभा में भी दोनों दलों की मजबूत पकड़

बिहार विधानसभा के समीकरण भी भाजपा-जदयू की साझेदारी को खास बनाते हैं. विधानसभा में भाजपा के 88 विधायक हैं, जबकि जदयू के 85 विधायक बताए जा रहे हैं. दोनों दलों के बीच संख्या का अंतर सीमित है.

यही वजह है कि सरकार के साथ-साथ सदनों के महत्वपूर्ण पदों का बंटवारा भी राजनीतिक रूप से काफी मायने रखता है. विधानसभा अध्यक्ष का पद भाजपा के पास होने के बाद विधान परिषद सभापति की कुर्सी जदयू को मिलती है तो इसे दोनों दलों के बीच जिम्मेदारियों के बंटवारे के तौर पर देखा जा सकता है.

जदयू पहले भी संभाल चुका है सभापति पद

विधान परिषद की सभापति की कुर्सी जदयू के लिए नई नहीं है. भाजपा के वरिष्ठ नेता अवधेश नारायण सिंह से पहले जदयू के देवेश चंद्र ठाकुर इस पद पर रह चुके हैं. उन्होंने करीब दो वर्षों तक सभापति की जिम्मेदारी संभाली थी.

वहीं, महागठबंधन सरकार के दौरान उपसभापति हारुण रशीद ने कार्यकारी सभापति के रूप में परिषद की कार्यवाही संभाली थी.  इससे स्पष्ट है कि बिहार विधान परिषद की शीर्ष कुर्सी के साथ जदयू का राजनीतिक जुड़ाव पहले भी रहा है.

अब किसके नाम पर लगेगी मुहर?

सभापति पद जदयू के खाते में जाने की स्थिति में सबसे बड़ा सवाल यह होगा कि पार्टी इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए किस वरिष्ठ विधान पार्षद को चुनती है. पार्टी के भीतर संभावित नामों को लेकर चर्चा होने की बात सामने आ रही है, लेकिन अभी किसी नाम पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी है.

फिलहाल सबकी नजर एनडीए के अगले फैसले पर है. यदि विधान परिषद की सभापति की कुर्सी जदयू को मिलती है तो इसे नई सरकार में भाजपा और जदयू के बीच सत्ता-साझेदारी के नए समीकरण का संकेत माना जाएगा. आने वाले दिनों में यह फैसला बिहार की राजनीति में गठबंधन के भीतर शक्ति-संतुलन की दिशा को और स्पष्ट कर सकता है.

यह भी पढ़ें - बिहार में बाढ़ ग्रस्त इलाकों का सम्राट चौधरी ने मुआयना किया, युद्धस्तर पर राहत पहुंचाने के निर्देश

Continue reading on the app

  Sports

No. 3 पर बल्लेबाजी की चुनौती? Devdutt Padikkal बोले - सिर्फ Team India के योगदान पर फोकस

भारत के बल्लेबाज़ देवदत्त पडिक्कल ने टेस्ट टीम में अपनी वापसी के बारे में बात करते हुए कहा कि जब उन्हें मौका मिलेगा, तब वे तैयार रहने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध थे। साथ ही, श्रीलंका के खिलाफ़ सीरीज़ में शामिल किए जाने की खबर सुनकर वे काफी उत्साहित थे। श्रीलंका के खिलाफ़ दो मैचों की टेस्ट सीरीज़, जिसे भारत ने 1-0 से जीता, में पडिक्कल ने नंबर 3 के बल्लेबाज़ साई सुदर्शन की जगह ली, जो चोट के कारण टीम से बाहर थे।
 

इसे भी पढ़ें: Shafali Verma को आउट कर इशारेबाजी Pakistan कप्तान को पड़ी भारी, ICC का बड़ा एक्शन


कर्नाटक के साथ शानदार घरेलू सीज़न और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की लगातार IPL खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने के बाद, पडिक्कल ने अपनी शानदार फ़ॉर्म को इंटरनेशनल क्रिकेट में भी जारी रखा। उन्होंने तीन पारियों में 109 से ज़्यादा की औसत से 328 रन बनाकर 'प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़' का ख़िताब जीता। उन्होंने दो शतक भी लगाए, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 167 रन रहा। JioStar से बात करते हुए पडिक्कल ने कहा कि टेस्ट में खेलने का मौका आसानी से नहीं मिलता; इसके लिए लगातार कड़ी मेहनत और तैयारी की ज़रूरत होती है।

पडिक्कल ने कहा कि ज़ाहिर है, मुझे इसका बेसब्री से इंतज़ार था। ऐसे मौके आसानी से नहीं मिलते। खुद को बेहतर बनाते रहने और उस मौके का इंतज़ार करने के लिए बहुत कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। मुझे यह पक्का करना था कि जब भी मुझे मौका मिले, मैं उसके लिए तैयार रहूँ। उन्होंने आगे कहा कि सीरीज़ की शुरुआत में ही जब मुझे बताया गया कि मैं खेलने वाला हूँ, तो मैं बहुत उत्साहित था। मुझे व्यक्तिगत रूप से लगा कि जिस तरह से मैं बैटिंग कर रहा था, उससे मैं अपने करियर के सबसे अच्छे दौर में था, इसलिए मैं इसका बेसब्री से इंतज़ार कर रहा था।
 

इसे भी पढ़ें: Jay Shah के ग्लोबल विजन के तहत India vs Japan T20 Match क्रिकेट विस्तार की बड़ी पहल: Devajit Saikia


पडिक्कल ने भारत के लिए नंबर 3 पर बैटिंग करने के बारे में भी बात की, यह एक ऐसी जगह है जहाँ पहले राहुल द्रविड़ और चेतेश्वर पुजारा जैसे टेस्ट के महान खिलाड़ी खेलते थे। इस बाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने कहा कि उनका ध्यान पुराने खिलाड़ियों से तुलना करने के बजाय टीम में योगदान देने पर है। पडिक्कल ने कहा कि आखिरकार, बात मैदान पर जाकर बैटिंग करने की है। इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि मैं किस नंबर पर बैटिंग कर रहा हूँ; मैं टीम के लिए योगदान देने की कोशिश कर रहा हूँ।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi.
Mon, 07 Sep 2026 17:32:00 +0530

  Videos
See all

Saharanpur Mosque Demolition LIVE | Masjid के नीचे कुएं में मिला खजाना..देख सबके उड़े होश! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T12:05:05+00:00

न्यूरेमबर्ग ट्रायल्स: जब नाजी हुए कठघरे में खड़े [The history of Nuremberg Trails] #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T12:05:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers